Responsive Scrollable Menu

Homemade Butter Benefits: कान्हा का प्रिय माखन सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना! जानें इसके फायदे

Janmashtami 2026 Homemade Butter Benefits: भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में माखन का जिक्र अक्सर मिलता है। यही वजह है कि जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाने की परंपरा आज भी कई घरों में निभाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर तैयार किया गया सफेद मक्खन केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि कुछ पोषक तत्व भी प्रदान करता है।

बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड बटर की तुलना में घर का ताजा मक्खन एक आसान घरेलू विकल्प हो सकता है। हालांकि इसे भी सीमित मात्रा में ही खाना बेहतर माना जाता है। 

1. शरीर को ऊर्जा देने में मदद
मक्खन में मौजूद फैट शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए इसे थोड़ी मात्रा में भोजन के साथ शामिल किया जा सकता है। हालांकि ज्यादा मक्खन खाने से कैलोरी की मात्रा तेजी से बढ़ सकती है।

2. विटामिन का स्रोत
दूध से बने मक्खन में विटामिन A जैसे फैट-सॉल्युबल विटामिन की कुछ मात्रा मिल सकती है। विटामिन A आंखों और शरीर के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी पोषक तत्व है।

3. खाने का स्वाद बढ़ाता है
ताजा सफेद मक्खन का स्वाद हल्का और क्रीमी होता है। इसे रोटी, पराठे, मक्के की रोटी या अन्य खाने के साथ थोड़ी मात्रा में लिया जा सकता है।

Butter Benefits

4. घर पर बनाना आसान
सफेद मक्खन बनाने के लिए आमतौर पर दूध की जमा हुई मलाई को इकट्ठा किया जाता है। पर्याप्त मलाई होने पर उसे मथकर मक्खन अलग किया जा सकता है। इसके बाद मक्खन को ठंडे पानी से धोकर इस्तेमाल किया जाता है।

5. बच्चों की डाइट में भी शामिल किया जा सकता है
उम्र और डाइट की जरूरत के अनुसार बच्चों के खाने में थोड़ी मात्रा में मक्खन शामिल किया जा सकता है। हालांकि हर बच्चे की पोषण संबंधी जरूरत अलग होती है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।

(Disclaimer): मक्खन को हेल्दी समझकर जरूरत से ज्यादा खाना सही नहीं है। इसमें फैट और कैलोरी काफी मात्रा में होती है। जिन लोगों को डॉक्टर ने फैट या कैलोरी कम लेने की सलाह दी है, उन्हें अपनी डाइट में मक्खन शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: बारिश की सुबह बनाएं ये 7 स्वादिष्ट नाश्ते, दिन की शुरुआत होगी एकदम शानदार

Continue reading on the app

Janmashtami Playlist: सोसाइटी में बच्चों की डांस परफॉर्मेंस की तैयारी? इन गानों से बनाएं जन्माष्टमी की शानदार प्लेलिस्ट

Janmashtami Playlist: जन्माष्टमी के मौके पर सोसाइटी में मटकी फोड़ कार्यक्रम, झांकी और डांस परफॉर्मेंस का आयोजन खूब पसंद किया जाता है। खासकर बच्चों की प्रस्तुति देखने के लिए परिवारों में काफी उत्साह रहता है। ऐसे में गानों का चुनाव ऐसा होना चाहिए, जो कृष्ण भक्ति से जुड़े होने के साथ बच्चों के डांस के लिए आसान और मजेदार भी हों।

1.‘माखन चोर’ पर दिखाएं नटखट अंदाज
कान्हा की नटखट अदाओं पर आधारित गाने बच्चों की परफॉर्मेंस के लिए काफी अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे कृष्ण बनकर माखन चुराने और दोस्तों के साथ मस्ती करने वाली थीम पर प्यारी प्रस्तुति दे सकते हैं।

2.‘गोविंदा आला रे’ से बढ़ाएं जोश
अगर बच्चों का ग्रुप डांस करने वाला है तो तेज बीट वाला कृष्ण भक्ति गीत माहौल में खूब उत्साह भर सकता है। इस तरह के गाने पर बच्चे ग्रुप फॉर्मेशन और सिंपल डांस स्टेप्स के साथ शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

3.‘राधा-कृष्ण’ थीम पर करें कपल या ग्रुप डांस
जन्माष्टमी के लिए राधा-कृष्ण थीम हमेशा खास रहती है। बच्चों को राधा और कृष्ण के किरदार में तैयार करके इस थीम के किसी मधुर भक्ति गीत पर डांस कराया जा सकता है।

4.‘यशोदा मैया’ थीम से दिखाएं मां-बेटे का प्यार
अगर सोसाइटी में छोटे बच्चों की परफॉर्मेंस है, तो यशोदा और बाल कृष्ण की कहानी पर डांस तैयार किया जा सकता है। इसमें बच्चों के साथ माता-पिता को भी शामिल किया जाए तो परफॉर्मेंस और यादगार बन सकती है।

 

5.‘कृष्ण कन्हैया’ वाले भक्ति गीतों पर ग्रुप डांस
बच्चों के बड़े ग्रुप के लिए कृष्ण भक्ति वाले एनर्जेटिक गाने अच्छे रहेंगे। बच्चे एक साथ स्टेज पर डांस करते हुए अलग-अलग फॉर्मेशन बना सकते हैं। इससे परफॉर्मेंस देखने में भी काफी आकर्षक लगेगी।

आखिर में रखें धमाकेदार गाना
प्लेलिस्ट के अंत में ऐसा गाना रखें जिसकी बीट थोड़ी तेज हो। इस पर सभी बच्चे एक साथ स्टेज पर आकर फाइनल स्टेप्स कर सकते हैं। इससे डांस परफॉर्मेंस का अंत शानदार अंदाज में होगा।

बच्चों की परफॉर्मेंस के लिए बहुत लंबी प्लेलिस्ट बनाने के बजाय 4-6 गानों का मेडली तैयार करना बेहतर रहेगा। हर गाने के छोटे हिस्से को जोड़कर 5-8 मिनट की परफॉर्मेंस बनाई जा सकती है। इससे बच्चों को स्टेप्स याद करने में आसानी होगी और दर्शकों की दिलचस्पी भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ेें: इस बार सिर्फ फूल-गुब्बारों से नहीं, इन 7 क्रिएटिव सरप्राइज से टीचर को दें खास सम्मान

Continue reading on the app

  Sports

एक नॉर्थ तो दूसरा साउथ पोल है...शुभमन गिल या हार्दिक पंड्या? आशीष नेहरा ने बताया कप्तानी में कौन बेहतर

Hardik Pandya vs Shubman Gill: आशीष नेहरा सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में नेहरा से पूछा गया कि शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या में कौन बेहतर कप्तान हैं. जाहिर तौर पर ये सवाल नेहरा के लिए आसान नहीं था, इस मुश्किल सवाल पर नेहरा ने मजेदार जवाब दिया. Tue, 8 Sep 2026 14:33:18 +0530

  Videos
See all

Punjab सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | #shortvideo #shorts #viral #viralvideo #video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:06:55+00:00

LIVE : Punjab Government के खिलाफ Congress का प्रदर्शन | CM Bhagwant Mann | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers