Responsive Scrollable Menu

बैटरी उद्योग में 2029-30 तक 20 लाख तक रोजगार के अवसर पैदा होंगे : एडेको

बैटरी उद्योग में 2029-30 तक 20 लाख तक रोजगार के अवसर पैदा होंगे : एडेको

Continue reading on the app

रूस में पर्वतारोहियों पर टूटा बर्फीला कहर, हिमस्खलन में 11 की मौत, रेस्क्यू जारी

रूस के उत्तरी काकेशस में बर्फीले तूफान की चपेट में आए 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं छह लापता बताए जा रहे हैं. खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं. स्थानीय इमरजेंसी सर्विस के हवाले से सोमवार को सिंहुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि रूस के नॉर्थ काकेशस इलाके में काबारडिनो-बाल्कारिया क्षेत्र में पर्वतारोहियों के समूह में शामिल 11 लोग बर्फीले तूफान का शिकार हुए. वहीं छह लोग घायल हुए तो छह लापता बताए जा रहे हैं.

रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे, यह हादसा बेजेंगी गॉर्ज में हुआ, जहां 5,025 मीटर ऊंचे माउंट मिजिरगी से बर्फीला तूफान नीचे की ओर बढ़ा और 33 पर्वतारोहियों के एक दल को अपनी चपेट में ले लिया. टीएएसएस न्यूज एजेंसी के अनुसार, बचाव दल और एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर को घटनास्थल पर भेजा गया और तीन बचे हुए लोगों को सुरक्षित निकालकर नालचिक पहुंचाया गया. इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे तक, 10 पर्वतारोही खुद पहाड़ से नीचे उतर आए थे, जबकि छह अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

उन्होंने बताया कि खोज और बचाव अभियान में 50 से ज्यादा इमरजेंसी वर्कर शामिल थे, लेकिन मुश्किल इलाके और दोबारा हिमस्खलन के जोखिम के कारण कोशिशों में रुकावट आ रही थी. इस साल पर्वतारोहियों के बड़ी संख्या में मारे जाने की ये दूसरी घटना है। हादसा पाकिस्तान के काराकोरम पर्वतमाला (गिलगित-बाल्टिस्तान) स्थित ब्रॉड पीक पर कैंप 2 और कैंप 3 के बीच हुआ था. 30 जुलाई को ही पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान की चपेट में एक दल आ गया था. जिसमें विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा (निम्सदाई) समेत कुल 10 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी.

इस दल का हिस्सा पांच नेपाली पर्वतारोही थे, जिनका नेतृत्व निम्स कर रहे थे. बाकी सदस्यों में पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन के एक-एक पर्वतारोही भी शामिल थे. इसे घातक पर्वतारोहण आपदा में से एक माना गया था.  

Input: IANS

Continue reading on the app

  Sports

विराट-रोहित के साथ इस स्टार को भी वर्ल्ड कप टीम में चाहते हैं रैना, सेलेक्टर्स से कह दी ये बात

suresh raina backs bhuvneshwar kumar for odi world cup: सुरेश रैना चाहते हैं कि भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने 36 साल के इस पेसर को लेकर चयनकर्ताओं से अपील की है. इसके अलावा रैना ने रिंकू सिंह को केकेआर का कप्तान बनाए जाने की वकालत भी की. यूपी टी20 लीग के फाइनल के दौरान 'मिस्टर आईपीएल' ने इन विषयों पर अपनी राय रखी. Mon, 7 Sep 2026 23:40:31 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव पर बीजेपी का मास्टर प्लान | UP Politics | BJP | PDA | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:15:17+00:00

CM रेखा के गुस्से में निपट गए 5 अफसर! | Hostel Collapse | Building Collaps | Satya Niketan #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:09:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers