Transfer 2026: प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS और 6 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार
केंद्र सरकार ने AGMUT के तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS IPS Transfer 2026) किया है। उन्हें अरुणाचल प्रदेश में नियुक्ति मिली है। आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर सभी अधिकारियों को वर्तमान कार्यभार से मुक्त कर दिया जाएगा। वहीं कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमिटी ने 6 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण को मंजूरी दी है। आईबी के विशेष निदेशक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 3 सितंबर को जारी किया गया है।
1995 के आईपीएस अधिकारी संदीप खिरवार एडीजी सीआरपीएफ को स्पेशल डायरेक्टर जनरल सीआरपीएफ पद पर नियुक्त किया गया है। पुनीत रस्तोगी को बीएसएफ का नया स्पेशल डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। एडीजी बीएसएफ पद पर कार्यरत सतीश श्रीरामजी खंडारे को स्पेशल डायरेक्टर जनरल बीएसएफ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन आईपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
आईपीएस अधिकारी पद्माकर एस रानिपसे, एडीजी सीआईएसफ को स्पेशल डायरेक्टर जनरल CISF पद पर नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार एडीजी सीआरपीएफ को स्पेशल डायरेक्टर सीआरपीएफ पद पर नियुक्त किया गया है। जग मोहन इंटेलिजेंस ब्यूरो के अतिरिक्त निदेशक को विशेष पर निदेशक आईबी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ
बैच 2012 के आईएएस अधिकारी मोहम्मद एजाज को जम्म-कश्मीर से स्थानांतरित करके अरुणाचल प्रदेश में नियुक्त किया गया है। बैच 2019 के आईएएस अधिकारी हरविंदर सिंह को भी स्थानांतरित करके जम्मू कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश में नियुक्ति दी गई है। बैच 2020 के आईएएस अधिकारी शिशिर गुप्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, उन्हें भी अरुणाचल प्रदेश में स्थानांतरित किया गया है।
कॉलेज के पहले साल में देखा प्रोफेसर बनने का सपना, नवोदय की नौकरी छोड़ी, अब छात्रों को बना रहे असिस्टेंट प्रोफेसर
डॉ. आर.एस. सिसौदिया ने नवोदय विद्यालय की नौकरी छोड़कर कॉलेज प्रोफेसर बनने का सपना पूरा किया. अब वे महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में भूगोल विभाग के एचओडी हैं. छात्रों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने में मार्गदर्शन कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18


