Responsive Scrollable Menu

ishan kishan: ईशान किशन का धमाका, दलीप ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक; East Zone ने बनाया रनों का पहाड़ 

ishan kishan: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने फाइनल मैच के पहले दिन सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद आज दूसरे दिन उन्होंने अपने खेल को आगे बढ़ाया और डबल सेंचुरी लगाई। किशन 250 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 301 गेंदों में 250 रन बनाए। इस पारी में 27 चौके और एक छक्का लगाया। 

कप्तान ईशान की बेहतरीन पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर लिया है। 132 ओवर के खेल में ईस्ट जोन की तरफ से 5 विकेट खोकर 618 रन बनाए गए हैं। ईशान किशन के अलावा टीम की ओर से कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया है। उन्होंने 101 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिखर मोहन 85, वैभव सूर्यवंशी 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने मिलकर 230 रन की साझेदारी की। कुशाग्र के आउट होने के बाद किशन ने रॉय के साथ पार्टनरशिप को आगे बढ़ाया। उन्होंने रॉय के साथ 140 रन की साझेदारी बनाई। 

ईस्ट जोन की शानदार बल्लेबाजी से साउथ जोन बैकफुट पर चला गया है। 600 से अधिक का स्कोर बनाने के बाद विपक्षी टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव काम करता है। ईस्ट जोन की रणनीति होगी कि वह मैच में एक बार ही बल्लेबाजी करे और इसके लिए टीम 700 के आसपास स्कोर खड़ा कर सकती है। इसके बाद साउथ जोन को बल्लेबाजी के लिए बुलाए। इसके बाद साउथ जोन की बैटिंग लाइनअप पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि साउथ जोन के पास भी अच्छी बल्लेबाजी मौजूद है। तिलक वर्मा और देवदत्त पड्डिकल के रूप में तगड़ी बैटर हैं, जो लंबी-लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं। दोनों हाल ही में अच्छे फॉर्म में हैं। देवदत्त पड्डिकल ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले दिनों दोहरा शतक लगाया था। वहीं, तिलक वर्मा ने नार्थ जोन के खिलाफ पिछले मुकाबले की 2 पारियों में शतक और अर्धशतक लगाया था। ऐसे में साउथ जोन भी ईस्ट जोन की तरह बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता रखती है।   

Continue reading on the app

Trading Plan : बाजार पर कच्चे तेल में उछाल और अमेरिका में दरें बढ़ने का डर हुआ हावी, जानिए कल के लिए ट्रेडिंग प्लान

Trading Plan : अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी 23,750 के अहम मेक ऑर ब्रेक स्तर पर है। आज निफ्टी IT और बैंक्स दोनों में गिरावट है। मेटल शेयरों में भी मुनाफावसूली आई है। फेड का रेट हाइक फीयर फैक्टर बाजार पर हावी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज भी बिकवाली है

Continue reading on the app

  Sports

बीवी तलाक दे देगी! टीम इंडिया के कोच बनने पर आशीष नेहरा ने बताई अपनी मजबूरी

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आशीष नेहरा ने टीम इंडिया के हेड बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. नेहरा है कहा कि नेशनल टीम का हेड कोच बनना उनके लिए सम्मान बात होगी, लेकिन उनकी फिलहाल ऐसी कोई इच्छा नहीं है. इसके अलावा नेहरा लगातार घर से दूर भी नहीं रहना चाहते हैं. यही वजह है कि वह टीम इंडिया के कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं. Tue, 8 Sep 2026 10:02:49 +0530

  Videos
See all

Banda में Bike Shoroom में लगी भीषण आग | #shortvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:35:50+00:00

Breaking News: UP के Barabanki में सरयू ने मचाई तबाही डूबे खेत, कई गांवों में घुसा पानी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T03:37:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers