कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव? 8वें वेतन आयोग के सामने पहुंची 7% इंक्रीमेंट की मांग
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक 7–8 सितंबर को चेन्नई और 9 सितंबर को पुडुचेरी में होगी। एजेंडा में फिटमेंट फैक्टर, डीए, पोस्टिंग-ट्रांसफर और 7% तक वार्षिक इंक्रीमेंट पर चर्चा शामिल है। NC-JCM ने 6% का प्रस्ताव रखा, जबकि न्यू पेंशन स्कीम कर्मी फेडरेशन 7% की मांग कर रहा है।
मंदसौर पुलिस ने युवक को पकड़ा, बैग में मिली 1 किलो अफीम, NDPS एक्ट में केस दर्ज
मंदसौर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पिपलिया मंडी पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर यह भागने की कोशिश में कर रहा था। ऐसे में संदेह के आधार पर जब इसे पकड़ा गया तो इसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
जानकारी के मुताबिक पिपलियामंडी पुलिस रात के समय गांवों में गश्त दे रही थी। इसी दौरान संपवेल के पास ओवर ब्रिज की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। इसके पास काले रंग का पिठ्ठू बैग था। पुलिस को देखकर ये भागने लगा। जब इसे पकड़ा गया तो उसके पास से करीब एक लाख रुपए कीमत की अफीम बरामद की गई।
मौके से भाग रहा था युवक
युवक पुलिस के हत्थे इसलिए चढ़ गया क्योंकि इसने जैसे ही देखा कि सामने पुलिस की गश्त है। यह वापस मुड़कर हाईवे रोड की तरफ भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस का ध्यान इसकी तरफ गया और टीम ने घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया। इस युवक की पहचान करण भील निवासी धामेड़ी थाना पिपलौदा जिला रतलाम के रूप में की गई है। इसके बैग की तलाशी लेने पर 1 किलो अफीम जब्त हुई। इसके पास से कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है और ये पुलिस की गिरफ्त में है।
केस किया गया दर्ज
पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा युवक को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार ये अफीम कहां से लेकर आया और किसे सप्लाई करने जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Mp Breaking News









