Responsive Scrollable Menu

कॉलेज के पहले साल में देखा प्रोफेसर बनने का सपना, नवोदय की नौकरी छोड़ी, अब छात्रों को बना रहे असिस्टेंट प्रोफेसर

डॉ. आर.एस. सिसौदिया ने नवोदय विद्यालय की नौकरी छोड़कर कॉलेज प्रोफेसर बनने का सपना पूरा किया. अब वे महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में भूगोल विभाग के एचओडी हैं. छात्रों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने में मार्गदर्शन कर रहे हैं.

Continue reading on the app

HPBOSE 12th Supplementary Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.07% छात्र हुए पास; ऐसे करें चेक

HPBOSE 12th Supplementary Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

ऐसे चेक करें HPBOSE 12th Supplementary Result
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब HPBOSE 12th Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल, जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

16 जुलाई को हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। इसमें करीब 3,271 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

1,931 छात्र हुए पास
जारी परिणाम के अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 1,931 छात्र सफल हुए हैं। इस तरह परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 59.07 फीसदी रहा। परीक्षा में शामिल छात्रों को अब अपने रिजल्ट के आधार पर आगे की पढ़ाई या अन्य प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट के लिए स्कूल से संपर्क करना होगा। बोर्ड की ओर से मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को सलाह है कि स्कूल की ओर से निर्धारित तारीख पर अपनी मार्कशीट जरूर प्राप्त कर लें और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Continue reading on the app

  Sports

विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त

Emilio Gay-Harry Brook hits half centuries: एजबास्टन में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रनों पर समेट दी. जोश टंग ने 4 विकेट झटके. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. एमिलियो गे (60) और हैरी ब्रूक (नाबाद 52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 23 रनों की बढ़त लेकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. Wed, 9 Sep 2026 23:38:05 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 10 SEPTEMBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T23:30:31+00:00

उज्जैन में क्रेन आई… मशीनें आईं… चार बार कोशिश हुई… लेकिन बजरंगबली इंच भर नहीं हिले! #haumanji #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers