डॉक्टर की अवधी वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए Amitabh Bachchan, बोलें- 'मजा आई गवा भैया'
Amitabh Bachchan Awadhi Language Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन अपने एक्स अकाउंट पर अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. इसके अलावा वो ब्लॉग पर भी अपने दिल की बाते कहते हैं. वहीं, इस बार बिग बी ने फेसबुक पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए डॉक्टर की अवधी वीडियो देख अमिताभ बच्चन हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. उन्होंने अवधी भाषा में ही अपना रिएक्शन शेयर किया.
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में क्या लिखा?
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया फेसबुक पर बताया कि उन्होंने एक वीडियो देखा जिसे देखकर वो काफी हंसे. उन्होंने लिखा- 'एक ठो चैनल पे, अवधी बोले देखे भैया, का बतावें तोहका, मजा आई गवा भैया ; हंसत हंसत, पगराए गए लोट पोट हम तो, पेटवा में दरद मारे, अब का बताई तुमको.' दरअसल, बिग बी कहना चा रहे हैं कि उन्होंने वीडियो देखा, जिसके देखकर वो हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए.
किस वीडियो पर किया रिएक्ट
दरअसल, जिस वीडियो को बिग बी ने देखा, उस 1 मिनट 41 सेकंड के वीडियो में डॉ. अनीता मिश्रा अपनी अवधी को लेकर बात करती नजर आती हैं. वो कहती हैं कि वो साउथ इंडियन हैं और शादी के बाद ही उन्होंने हिंदी बोलना सीखा. इसके बाद उन्हें अवधी भाषा से इतना लगाव हो गया कि अब यह उनकी पसंदीदा भाषाओं में शामिल है. डॉक्टर अनीता बताती हैं कि जब कोई मरीज उनसे अवधी में अपनी परेशानी बताता है तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है. मरीज जिस तरह अपनी तकलीफ को स्थानीय शब्दों में बताते हैं, वह उन्हें किसी कविता की तरह लगता है.
A South Indian doctor on duty in Gonda UP enjoys Awadhi language. It has its own style. Own words. Her experience is remarkably funny. Do listen. pic.twitter.com/Xt5sC2a5BV
— Sanket Upadhyay (@sanket) September 2, 2026
ये भी पढ़ें- 'तुम्हारे पास कोई लड़की नहीं है...', अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या संग डेटिंग अफवाह पर दिया करारा जवाब
मरीजों के बोलने की एक्टिंग की
वायरल वीडियो में आगे डॉ. अनीता ने मरीजों के बोलने के कई मजेदार और देसी अंदाज भी बताए. उनके मुताबिक मरीज अपनी परेशानी कुछ इस तरह बताते हैं- 'हथवा झनझनात है, मूड़ पीरात है, गोड़वा टपकत है, पेट मरोड़त है, पेटवा में चिल-चिल दर्द होत है, अंखिया फड़फड़ात है, करेजवा जरत है, जी घबड़ात है, कमरिया टूटत है, कनवा सनसन होत, गरवा खसखसात है.' इसके अलावा मरीज कहते हैं- 'जीभ मिचलात है, जीभ अकुलात है, हथवा टप-टप पिरात है और माथा भनभनात ह.' अब डॉ. अनीता का ये वीडियो बिग बी को भी काफी पसंद आया.
अमिताभ ने अवधी भाषा में किया दूसरा पोस्ट
वहीं, इसके अलावा अमीताभ बच्चन ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जो अवधी भाषा में है. उन्होंने लिखा- 'गए रहे, मिलने पड़ोसन के, कुकुर जौन पाले रहा , खदेड़ लिहिस हमका ,पायजामा उठाये, जौन भागै है हम, सड़कवा पे लोग कहें " पगलाय गए तुम का " ?? हालांकि उन्होंने ये किस लिए किया, ये फैंस के बीच में कन्फ्यूजन में बना हुआ है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिग बी ने क्रिएप्टिक पोस्ट किया हो.
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन इन दिनों भी लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी अगली बड़ी फिल्मों में ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ शामिल है, जिसकी शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू हो चुकी है और वो इसमें अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से भी जुड़े हैं, जिसमें उनकी आवाज/वॉइसओवर का इस्तेमाल किया गया है. अमिताभ बच्चन ने हाल में अपने बिजी शेड्यूल का जिक्र करते हुए बताया था कि काम के चलते उन्हें खाने, सोने और ब्लॉगिंग तक के लिए कम समय मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को काटा गदर, 100 करोड़ कमाने से बस चंद कदम दूर
'मैं पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो', अंडरवर्ल्ड के दबाव में नहीं झुके थे शाहरुख खान, संजय गुप्ता ने खोला बड़ा राज
Sanjay Gupta on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन 90 के दशक की उन पॉपुलर कहानियों में से एक रहा है, जिसका जिक्र आज भी अक्सर होता है. उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े सितारों, निर्माताओं और निर्देशकों को धमकियां मिलने की खबरें सामने आती थीं. कई बार फिल्मों की फंडिंग, कास्टिंग और प्रोजेक्ट्स को लेकर भी अंडरवर्ल्ड के कथित दबाव की बातें सामने आईं. इसी दौर से जुड़ा अब फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने एक बड़ा दावा किया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का भी जिक्र किया है.
संजय गुप्ता के मुताबिक, 90 के दशक में जब अंडरवर्ल्ड का दबदबा काफी ज्यादा माना जाता था उस समय कुछ बॉलीवुड कलाकार कथित तौर पर दबाव में आ जाते थे. लेकिन उनका दावा है कि शाहरुख खान ने किसी भी तरह के दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया था. संजय गुप्ता ने शाहरुख के रवैये को याद करते हुए कहा कि वो किसी से डरने वाले नहीं थे. चलिए इस बारे में हम आपको डिटेल में सब कुछ बताते हैं.
अंडरवर्ल्ड के दबाव में नहीं झुके शाहरुख खान?
संजय गुप्ता के मुताबिक, उस दौर में शाहरुख खान को भी कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड की तरफ से दबाव का सामना करना पड़ा था. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शाहरुख खान ने किसी भी तरह का समझौता करने से साफ इनकार कर दिया. संजय गुप्ता के अनुसार, शाहरुख खान का रवैया बिल्कुल स्पष्ट था. वो किसी धमकी से डरकर अपने फैसले बदलने के लिए तैयार नहीं थे. फिल्ममेकर ने शाहरुख की शख्सियत का जिक्र करते हुए कहा कि वो एक पठान हैं और उन्हें डराया नहीं जा सकता. उनके मुताबिक, शाहरुख खान ने कथित तौर पर कहा था, “मैं पठान हूं. अगर गोली मारनी है तो मार दो. मैं डरने वाला नहीं हूं और तुम्हारे लिए कोई फिल्म या शो नहीं करूंगा.”
90 के दशक में बॉलीवुड पर था अंडरवर्ल्ड का साया?
90 का दशक बॉलीवुड के लिए कई मायनों में बेहद खास था. एक तरफ शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और कई दूसरे सितारे लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहे थे, तो दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड के कथित दखल की खबरें भी सुर्खियां बनती थीं. उस दौर में मुंबई में अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों का असर समाज के कई हिस्सों पर होने की खबरें आती थीं. फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही. कई फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को कथित तौर पर फोन कॉल के जरिए धमकियां मिलने की खबरें सामने आती थीं. कुछ मामलों में शूटिंग और फिल्मों से जुड़े फैसलों को लेकर भी दबाव बनाए जाने की बातें कही गईं. यही वजह है कि 90 के दशक के बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते की चर्चा आज भी होती है.
कई कलाकारों पर दबाव बनाए जाने का दावा
संजय गुप्ता ने दावा किया कि उस समय कुछ बड़े बॉलीवुड कलाकारों ने कथित दबाव में कॉन्ट्रैक्ट तक साइन किए थे. उनके मुताबिक, अंडरवर्ल्ड की तरफ से दबाव बनाना उस दौर की एक गंभीर समस्या थी. हालांकि, इस तरह के दावों को लेकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग बातें सामने आती रही हैं.
अब ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आने वाले समय में फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. लंबे समय से शाहरुख को एक दमदार एक्शन अवतार में देखने का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए ये प्रोजेक्ट खास माना जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






