Meal Maker Facts: नॉनवेज जैसा दिखने वाला सोया चंक्स आखिर बनता किस चीज से है? यहां जानिए पूरा प्रोसेस
Meal Maker Making Process: सब्जी, बिरयानी और पुलाव में इस्तेमाल होने वाला मीट जैसा दिखने वाला मील मेकर असल में सोयाबीन से तैयार किया जाता है. इसे सोया चंक्स और सोया नगेट्स के नाम से भी जाना जाता है और सामान्य सोया चंक्स पूरी तरह पौधों से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है. इसे बनाने के लिए सोयाबीन से तेल अलग करने के बाद बचे प्रोटीन वाले हिस्से को आटे जैसी शक्ल दी जाती है. इसके बाद खास मशीन में गर्मी और दबाव की मदद से इसकी बनावट बदली जाती है, जिससे इसे स्पंजी और मीट जैसा टेक्सचर मिलता है. तैयार सोया चंक्स को सुखाया जाता है, इसलिए गर्म पानी में डालते ही यह पानी सोखकर फूलने लगता है. सोया चंक्स में प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिल सकता है, हालांकि इसकी सही मात्रा ब्रांड और प्रोसेसिंग के अनुसार अलग हो सकती है.
Tips and Tricks: पुराना आम का पेड़ फल नहीं दे रहा? काटे नहीं, ऐसे करें जीर्णोद्धार
Old Mango Tree Rejuvenation Trick: अगर आपके आम के बाग में लगे पेड़ 10-15 साल या उससे अधिक पुराने हो गए हैं और उनमें फलने की क्षमता कम हो गई है तो उन्हें हटाने के बजाय जीर्णोद्धार किया जा सकता है. सही तरीके से पुरानी, सूखी और कमजोर शाखाओं का प्रबंधन करने तथा आवश्यक पोषक तत्व देने से पेड़ों में दोबारा नई वृद्धि और फलन की क्षमता विकसित की जा सकती है.



News18




