Responsive Scrollable Menu

संजय दत्त के मराठी बोलने से इनकार पर विवाद:बोले- 6 साल जेल में रहा, तब भी नहीं सीखी; शिवसेना नेता हंसे; शख्स ने धक्का दिया

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मराठी में बोलने से इनकार कर दिया। रविवार को मुंबई में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “मैं 6 साल तक येरवडा जेल में रहा, तब भी मराठी भाषा नहीं सीख पाया।” संजय दत्त के बयान पर अब विवाद हो गया है। यह कार्यक्रम ठाणे में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने आयोजित किया था। संजय दत्त मंच पर हिंदी में बोल रहे थे। इस पर मंत्री ने उन्हें मराठी में बोलने के लिए कहा, लेकिन 67 साल के एक्टर ने मजाकिया अंदाज में ऐसा करने से मना कर दिया। संजय दत्त और प्रताप सरनाईक मंच पर खड़े थे तभी मंत्री ने कहा, “आजकल मैं सभी लोगों को मराठी सिखा रहा हूं। तो मैंने सोचा कि क्यों न हम सब संजय दत्त से मराठी में बात करवाएं। वह हिंदी में बात करते हैं, लेकिन हम सभी मराठी समझते हैं।” मंत्री की बात पर मंच पर मौजूद लोगों के चेहरे पर हंसी दिखाई दी। इसके बाद संजय दत्त ने माइक लिया और पहले “हर हर महादेव” के नारे लगाए। फिर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “प्रताप भाई, मैं 6 साल जेल में रहा, येरवडा में। तब भी मराठी नहीं सीख पाया। मैंने थोड़ी सी सीखी थी।” बीजेपी विधायक ने शिवसेना मंत्री पर निशाना साधा संजय दत्त के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नरेंद्र मेहता ने प्रताप सरनाईक पर सवाल उठाए। नरेंद्र मेहता ने कहा, “अगर कोई कलाकार मराठी नहीं जानता तो उस पर आप हंसते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आम रिक्शा चालकों पर मराठी भाषा को लेकर दबाव बनाया जाता है। यह कैसा न्याय है? एकनाथ शिंदे ने उन्हें कभी कुछ करने नहीं दिया। वहां डमी मंत्री की जरूरत है, इसलिए वे हैं।” रैली में संजय दत्त को शख्स ने दिया धक्का, एक्टर ने हाथ पकड़कर खींचा मंच पर कुछ समय रहने के बाद संजय दत्त अपनी टीम के साथ रवाना होने लगे। वह उतर रहे थे, तभी एक शख्स तेजी से उन्हें धक्का देते हुए पास से गुजरा। संजय दत्त ने इसे नजरअंदाज नहीं किया और उस शख्स का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। जैसे ही शख्स ने देखा कि वह संजय दत्त हैं, उसने तुरंत माफी मांग ली। मराठी न बोलने पर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल संजय दत्त के मराठी बोलने से इनकार के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ संजय दत्त या सलमान खान ही किसी मंत्री को इस तरह मना कर सकते हैं और फिर भी मुस्कुरा सकते हैं।” एक यूजर ने लिखा, “मतलब साफ है, मराठी भाषा का अनिवार्य होना सिर्फ शहर के ऑटो-रिक्शा और टैक्सी वालों के लिए है, बड़े लोगों के लिए नहीं।” एक ने कहा, “विडंबना देखिए, काश शहर के ऑटो वाले भी ऐसा कह पाते और भारी जुर्माने से बच पाते।” कुछ लोग मराठी न बोलने पर संजय दत्त को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ने कहा, “आप पूरी जिंदगी महाराष्ट्र में रहे, फिर भी आपको मराठी नहीं आती। यह शर्मनाक है।” संजय दत्त के वो बयान और डायलॉग, जिनसे हुआ विवाद 1. 2009: चुनावी सभा में TADA को लेकर बयान 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान संजय दत्त समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के मऊ में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस का जिक्र करते हुए 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद अपने खिलाफ हुई कार्रवाई पर बात की। संजय दत्त ने कहा था कि उनकी मां मुस्लिम थीं और इसी वजह से उनके परिवार को परेशान किया गया। उन्होंने अपने खिलाफ TADA के तहत हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। इस बयान को लेकर विवाद हुआ और चुनाव आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया। संजय दत्त के बयान को चुनाव प्रचार में सांप्रदायिक संदर्भ के तौर पर देखा गया। 2. 2016: सलमान खान को बताया 'एरोगेंट' संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती बॉलीवुड की चर्चित दोस्तियों में रही है। ऐसे में 2016 में एक कार्यक्रम के दौरान जब संजय दत्त से सलमान खान को एक शब्द में बयान करने के लिए कहा गया और उन्होंने 'एरोगेंट' कहा, तो यह जवाब सुर्खियों में आ गया। मीडिया में दोनों के बीच अनबन की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, संजय दत्त ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उनके और सलमान के बीच कोई झगड़ा नहीं है। 3. 2026: 'धुरंधर' के डायलॉग को लेकर विवाद फिल्म 'धुरंधर में संजय दत्त के किरदार एसपी चौधरी असलम के एक डायलॉग पर बलोच समुदाय ने आपत्ति जताई। विवाद के बाद थिएटर रिलीज के वर्जन में उस हिस्से को म्यूट किया गया।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 Grand Premiere | रियलिटी शो का धमाकेदार आगाज़! 'तथास्तु' थीम और 17 धुरंधर कंटेस्टेंट्स के साथ लौटे सलमान खान, माही विज की आखिरी एंट्री

भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) अपने 20वें सीजन के साथ वापस आ गया है। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही इस रियलिटी शो के 20 साल पूरे होने का जश्न भी धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर होस्ट के रूप में कमान संभाली और अपने 38 साल के करियर के 20 सुपरहिट गानों पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर शो का आगाज़ किया। इस बार शो का अनुभव बिल्कुल अलग और रोमांचक होने वाला है, क्योंकि मेकर्स ने नया ट्विस्ट पेश करते हुए अनोखी 'तथास्तु' (Tathas-Two) थीम और 'जीवन दान' (Jeevan Daan) का कॉन्सेप्ट पेश किया है।
 

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh ने तोड़ा Singham और '83' का रिकार्ड, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, ₹100 Crore Club में एंट्री

 
नए सीज़न में अनोखी 'तथास्तु' (Tathas-Two) थीम और 'जीवन दान' (Jeevan Daan) का ट्विस्ट भी पेश किया गया, जिससे Bigg Boss का अनुभव बिल्कुल अलग होने वाला है।

प्रीमियर में कई परफॉर्मेंस और खास मेहमान शामिल हुए, जिनमें कनिका मान, आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए (Yung DSA), उदिति सिंह और माही विज ने स्टेज पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मनोज तिवारी अपनी बेटी और कंटेस्टेंट रीति तिवारी का समर्थन करने के लिए सलमान के साथ शामिल हुए, जबकि दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ आम्रपाली दुबे का हौसला बढ़ाने के लिए आए। कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक और दिलचस्प नाम 'फैंस का फैसला' के ज़रिए जुड़ा; लव गिल ने दर्शकों के सबसे ज़्यादा वोट हासिल करके Bigg Boss हाउस में अपनी जगह बनाई।
 

इसे भी पढ़ें: Sunita Ahuja के दावों के बीच Dahi Handi Event में बोले Govinda, फैंस से मांगा Support


इस सीज़न में एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से 17 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। इस लिस्ट में एमसी मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, अरिशफ़ा खान, अमन गांधी, काज़ी अहमद तौकीर, हर्ष मचारे उर्फ ​​यंग डीएसए, कुशल तंवर उर्फ ​​गुल्लू, रिया यादव, लव गिल, रोहेद खान, ईशा रिखी, माही विज, आसिफ खान, रीति तिवारी, कनिका मान और तन्मय सिंह उर्फ ​​स्काउटॉप शामिल हैं। एक ही छत के नीचे इतनी अलग-अलग तरह की पर्सनैलिटीज़ के साथ, यह नया सीज़न कई अलग-अलग स्वभाव वाले लोगों, अप्रत्याशित पलों और ड्रामे का वादा करता है, क्योंकि कंटेस्टेंट्स अपना Bigg Boss का सफर शुरू कर रहे हैं।

कहाँ और कब देखें?
दर्शकों के मनोरंजन के लिए 'बिग बॉस 20' का प्रसारण शुरू हो चुका है:
ओटीटी प्लेटफॉर्म: रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रिम होगा।
टेलीविजन: रात 10:30 बजे Colors TV पर प्रसारित किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket Chaos: आकिब जावेद पर बरसे अजहर अली, बोले- हर फैसला पड़ रहा उल्टा, नहीं संभल रही पाकिस्तान क्रिकेट की हालत

Pakistan Cricket Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 0-2 से पीछे है। हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में मिली हार के बाद अब 9 सितंबर से एजबेस्टन में आखिरी टेस्ट खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तान कप्तान अजहर अली ने PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद पर जमकर हमला बोला है।

अजहर का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए आकिब को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से लगातार गलत फैसले लिए जा रहे हैं। अजहर ने आकिब के हालिया इंटरव्यू का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के बजाय सरफराज अहमद और बाबर आजम पर दोष डाल रहे हैं।

अजहर ने कहा- उनका हर फैसला उल्टा पड़ जाता है और फिर वह कहते हैं कि इसमें मेरी गलती नहीं है। पहले खुद को देखना चाहिए। अगर आप टीम को संभाल नहीं सकते और पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव नहीं ला सकते तो आपको हट जाना चाहिए।

पाकिस्तान की परेशानी सिर्फ इंग्लैंड सीरीज तक सीमित नहीं है। टीम में लगातार कप्तान, कोच और मैनेजमेंट बदलते रहे हैं। अजहर के मुताबिक कभी पाकिस्तान की पहचान उसकी अनिश्चितता हुआ करती थी। टीम एक दिन 46 रन पर ऑलआउट हो सकती थी तो अगले ही दिन किसी मजबूत टीम को हरा सकती थी। लेकिन अब हालात इतने खराब हैं कि टीम ने अपनी वही अनिश्चितता भी खो दी है और नकारात्मक तरीके से लगातार हार रही है।

अजहर ने लंबे समय की योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तेज गेंदबाजों की नई पौध तैयार करने पर काम करना होगा। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तेज गेंदबाजों को तैयार करने के लिए लगातार प्रयास हुए और इसका फायदा टीम को मिला।

उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट की स्थिति पर भी सवाल उठाए। अजहर के मुताबिक पाकिस्तान को ऐसी व्यवस्था चाहिए, जिसमें लोगों को 3-4 साल का समय देकर उनका समर्थन किया जाए।

बाबर आजम को लेकर अजहर ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि बाबर पर बहुत ज्यादा दबाव रहा है और लगातार आलोचना ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया। अजहर ने माना कि बाबर मानसिक रूप से मिस्बाह-उल-हक और यूनिस खान जितने मजबूत नहीं हैं, लेकिन उन्हें बेहतर माहौल देने की जरूरत है।

वहीं एजबेस्टन टेस्ट को लेकर अजहर ज्यादा उम्मीद नहीं जता रहे। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें देखकर नहीं लगता कि टीम अच्छी स्थिति में है। अजहर ने यहां तक कहा कि उन्हें हैरानी होगी अगर आखिरी टेस्ट वास्तव में कड़ा मुकाबला बन पाता है।

Mon, 07 Sep 2026 22:40:11 +0530

  Videos
See all

दिल्ली के जनता की आंखों में कौन धूल झोंक रहा है ? Delhi Building Collapsed | Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:17:15+00:00

मलबे में दबे बच्चों का जिम्मेदार कौन ? Delhi Building Collapsed | Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T17:13:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers