'मैं पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो', अंडरवर्ल्ड के दबाव में नहीं झुके थे शाहरुख खान, संजय गुप्ता ने खोला बड़ा राज
Sanjay Gupta on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन 90 के दशक की उन पॉपुलर कहानियों में से एक रहा है, जिसका जिक्र आज भी अक्सर होता है. उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े सितारों, निर्माताओं और निर्देशकों को धमकियां मिलने की खबरें सामने आती थीं. कई बार फिल्मों की फंडिंग, कास्टिंग और प्रोजेक्ट्स को लेकर भी अंडरवर्ल्ड के कथित दबाव की बातें सामने आईं. इसी दौर से जुड़ा अब फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने एक बड़ा दावा किया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का भी जिक्र किया है.
संजय गुप्ता के मुताबिक, 90 के दशक में जब अंडरवर्ल्ड का दबदबा काफी ज्यादा माना जाता था उस समय कुछ बॉलीवुड कलाकार कथित तौर पर दबाव में आ जाते थे. लेकिन उनका दावा है कि शाहरुख खान ने किसी भी तरह के दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया था. संजय गुप्ता ने शाहरुख के रवैये को याद करते हुए कहा कि वो किसी से डरने वाले नहीं थे. चलिए इस बारे में हम आपको डिटेल में सब कुछ बताते हैं.
अंडरवर्ल्ड के दबाव में नहीं झुके शाहरुख खान?
संजय गुप्ता के मुताबिक, उस दौर में शाहरुख खान को भी कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड की तरफ से दबाव का सामना करना पड़ा था. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शाहरुख खान ने किसी भी तरह का समझौता करने से साफ इनकार कर दिया. संजय गुप्ता के अनुसार, शाहरुख खान का रवैया बिल्कुल स्पष्ट था. वो किसी धमकी से डरकर अपने फैसले बदलने के लिए तैयार नहीं थे. फिल्ममेकर ने शाहरुख की शख्सियत का जिक्र करते हुए कहा कि वो एक पठान हैं और उन्हें डराया नहीं जा सकता. उनके मुताबिक, शाहरुख खान ने कथित तौर पर कहा था, “मैं पठान हूं. अगर गोली मारनी है तो मार दो. मैं डरने वाला नहीं हूं और तुम्हारे लिए कोई फिल्म या शो नहीं करूंगा.”
90 के दशक में बॉलीवुड पर था अंडरवर्ल्ड का साया?
90 का दशक बॉलीवुड के लिए कई मायनों में बेहद खास था. एक तरफ शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और कई दूसरे सितारे लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहे थे, तो दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड के कथित दखल की खबरें भी सुर्खियां बनती थीं. उस दौर में मुंबई में अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों का असर समाज के कई हिस्सों पर होने की खबरें आती थीं. फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही. कई फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को कथित तौर पर फोन कॉल के जरिए धमकियां मिलने की खबरें सामने आती थीं. कुछ मामलों में शूटिंग और फिल्मों से जुड़े फैसलों को लेकर भी दबाव बनाए जाने की बातें कही गईं. यही वजह है कि 90 के दशक के बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते की चर्चा आज भी होती है.
कई कलाकारों पर दबाव बनाए जाने का दावा
संजय गुप्ता ने दावा किया कि उस समय कुछ बड़े बॉलीवुड कलाकारों ने कथित दबाव में कॉन्ट्रैक्ट तक साइन किए थे. उनके मुताबिक, अंडरवर्ल्ड की तरफ से दबाव बनाना उस दौर की एक गंभीर समस्या थी. हालांकि, इस तरह के दावों को लेकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग बातें सामने आती रही हैं.
अब ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आने वाले समय में फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. लंबे समय से शाहरुख को एक दमदार एक्शन अवतार में देखने का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए ये प्रोजेक्ट खास माना जा रहा है.
Surya Gochar 2026: कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा धन के मामलों में सावधान
Surya Gochar 2026: जब भी सूर्य को गोचर होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. इस बार 17 सितंबर 2026 को सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश होने वाला है. इस राशि में उनका प्रवेश होने के बाद वह 17 अक्टूबर यानी पूरे 1 महीने तक इसी अवस्था में रहेंगे. कन्या बुध के स्वामित्व की राशि है. ऐसे में यह घटना एक बड़ी खगोलीय घटना मानी जा रही है. यह समय कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है जबकि कुछ राशियों को लाभ भी देगा. जातकों को इस समय नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति से लेकर रिश्तों में भी सावधानी रखनी होगी. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियों को इससे सावधान रहना होगा.
सूर्य गोचर का इन 4 राशियों पर रहेगा गहरा असर
1.मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर होना बहुत सहज नहीं माना जा रहा है. इस अवधि में इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है. इन लोगों के मन में तनाव पैदा होगा और नौकरीपेशा लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. इस दौरान सीनियर अधिकारियों के साथ वार्तालाप करते समय अपनी वाणी और शब्दों को नियंत्रित रखें. कारोबार करने वाले लोगों को भी किसी नए सौदे के मिलने की संभावना है लेकिन यह नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए, डील साइन करने से पहले सभी एंगल्स की जांच कर लें.
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग
2.कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर आर्थिक और पारिवारिक मोर्चों पर चुनौतियों से भरा रहने वाला है. अचानक होने वाले खर्चों से बजट बिगड़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है. वहीं, पारिवारिक मोर्चों पर भी खर्चा ज्यादा हो सकता है. जरूरी और गैर जरूरी खर्चों के बीच आपको अंतर करना आवश्यक होगा. नौकरी में काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है. मन में असंतोष की स्थिति बनी रहेगी. परिवार के किसी सदस्य के साथ विचारों का भी मतभेद हो सकता है. प्रॉपर्टी, वाहन और घरेलू मामलों में भी कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. इसलिए, जल्दबाजी बिल्कुल न करें.
3.तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आमदनी सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं. इससे आपको आर्थिक दबाव महसूस होगा. किसी को भी बड़ी रकम उधार देने या बिना पूरी जानकारी हासिल किए निवेश करने से बचने की जरूरत है. इन लोगों को कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ेगा, जिससे आपको बचने की जरूरत है. आपको अपनी बात को दूसरों के समक्ष शांति से रखनी चाहिए.
4.कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले लोगों को सूर्य के गोचर से कार्यक्षेत्र में कुछ दबाव महसूस हो सकता है. इन लोगों को ऑफिस में किसी बात से तनाव हो सकता है. कुछ लोगों का विवाद भी हो सकता है, जिससे आपको बचने की जरूरत है. कारोबारियों को भी साझेदारी में लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी नए व्यक्ति पर भरोसा न करें.
इस दौरान क्या करें?
- सूर्य गोचर के प्रभाव से इन लोगों पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. ऐसे में इन्हें कुछ उपाय करने चाहिए.
- प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए.
- रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
- इस दौरान लोगों को लाल चीजों तथा अन्न का दान कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






