Responsive Scrollable Menu

महाकाल की शाही सवारी आज, 6 स्वरूपों में दर्शन देंगे राजाधिराज, भजन मंडलियां और बैंड होंगे शामिल

उज्जैन की गलियां आज एक बार फिर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजने वाली है। शाम 4 बजे एक बार फिर राजाधिराज अपनी रजत पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर रवाना होंगे। देशभर से लाखों श्रद्धालु शाही सवारी देखने के लिए उज्जैन पहुंचेंगे।

हर साल सावन भादो मास के अन्य सोमवार को निकलने वाली सवारी की अपेक्षा शाही सवारी का मार्ग ज्यादा बड़ा होता है। ये मार्ग लगभग साढ़े 5 किलोमीटर का होगा। जिसमें अलग अलग बैंड, झांकियां और भजन मंडलियां शामिल होंगी।

6 घंटे चलेगा सवारी का क्रम

सभा मंडप में पूजा के बाद शाम 4 बजे सवारी का क्रम शुरू होगा। महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बलों की टुकड़ी बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर देगी। यहां से राजाधिराज अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर रवाना होंगे। ये क्रम लगभग 6 घंटे तक चलेगा। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सवारी रात 10 बजे मंदिर पहुंचेगी।

सवारी का रूट और समय

महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे रवाना होने वाली सवारी 4:20 पर कोट मोहल्ला 4:30 पर गुदरी चौराहा, 4:45 पर बक्शी बाजार, 5 बजे हरसिद्धि पाल, 5:15 पर रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से पूजा के बाद एक बार फिर सवारी का क्रम शुरू होगा।

लगभग 6 बजे पालकी मुंबई वाले की धर्मशाला पहुंचेगी। 6:30 बजे गणगौर दरवाजा, 7 बजे सत्यनारायण मंदिर, 7:30 बजे कमरी मार्ग, 7:45 टंकी चौराहा, 8 बजे तेलीवाड़ा चौराहा, 8:30 कंठाल चौराहा, 9 बजे गोपाल मंदिर, 9:30 बजे गुदरी चौराहा, 9:45 पर कोट मोहल्ला और 10 बजे वापस मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

पुलिस बैंड और भजन मंडलियां

सवारी में महाकालेश्वर मंदिर के प्रचार वाहन के साथ भजन मंडली, तोपची, यातायात पुलिस, महाकाल का रजत ध्वज, घुड़सवार, सशस्त्र बल, स्काउट गाइड और सेवा समिति का बैंड शामिल होगा। शहर के अलग अलग बैंड भी सवारी में शामिल होंगे और कुछ बैंड बाहर से भी आएंगे। लगभग 70 भजन मंडलियां सवारी का हिस्सा बनेंगी। जिनके पीछे पालकी और बाबा महाकाल के अन्य स्वरूप देखने को मिलेंगे।

इन स्वरूपों में होंगे दर्शन

ये बाबा महाकाल की छठवीं ऐसे में भक्तों को 6 अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन भी होने वाले हैं। पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा महेश, वहीं डोल रथ पर होल्कर स्टेट मुखारविंद और सप्तधान मुखारविंद के दर्शन होंगे।

ड्रोन से होगी पुष्पवर्षा

सवारी में हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा का नजारा तो जनता ने देखा है। अब राजसी सवारी में ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा का ये क्रम जारी रहेगा। इसके लिए देश विदेश से 50 क्विंटल फूल मंगाए जा रहे हैं। सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पुष्पवर्षा होगी। इसके बाद शिप्रा तट पर पूजन के समय और गोपाल मंदिर पर पुष्पवर्षा होगी। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

School News: भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित, जानिए 7 सितंबर को उत्तराखंड और UP के किस-किस जिले में बंद रहेंगे विद्यालय

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के भारी बारिश को लेकर जारी ऑरेंज व येलो अलर्ट के चलते उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 7 सितंबर 2026 को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।  मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत सोमवार को जनपद अल्मोड़ा, जनपद चम्पावत, उधम सिंह नगर, कुमाऊं और जनपद नैनीताल में जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। इसका अलावा यह आदेश उन आवासीय (बोर्डिंग) स्कूलों पर लागू नहीं होगा जहां पढ़ाई और रहने की सुविधा एक ही परिसर में है।

यूपी में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के  रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, सिद्धार्थनगर और पीलीभीत में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए ने इस संबंध में जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। यह अवकाश जनपद के समस्त बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी से संबद्ध विद्यालयों के साथ-साथ परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, शासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूल शामिल हैं।

बिजनौर, मुरादाबाद और संभल में सोमवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के सभी बोर्ड के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खास करके नेपाल से सटे आठ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल 9-10 सितंबर तक तराई और पूर्वी यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होती रहेगी।

​नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।

Continue reading on the app

  Sports

पैसों के लिए बिग बैश लीग की टीम बेचेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, निजी निवेशकों के लिए खोला दरवाजा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी फ्रेंचाइजी लीग बिग बैश में निजी निवेशकों के लिए दरवाजा खोल दिया है. सीए इस लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स को बेचना चाह रही है. इसके लिए बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अभी मेलबर्न रेनेगेड्स का संचालन कर रही है. निजी निवेशकों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 1 बिलियन डॉलर जुटाने का है. Wed, 9 Sep 2026 08:18:39 +0530

  Videos
See all

Hindi News : पटना से मुंगेर तक....बाढ़ से हाहाकार! | Weather Update | Latest News | Bihar Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:36:43+00:00

Maldives China Deal: Thilafushi Port को लेकर चीन ने कर दिया खेल, India के लिए खतरे की घंटी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T03:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers