Responsive Scrollable Menu

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का ऐलान, खराब फॉर्म के बावजूद लाबुशेन को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन को एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है, जिसने चयनकर्ताओं के भरोसे को दर्शाया है. दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के शेड्यूल और टीम की पूरी जानकारी यहां देखें.

The post SA vs AUS: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का ऐलान, खराब फॉर्म के बावजूद लाबुशेन को मिला मौका appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

PM Narendra Modi ने कहा, India-France संबंध मजबूत सांस्कृतिक और रणनीतिक नींव पर टिके हैं

नयी दिल्ली, छह सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी इसलिए भी खास है, क्योंकि ये हमारे पुराने सांस्कृतिक-राजनैतिक संबंधों की मजबूत बुनियाद पर टिकी है। पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि पेरिस में बना यह भव्य मंदिर सदियों तक दोनों देशों के बीच सहयोग और अवसरों के प्रतीक के रूप में खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस के संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। मेरे मित्र राष्ट्रपति (इमैनुएल) मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देश विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु कार्रवाई जैसे क्षेत्रों में भारत और फ्रांस नयी गति और नयी ऊर्जा के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम 2026 को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में भी मना रहे हैं।

यह रणनीतिक साझेदारी इसलिए खास है क्योंकि यह हमारे लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की मजबूत नींव पर आधारित है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि फ्रांस में भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रेमी यह भी जानते हैं कि संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में फ्रांसीसी विद्वानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रोमां रोलां के रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद पर लिखे गए कार्यों ने हमारे समाजों को और करीब लाने का काम किया।’’ मोदी ने कहा कि पेरिस से पुडुचेरी स्थित श्री अरविंद आश्रम तक ‘द मदर’ की आध्यात्मिक यात्रा ने भारत और फ्रांस के असंख्य साधकों को प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि कई दशक पहले श्रील प्रभुपाद स्वामी भी फ्रांस आए थे जिससे इस्कॉन के माध्यम से दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक संबंधों का एक नया अध्याय शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज योग भी दोनों देशों के लोगों को जोड़ने वाला एक माध्यम बन गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफिल टावर की तस्वीरें फ्रांस में योग की अपार लोकप्रियता को दर्शाती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा के पापा ने शुभमन गिल को क्यों दिए 5000 रुपये?

शुभमन गिल को 5000 रुपये मिले. ये पैसे तो उन्हें राजकुमार शर्मा ने दिए. मगर क्यों? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह. Mon, 07 Sep 2026 15:00:17 +0530

  Videos
See all

कुएं में फंसा नंदी! रात से रेस्क्यू का इंतजार! | Bareilly | Nandi | Well | UP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T09:30:06+00:00

बलभद्रजी के जन्मोत्सव पर एकजुट हुआ कलवार समाज! सनातन संस्कारों को लेकर बड़ा फैसला | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T09:37:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers