दिल्ली में होगा बड़ा एक्शन! इमारतों के लिए बनने लगी नई पॉलिसी, हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का बड़ा एलान
New Policy Buildings in Delhi: दिल्ली में सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद बड़े एक्शन की तैयारी हो गई है. सीएम रेखा गुप्ता ने नई पॉलिसी और आज ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का एलान किया है. अब दिल्ली में सभी सार्वजनिक प्रयोग में होने वाली बिल्डिंग पर शिकंजा कसेगा. इसके लिए दिल्ली सरकार और एमसीडी मिलकर एक नई पॉलिसी बना रही है. सीएम रेखा गुप्ता ने खुद इसका एलान किया है.
दिल्ली में साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर 5 मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस इमारत में लड़कों के लिए 'Hostel Daze' नाम से PG हॉस्टल चलता था। यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्र रहते थे. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कल भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था. इसके बाद वह दूसरे दिन यानी सोमवार को सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया. निरीक्षण के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में बड़ा बयान जारी किया है.
#WATCH | Delhi: Satya Niketan building collapse | Delhi Chief Minister Rekha Gupta says, "... The government, in collaboration with the Municipal Corporation, is formulating a policy mandating that any building intended for public use—whether a PG, nursing home, school, or any… pic.twitter.com/Ox4YaS9pLN
— ANI (@ANI) September 7, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर एक ऐसी पॉलिसी बना रही है जिसके तहत पब्लिक इस्तेमाल वाली किसी भी इमारत, चाहे वह PG हो, नर्सिंग होम हो, स्कूल हो या कोई और सुविधा का समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और सेफ्टी सर्टिफिकेशन होना जरूरी होगा. वरना, वहां कोई भी पब्लिक गतिविधि करने की इजाजत नहीं होगी. कहा कि हम किसी को भी असुरक्षित PG में रहने नहीं देंगे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सील होंगी चार मंजिला से ऊपर की अवैध इमारतें, सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद MCD का आदेश
आज ही होगी अधिकारियों पर कार्रवाई- CM
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इमारत से निकाले गए लोगों के लिए कॉलेज हॉस्टल में रहने का इंतजाम किया गया है और सरकार उनकी जरूरतों का ध्यान रख रही है. हम इस घटना से प्रभावित छात्रों के माता-पिता के संपर्क में हैं. कहा कि उनकी परेशानी कम करने के लिए उन्हें पूरी मदद दे रहे हैं. जिन सरकारी अधिकारियों की देखरेख में कमी, लापरवाही या दूसरी गलतियों की वजह से यह स्थिति बनी, उनके खिलाफ आज ही सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
80% मलबा हटाया गया- सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लगभग 80% मलबा हटा दिया गया है. सिर्फ बेसमेंट का मलबा बचा है. यह पक्का है कि बेसमेंट में पानी भरा था, और पानी जमा होने के साथ-साथ पुरानी इमारत में चल रहे मरम्मत के काम की वजह से इमारत गिर गई. अब तक 12 लोगों को निकाला गया है. छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि बाकी छह की हालत स्थिर है.
रक्षा मंत्री-स्वास्थ्य मंत्री कर रहे सीधी निगरानी
सीएम ने कहा कि बच्चों का सही इलाज चल रहा है. यह मामला स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की सीधी निगरानी में भी है. केंद्रीय गृह मंत्री हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. हमें प्रधानमंत्री से भी मार्गदर्शन मिल रहा है. किसी भी खतरनाक इमारत को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसी सभी इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में हादसे को लेकर ABVP का प्रदर्शन, MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग
अमृतसर एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां; कई उड़ानें डायवर्ट
Amritsar Airport on High Alert: अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी एयरपोर्ट पर रविवार रात संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद हड़कंप मचा गया. उसके बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार रात करीब 10 बजे दो से चार संदिग्ध ड्रोन या ड्रोन जैसे दिखने वाली वस्तु हवा में नजर आई. इस दौरान रनवे के पास संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी किया.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध ड्रोन राजला गांव की दिशा से एयरपोर्ट की ओर आते हुए दिखाई दिए. बताया जाता है कि ये उड़ने वाले उपकरण कुछ मिनटों तक रनवे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के ऊपर मंडराते रहे. उसके बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया. साथ ही अमृतसर आने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया.
अमृतसर एयरपोर्ट पर सात उड़ानें डायवर्ट
अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. इसके साथही एहतियात के तौर पर अमृतसर आने वाली सात उड़ानों को दिल्ली और चंडीगढ़ की ओर डायवर्ट किया गया. प्रभावित उड़ानों में मलेशिया एयरलाइंस (MH-118) की कुआलालंपुर से अमृतसर आने वाली फ्लाइट शामिल है. जिसे दिल्ली की ओर मोड़ा गया. जबकि इंडिगो (6E-5028) की मुंबई से अमृतसर उड़ान को चंडीगढ़ की ओर डायवर्ट किया गया है.
जबकि इंडिगो (6E-2045) दिल्ली से अमृतसर उड़ान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ा गया, जबकि एयर इंडिया (AI-479)- दिल्ली से अमृतसर उड़ान को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया है. वहीं एयर इंडिया (AI-855)- दिल्ली से अमृतसर उड़ाने को वापस दिल्ली लौटा दिया गया है. वहीं इंडिगो (6E-1428): शारजाह से अमृतसर उड़ान को दिल्ली की ओर मोड़ा गया, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस (IX-138): शारजाह से अमृतसर उड़ान को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







