Responsive Scrollable Menu

Explainer: 26 रनों का वो भूत जिससे आज भी डरता है टेस्ट क्रिकेट! क्या कभी नहीं टूटेगा 71 साल पुराना 'कलंक'?

Test Records: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो किसी भी खिलाड़ी या टीम के लिए गर्व की बात हैं. चाहे टेस्ट क्रिकेट में सर डॉन ब्रैडमैन का 99.94 का बल्लेबाजी औसत हो या मुथैया मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट, ये ऐसे मील के पत्थर हैं जिन्हें छूना आज के दौर में नामुमकिन सा लगता है. लेकिन क्रिकेट के इस शानदार इतिहास के ठीक उलट, एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है जिसे दुनिया की कोई भी टीम कभी भी अपने नाम नहीं करना चाहेगी. यह रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे कम टीम स्कोर का है जो न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है. आज की आधुनिक बल्लेबाजी का मिजाज बदल चुका है. T20 और वनडे के आने से बल्लेबाज अब हर गेंद पर शॉट खेलने का प्रयास करते हैं, जिससे टेस्ट क्रिकेट में उनका डिफेंस कमजोर हुआ है. दूसरी ओर, गेंदबाजों की आक्रामक तकनीक और स्विंग कराती तेज गेंदें आज भी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देती हैं, लेकिन फिर भी यह सवाल उठता है कि क्या न्यूजीलैंड का बनाया हुआ 26 रनों का यह न्यूनतम स्कोर उतना ही सुरक्षित है जितना दिखता है? तो लिए आइए इस ऑर्टिकल में जानते हैं कि किन परिस्तिथियों में यह रिकॉर्ड टूट सकता है.

26 रन का वह ऐतिहासिक साया  

साल 1955 में ऑकलैंड के मैदान पर एक कलंक लिखा गया था. इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 26 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. पिछले 7 दशकों से यह रिकॉर्ड एक ऐसी चट्टान की तरह खड़ा रहा है, जिसे कोई छू नहीं सका. क्रिकेट जगत में लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि आधुनिक युग में, जहां पिचें बेहतर हैं और बल्लेबाजों के पास तकनीक और सुरक्षा उपकरण हैं, यह रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित है. हालांकि पिछले कुछ सालों में घटी कुछ अविश्वसनीय घटनाओं, आधुनिक बल्लेबाजी के बदलते मिजाज और गेंदबाजों की आक्रामक तकनीक ने इस धारणा को हिलाकर रख दिया है. आज यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या 26 रन का यह सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड सचमुच उतना ही सुरक्षित है जितना दिखता है, या आने वाले सालों में आधुनिक बल्लेबाजी की जल्दबाजी और गेंदबाजों का कहर इसे इतिहास के पन्नों से मिटा देगा? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. 

कैसे टूटेगा टेस्ट क्रिकेट का सबसे छोटा टीम टोबल का रिकॉर्ड?

यह सोचना कि 1955 में न्यूजीलैंड द्वारा बनाया गया 26 रनों का न्यूनतम स्कोर हमेशा के लिए सुरक्षित है, एक बहुत बड़ी भूल होगी. क्रिकेट के बदलते फॉर्मेट, पिचों का मिजाज और बल्लेबाजों की तकनीक में आ रहे बदलाव इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि यह रिकॉर्ड बेहद संवेदनशील मोड़ पर है. अगर आने वाले समय में किसी टेस्ट मैच के पहले सेशन में घने बादल छाए रहे, पिच से गेंदबाजों को तीखी मदद मिली, बल्लेबाजों ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेले और डीआरएस के फैसले गेंदबाजों के पक्ष में गए, तो वह दिन दूर नहीं जब क्रिकेट जगत एक नया न्यूनतम स्कोर देखेगा. 26 का यह आंकड़ा सुरक्षित दिखने वाला एक भ्रम मात्र है. कहते हैं कि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए. हाल के सालों में न्यूजीलैंड के इस 26 रनों के स्कोर तक कुछ टीमें पहुंची भी हैं. 

यह भी पढ़ें'बदकिस्मती से पाकिस्तान क्रिकेट में...' मिस्बाह उल हक में माना बीसीसीआई का दम, रोहित-विराट का नाम लेकर खोली PCB की पोल

हाल की सालों में जब बिखर गई टीमें

टेस्ट क्रिकेट के पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो स्पष्ट होता है कि टीमें इस 26 रन के अनचाहे रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचती रही हैं. कुछ दशक पहले तक जो असंभव लगता था, वह अब हकीकत के करीब दिखने लगा है. 

किंग्स्टन में वेस्टइंडीज का बाल-बाल बचना - इतिहास के पन्नों को पलटें तो एक समय ऐसा आया था जब पिछले साल 2025 में किंग्स्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने सिर्फ 26 रन पर 9 विकेट गंवा दिया था. वे न्यूजीलैंड के इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी करने की कगार पर खड़े थे, लेकिन आखिरी जोड़ी ने किसी तरह टीम को इस अनचाहे कलंक से बचा लिया.

एडिलेड 2020 में जब 36 रनों पर सिमटा भारत - आधुनिक दौर की सबसे मजबूत बल्लेबाजी लाइनों में से एक मानी जाने वाली भारतीय टीम दिसंबर 2020 में एडिलेड ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 36 रनों पर सिमट गई थी. विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों से सजी यह टीम न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड से महज 10 रन दूर रह गई थी. 

आयरलैंड का 38 रन पर ऑल आउट होना - भारत की इस शर्मनाक प्रदर्शन से पहले साल 2019 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड की टीम सिर्फ 38 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. 

नई सदी के अनचाहे आंकड़े: 21वीं सदी की शुरुआत के बाद से टेस्ट क्रिकेट में 40 और 50 के बीच के स्कोर बनना कोई दुर्लभ बात नहीं रह गई है. इस दौरान कम से कम 7 ऐसे मौके आए हैं, जब टीमें 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. उदाहरण के लिए, दक्षिण अफ्रीका ने 2024 में डरबन में श्रीलंका को महज 42 रन पर ढेर कर दिया था. वहीं इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 54 रनों पर सिमट गई थी. ये आंकड़े साबित करते हैं कि आधुनिक क्रिकेट में भी किसी एक खराब दिन पूरी की पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर सकती है. 

यह भी पढ़ें:  दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कौन सी टीम उठाएगी ट्रॉफी? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 को लेकर आसिम रियाज ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बोले-'फ्लॉप सीजन...'

Asim Riaz on Bigg Boss 20: रियलिटी शो स्टार और रैपर आसिम रियाज (Asim Riaz) अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. पिछले दिनों हिमांशी खुराना और आसिम के बीच कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली थी. एक्ट्रेस ने उन पर कई तरह के आरोप लगाए थे. इसके अलावा उनका रुबीना दिलैक से भी विवाद हुआ था. रुबीना ने उनके बिहेवियर पर सवाल उठाए थे. जिसका उन्होंने जवाब दिया था. अब इन सबके बीच उन्होंने बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर भविष्यवाणी कर दी है. उनका ये स्टेटमेंट बिग बॉस 20 पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.

आसिम रियाज ने बिग बॉस 20 को लेकर की भविष्यवाणी

'बिग बॉस 20' ने दस्तक दे दी है. सलमान खान ने बीते दिन 'बिग बॉस 20' का आगाज किया था. इसमें 16 सितारों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की, जिसमें कनिका मान से लेकर लव गिल और माही विज तक का नाम शामिल है. हालांकि 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से दर्शक कुछ खास इंप्रेस नजर नहीं आए. कुछ लोगों का कहना है कि 'लॉकअप: सच या सजा' में 'बिग बॉस 20' से कहीं ज्यादा अच्छे कंटेस्टेंट्स आए थे. वहीं अब 'बिग बॉस 13' से सुर्खियां बटोरने वाले आसिम रियाज ने भी 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) पर निशाना साध दिया है. उन्होंने सलमान खान के शो को लेकर भविष्यवाणी की है. 

बोले-'फ्लॉप सीजन...'

आसिम रियाज (Asim Riaz) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से ट्वीट किया और 'बिग बॉस 20' को लेकर भविष्यवाणी की. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, 'एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है.' हालांकि ट्वीट वायरल होते ही आसिम रियाज ने इसे डिलीट कर दिया. लेकिन डिलीट होने के बाद भी आसिम रियाज की यह पोस्ट सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रही है. आसिम के इस ट्वीट को कुछ लोगों ने उनके घमंड से जोड़ दिया है. नेटिजन्स का कहना है कि आसिम को क्यों लगता है कि बिग बॉस 13 के अलावा सभी सीजन फ्लॉप थे. वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पिछला सीजन भी हिट रहा था तो यह सीजन भी हिट ही साबित होगा. 

इन वजहों से भी विवाद में रहे आसिम

बताते चलें कि आसिम रियाज (Asim Riaz) इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले रुबीना और आसिम के बीच विवाद हुआ. इसके बाद आसिम रियाज अपने और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप के कारण चर्चा में रहे. आसिम की एक्स हिमांशी ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की थी. वहीं, इस पर आसिम ने भी सफाई दी थी कि उन्होंने किसी का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नहीं की. इसके साथ ही उन्होंने पारस छाबड़ा को भी आड़े हाथों लिया था. वहीं बाद में आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह के बीच भी जमकर बहस हुई, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर पोस्ट कर कई बार निशाना साधा था. 

ये भी पढ़ें: 'उसके असली रंग जानती हूं...' सना मकबूल ने खोली माही विज की पोल! बिग बॉस 20 को लेकर कही ये बात

बिग बॉस में पहले ही दिन शुरू हुआ हंगामा

बिग बॉस 20 के घर में पहले ही दिन से हंगामा शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत एक्ट्रेस माही विज ने की. बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक, माही घरवालों को ऑर्डर देती हुई नजर आईं. जिससे कई कंटेस्टेंट्स उनके बिहेवियर से परेशान हो गए. माही ने आते ही अमन गांधी और अरिश्फा खान से पंगे लिए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में घर में बड़ा हंगामा या लड़ाई देखने को मिल सकती है. 

बिग बॉस 20 में इन कंटेस्टेंट्स ने की एंट्री

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहित खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, लव गिल, तन्मय सिंह (स्काउट) का नाम शामिल है.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को पहाड़ों में ढूंढने जाना पड़ा, PCB की फिर फजीहत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने अजीबोगरीब फैसले की वजह से अकसर ट्रोल किया जाता है. अब पाकिस्तान के एक युवा खिलाड़ी के बारे में गजब खुलासा हुआ है जो पीसीबी पर सवाल खड़े करता है. Mon, 07 Sep 2026 18:55:27 +0530

  Videos
See all

Breaking News: NASA ने ISRO को न्योता दिया, America चांद पर लौटने की तैयारी कर रहा है | Moon Mission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:36:15+00:00

Delhi: PG में रहने वाले छात्रों ने बताया अपना दर्द #aajtak #shorts #delhibuildingcollapse #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T13:38:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers