अचानक भारत आ रहे नेपाल के प्रधानमंत्री, चीन के लिए बुरी खबर!
इसे भी पढ़ें: Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ का कोहराम: अमेरिकी सांसदों ने Marco Rubio से DART Team और राहत पैकेज की मांग की
Gold-Silver Rate 7 September 2026 : सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, ये है सोमवार का भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट
वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर इंडेक्स की मजबूती के बीच आज, 7 सितंबर को सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,53,528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी 2,36,797 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
भोपाल-इंदौर में सोमवार का सोने-चांदी का ताजा भाव
भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट सोना 1,15,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है।
दिल्ली समेत दूसरे बड़े शहरों में क्या है रेट?
दिल्ली, मेरठ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,41,450 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,55,000 रुपये बताई जा रही है।
सोने में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड गिरकर $4,405-$4,449 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा। वहीं सिल्वर रेट 66.54 डॉलर प्रति औन्स पर है। कच्चे तेल में तेजी के कारण महंगाई बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में उच्च स्तर बने रहने की आशंका से भी कीमती धातुओं पर दबाव बना है। ब्रेंट क्रूड बढ़त के साथ $96.80 प्रति बैरल और WTI क्रूड $92.14 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण भारतीय रुपए पर दबाव देखा जा रहा है। फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति बैठक को लेकर निवेशक सतर्क हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक अमेरिका-ईरान संघर्ष की स्थिति साफ नहीं होती, तब तक कमोडिटी और मुद्रा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा (SIP मोड में) खरीदारी करने की सलाह दी गई है।
सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये जरूरी बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News





/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
