Responsive Scrollable Menu

“शुद्धीकरण” मामले पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, उमंग सिंघार ने की कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर खड़गे ने दो सितंबर को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखकर घटना में शामिल लोगों और संगठनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

इसी मामले पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा और संविधान की समानता की भावना का अपमान है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखे पत्र में 13 अगस्त को राज्यसभा में उठाए इस मुद्दे का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में उनकी जनसभा के बाद रामलीला मैदान के शुद्धीकरण का मुद्दा उन्होंने सदन में उठाया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि उस दौरान जेपी नड्डा ने घटना को दुखद बताते हुए इसकी जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि घटना के 24 दिन बाद भी संबंधित संगठन और व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने जेपी नड्डा से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देशित कर इस मामले में शामिल लोगों और संगठनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

शुद्धीकरण को छुआछूत से जोड़ते हुए किए सवाल

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पत्र में रामलीला मैदान में हुई कथित शुद्धीकरण की प्रक्रिया को छुआछूत से जोड़ते हुए इसे संविधान की भावना और मानवीय मूल्यों के विपरीत बताया। उन्होंने अपने पत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महाड़ आंदोलन का भी उल्लेख किया और कहा कि उस समय भी जातीय भेदभाव से जुड़ी मानसिकता के तहत तालाब के कथित शुद्धीकरण की घटना हुई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह मामला सिर्फ उनके या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से जुड़ा व्यक्तिगत विषय नहीं है, बल्कि उन करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है जो जातिगत भेदभाव की मानसिकता का सामना करते हैं।

उमंग सिंघार ने की कार्रवाई की मांग

इस मामले पर उमंग सिंघार ने भी बीजेपी से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि घटना को 24 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान का शुद्धीकरण केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा और संविधान में निहित समानता की भावना का अपमान है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नफरत फैलाने वालों को संरक्षण देने के बजाय उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि आखिर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी।

क्या है मामला

8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद मैदान में कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने की घटना सामने आई। कांग्रेस ने इसे जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़कर विरोध किया। 13 अगस्त को खड़गे ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठा। उस दौरान जेपी नड्डा ने घटना को दुखद बताते हुए कहा था कि भाजपा इस तरह की गतिविधि का समर्थन नहीं करती और मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

School Holiday : जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक.. सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सितंबर का महीना शुरू हो गया है और इस महीने में जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहार पड़ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में इन अवसरों पर स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। हालांकि, छुट्टियां राज्य और स्कूल के अनुसार बदल सकती हैं, क्योंकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होती है।

इसके अलावा राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की तारीख तय करते हैं। कहीं जन्माष्टमी पर स्कूल बंद रहेंगे तो महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में गणेश चतुर्थी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।  रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी। आइए जानते हैं सितम्बर 2026 में कौन-कौन से राष्ट्रीय अवकाश पड़ेंगे और किन-किन त्योहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

सितंबर में कब-कब और किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

  • ​4 सितम्बर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: देश के अधिकांश राज्यों (राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब और ओडिशा) में स्कूलों में छुट्टी रहने की संभावना है।
  • 5 सितंबर, शिक्षक दिवस: स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, पढ़ाई नहीं होती। पंजाब, (बाबा जीवन सिंह जी का जन्मदिन)
  • ​14 सितम्बर गणेश चतुर्थी: महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रह सकती है।
  • 17 सितंबर, विश्वकर्मा पूजा: बिहार, असम और गुजरात के कुछ हिस्सों में इस मौके पर स्कूलों में छुट्टियां होती है। यह छुट्टी संबंधित राज्य और स्कूल की ओर से जारी कैलेंडर के आधार पर रहती है।
  • 18 सितम्बर, गौरी पूजन: महाराष्ट्र और कुछ पड़ोसी राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों अवकाश हो सकता है। गुजरात, संवत्सरी के चलते भी कुछ स्कूल बंद रह सकते हैं। यह जैन धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में शामिल है और पर्युषण पर्व के समापन से जुड़ा है। यह छुट्टी मुख्य रूप से क्षेत्रीय कैलेंडर पर निर्भर है।
  • ​25 सितम्बर अनंत चतुर्दशी: गणेश विसर्जन के अवसर पर महाराष्ट्र तथा मध्य भारत के कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।

चार रविवार और शनिवार

  • 6 सितम्बर, 13 सितम्बर, 20 सितम्बर और 27 सितम्बर को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
  • जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 12 सितम्बर और 26 सितम्बर को स्कूल बंद रहेंगे। 12 सितंबर को पंजाब में प्रथम प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और सरागढ़ी दिवस के चलते स्कूल बंद रह सकते हैं।

​राज्य-स्तरीय और क्षेत्रीय अवकाश

  • 21 सितम्बर: राजस्थान में रामदेव जयंती और तेजा दशमी, खेजड़ी शहीद दिवस तथा केरल में श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर स्थानीय स्कूल बंद रहेंगे।
  • ​23 सितम्बर: हर साल शहीदी दिवस (हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहते हैं
  • ​26 सितम्बर: सिक्किम में इंद्र जात्रा और केरल में श्री नारायण गुरु जयंती की छुट्टी रहेगी।
  • 28 सितंबर: शहीद भगत सिंह जयंती के चलते पंजाब व हरियाणा में स्कूल बंद रह सकते हैं। इस दिन शहीदों को सम्मान देने के लिए शहीदी दिवस मनाया जाता है और राज्य में स्कूलों के लिए अवकाश हो सकता है।

​नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

लालकोट ब्लास्ट मामले में NIA ने उमर उन नबी को बताया मास्टरमाइंड | Lalkot Blast Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:14:28+00:00

बाढ़ प्रभावित नेपाल को भारत ने भेजी 35 टन राहत सामग्री, अब तक 130 टन मदद | Nepal Flood Relief #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:06:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers