Responsive Scrollable Menu

Sanjay Dutt: '6 साल जेल में रहा, फिर भी...', संजय दत्त ने मराठी भाषा को लेकर दिया मजेदार जवाब, हंस पड़े मंत्री; Video Viral

Sanjay Dutt Video: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने बेबाक अंदाज और मजाकिया जवाबों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में भी उनका यही अंदाज देखने को मिला। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने जब उनसे मराठी में बात करने का आग्रह किया, तो संजय दत्त ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

‘6 साल जेल में रहा, फिर भी मराठी नहीं सीख पाया’
कार्यक्रम के दौरान प्रताप सरनाईक ने संजय दत्त से मराठी में बोलने की अपील की थी। इस पर अभिनेता ने मुस्कुराते हुए कहा- "मैं 6 साल यरवडा जेल में रहा... तब भी मराठी नहीं सीख पाया। मैं थोड़ी-बहुत सीख पाया था।” अभिनेता की इस बात पर मंत्री प्रताप सरनाईक जोर से हंस पड़े।

संजय के इस जवाब का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनके ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।

प्रताप सरनाईक से 25 साल पुराना है रिश्ता
कार्यक्रम में संजय दत्त ने प्रताप सरनाईक के साथ अपने लंबे संबंध का भी जिक्र किया। उन्होंने मंत्री को कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि दोनों की जान-पहचान करीब 25 साल पुरानी है।

संजय ने इस दौरान सरनाईक के साथ दोस्ताना अंदाज में बातचीत की और उनके कंधे पर हाथ भी रखा। दोनों के बीच की सहज बॉन्डिंग कार्यक्रम में साफ नजर आई।

यरवडा जेल में क्यों रहे थे संजय दत्त?
संजय दत्त 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े मामले में जेल गए थे। उन्हें यरवडा सेंट्रल जेल में सजा काटनी पड़ी थी। अभिनेता को 25 फरवरी 2016 को जेल से रिहा किया गया था।

जेल में बिताए उस दौर का जिक्र संजय कई मौकों पर अपने जीवन के कठिन अध्याय के रूप में कर चुके हैं। इस बार उन्होंने उसी अनुभव को मजाकिया अंदाज में पेश किया, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हंसा दिया।

'खलनायक रिटर्न्स' में नजर आएंगे संजय दत्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की अगली चर्चित फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ है, जो उनकी 1993 में आई सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक ’ का सीक्वल होगी। ओरिजनल फिल्म में संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और राखी गुलजार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

Continue reading on the app

Fact Check : एयरपोर्ट पर जलभराव का वीडियो दिल्ली का नहीं, दुबई का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हुई बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर पानी भर गया था। इसी से जोड़कर एयरपोर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्लेन को पानी के बीच से गुजरते हुए देखा […]

The post Fact Check : एयरपोर्ट पर जलभराव का वीडियो दिल्ली का नहीं, दुबई का है appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

India tour of New Zealand: 6 साल बाद दौरे को लेकर फैंस में Craze, 50,000 से ज्यादा Tickets बिके

भारतीय टीम के इस साल अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि तीनों प्रारूप में होने वाली इस श्रृंखला के लिए अब तक 50000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारत छह साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस श्रृंखला के आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई। और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है, जिसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं।’’

इसमें आगे कहा गया है, ‘‘ईडन पार्क में टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण स्टेडियम की छठी पंक्ति की सीटों को 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार खोलना पड़ रहा है। भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए यह सीटें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।’’

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मार्केटिंग प्रमुख टिम एलिस ने कहा कि भारतीय दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। एलिस ने कहा, ‘‘ कई वर्षों बाद पहली बार ईडन पार्क के शीर्ष तल को खोलना वास्तव में रोमांचक है। इससे इस दौरे को लेकर उत्साह का पता चलता है।

Wed, 09 Sep 2026 14:19:00 +0530

  Videos
See all

J&K Handwara Terrorist Arrested: हंदवाड़ा से हिज्बुल का आतंकी गिरफ्तार #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T09:16:47+00:00

#shorts : सुशांत-दिशा केस में भाई नीरज सिंह का बड़ा खुलासा | Sushant-Disha case | Neeraj Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T09:14:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers