'होर्मुज तभी खुलेगा जब...', ईरान ने अमेरिका के सामने रख दी नई शर्त, सचिव रेजाई ने बताई वजह
Strait of Hormuz: होर्मुज पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान ने होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका के सामने एक शर्त रख दी है. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने अमेरिका को साफ शब्दों में हमला रोकने की चेतावनी दी है. हालांकि अमेरिका की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अमेरिका और ईरान के बीच अब पूरा विवाद होर्मुज को लेकर बचा है. ईरान का परमाणु कार्यक्रम निरस्त करने की सहमति के बाद अमेरिका होर्मुज को पूरी तरह स्वतंत्र रखने के पक्ष में है. जबकि ईरान होर्मुज को अपने नियंत्रण में रखना चाहता है. इसी को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद की स्थिति है. अमेरिका अभी भी होर्मुज में नाकाबंदी किए हैं. वहीं ईरान का दावा है कि होर्मुज अभी भी बंद है. जबकि अमेरिका का कहना है कि होर्मुज में सीमित संख्या में जहाजों की आवाजाही हो रही है.
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेज़ाई ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरान को धमकी देना और उस पर हमला करना बंद कर देता है, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखेगा. रविवार को ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी को दिए एक इंटरव्यू में रेजाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान का रुख अमेरिका के सैन्य रवैये पर निर्भर है. रेजाई ने कहा कि जब तक अमेरिका ईरान को धमकी नहीं देता और उस पर हमला नहीं करता, तब तक ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.
Iran's Security Council Secretary Rezaei:
— Clash Report (@clashreport) September 6, 2026
Iran will commit to keeping the Strait of Hormuz open when the United States neither threatens Iran nor attacks it. pic.twitter.com/l1bEMFgbGu
होर्मुज के बाहर बनेगा नया प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र!
रेजाई ने कहा कि ईरान आने वाले दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर एक नया प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र बनाने की योजना बना रहा है. इससे फारस की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्री गतिविधियों पर और पाबंदियां लग सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी वाली जगह से शुरू होगा और फारस की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक फैला होगा.
ईरान ने दी चेतावनी
ईरान के सुरक्षा प्रमुख ने चेतावनी दी है कि नए प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में जाने वाले जहाजों पर कार्रवाई की जाएगी. रेजाई ने कहा कि इस नए क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी जहाज को प्रतिबंधित जहाजों की सूची में डाल दिया जाएगा. रेजाई का यह बयान ऐसे समय आया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर तनाव बढ़ रहा है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच यह जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों की पहचान का दावा
रेजाई ने दावा किया कि ईरानी सेना ने कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों की पहचान की थी, लेकिन जानबूझकर उनमें से कुछ पर हमला नहीं किया. इनमें जॉर्डन का टाइटन बेस और एरबिल में मौजूद कुछ अमेरिकी ठिकाने शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ईरान ने कुछ अमेरिकी ठिकानों की पहचान की थी, लेकिन उसने जानबूझकर उन पर हमला नहीं किया, जैसे जॉर्डन में उनका टाइटन बेस और एरबिल में उनके कुछ ठिकाने. ईरानी सुरक्षा प्रमुख के मुताबिक, संघर्ष के दौरान अमेरिकी ठिकानों पर ईरान की पहले की सैन्य कार्रवाइयों से अमेरिका के रवैये में बदलाव आया. हफ्तों तक कोई बड़ी शत्रुता नहीं होने के बाद अब क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच फिर से गोलीबारी शुरू हो गई है.
दिल्ली के सत्य निकेतन में पूरी रात चला रेस्क्यू, 6 की मौत, सर्च ऑपरेशन में स्निफर डॉग्स को भी लगाया गया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को सत्य निकेतन में घर गिरने की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया. पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV





