Responsive Scrollable Menu

36 हजार फीट पर कम हुआ प्लेन का तेल:कोच्चि से अबूधाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट उड़ान के 50 मिनट बाद लौटी, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी जा रही फ्लाइट को उड़ान के बीच तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि लौटना पड़ा। विमान करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी इंजन-1 में फ्यूल की मात्रा तेजी से कम होने लगी। कुछ देर बाद तेल का दबाव खतरे की सीमा यानी रेड जोन में पहुंच गया। इसके बाद पायलटों ने इंजन-1 बंद कर दिया। यह घटना 7 सितंबर की है। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दी। एअर इंडिया एक्सप्रेस और DGCA की ओर से घटना पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। खबर अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

दावा-शिवसेना ठाकरे गुट के 14 विधायक एकनाथ के संपर्क में:शिवसेना नेता बोले-जल्द होगा ऑपरेशन टाइगर-4, उद्धव के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए थे

महाराष्ट्र के राजनीति में एक बार फिर पार्टी विभाजन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुरजी पटेल ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में राज्य में ऑपरेशन टाइगर-4 होने वाला है। पटेल का कहना है कि शिवसेना ठाकरे गुट के करीब 14 विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के लोकसभा के कुल 9 में से 6 सांसद पार्टी से अलग होकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे। लोकसभा में अब शिंदे के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है। हालांकि, 14 विधायकों वाली बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पटेल बोले- सांसदों के बाद अब विधायक भी शिंदे में शामिल हो सकते हैं मुरजी पटेल के दावे के मुताबिक, ठाकरे गुट के सांसदों के बाद अब विधायक और फिर नगरसेवक भी शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इस पूरी चर्चा में 14 का आंकड़ा बेहद अहम माना जा रहा है। विधानसभा में ठाकरे गुट के पास 20 विधायक हैं। कानून के मुताबिक, अगर इनमें से दो-तिहाई विधायक एक साथ दलबदल करते हैं, तो दलबदल विरोधी कानून के तहत अलग कानूनी और राजनीतिक स्थिति बन सकती है। सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि कुछ विधायकों ने किसी अनजान जगह पर एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। इसके अलावा, महाविकास अघाड़ी (MVA) की हालिया बैठक में 60 में से 37 विधायकों की अनुपस्थिति ने भी राजनीतिक अटकलों को बढ़ा दिया। शिंदे बोले- अब हमने छक्का लगाया उद्धव ठाकरे की शिवसेना में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ सभी 6 सांसदों ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया था। डिप्टी सीएम ने कहा, ‘जब 2022 में हमने पार्टी और धनुष-बाण बचाने के लिए विद्रोह किया था, तब 40 विधायक थे और अब हमने छक्का लगाया है।' उन्होंने कहा, ' हमारी लड़ाई बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए है, इसीलिए आज ये 6 सांसद बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल हुए।’ शिंदे गुट के लोकसभा में 7 से बढ़कर 13 सांसद हुए 2024 विधानसभा चुनाव की कुल 288 सीटों में से भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की NCP वाले महायुति गठबंधन को 235 सीटें मिलीं। महाविकास अघाड़ी (MVA) ने 50 सीटें जीतीं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) सिर्फ 20 सीटों पर सिमट गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में विपक्षी INDIA गठबंधन (महाविकास अघाड़ी) ने बढ़त हासिल की और 30 सीटें जीतीं, इनमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 9 सीटें मिलीं। NDA (महायुति) ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना में 35 साल पहले छगन भुजबल ने बगावत की थी बालासाहेब ठाकरे की मुखिया रहते शिवसेना में पहली बगावत 1991 में हुई थी। पार्टी के नेता छगन भुजबल 14 विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 1999 में शरद पवार जब कांग्रेस से अलग हुए तो छगन भी साथ चले गए। पवार ने एनसीपी बनाई। 2023 में एनसीपी में टूट हुई तो वे अजित पवार गुट के साथ आ गए।

Continue reading on the app

  Sports

South Africa Squad Announced: कप्तान समेत 7 खिलाड़ियों की वापसी, ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की धाकड़ टीम का ऐलान

south africa vs australia odi series: 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में कप्तान तेम्बा बावुमा समेत सात खिलाड़ियों की वापसी हुई. इनमें से 5 को नामीबिया के खिलाफ पिछली सीरीज में रेस्ट दिया गया था, जबकि तेज गेंदबाज 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. Mon, 7 Sep 2026 18:35:59 +0530

  Videos
See all

Bigg Boss 20: BB 20 का धमाकेदार आगाज , 16 कंटेस्टेंट्स, 2 जीवनदान, TRP के टूटेंगे रिकॉर्ड | Salman #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:16+00:00

Suraksha Sabha Aaj Tak | AI से बदलेगी युद्ध की तस्वीर! Future Warfare पर Defense Experts की बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers