Responsive Scrollable Menu

India GDP Growth: फाइनेंशियल ईयर 2027 में 7.2% रह सकती है ग्रोथ, घरेलू मांग से मिलेगा सहारा

भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार वित्त वर्ष 2026-27 में मजबूत बनी रह सकती। EY की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2027 में भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7 से 7.2% के बीच रह सकती। घरेलू मांग और सरकार के लगातार बढ़ते कैपिटल एक्सपेंडिचर को इसका बड़ा आधार माना गया है। वहीं, नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 12.5 से 13% तक पहुंच सकती।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अनिश्चितता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और कमजोर ग्लोबल ट्रेड भारत की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं। इसके बावजूद घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं।

23 महीने के हाई पर पहुंची औद्योगिक ग्रोथ
EY ने बताया कि जून 2026 में भारत की इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन यानी आईआईपी ग्रोथ बढ़कर 7.3% हो गई। यह 23 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली तिमाही में औद्योगिक उत्पादन की औसत ग्रोथ 5.7% रही, जो पिछले आठ तिमाहियों में सबसे ज्यादा है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। जून में मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट 7.8% बढ़ा। इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट, मोटर व्हीकल, टेक्सटाइल और फूड प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टरों में मजबूत गतिविधि देखने को मिली।

हालांकि, जुलाई में कुछ हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स में रफ्तार थोड़ी कमजोर हुई। मैन्युफैक्चरिंग PMI जून के 54.2 से घटकर 53.5 और सर्विसेज PMI 57.4 से घटकर 53.3 रहा। दोनों अब भी 50 से ऊपर हैं, यानी अर्थव्यवस्था में विस्तार जारी है।

बैंक क्रेडिट और सरकारी खर्च से सपोर्ट
बैंकिंग सेक्टर से भी अर्थव्यवस्था को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। जून में ग्रॉस बैंक क्रेडिट ग्रोथ बढ़कर 18.6% हो गई, जो 25 महीने का उच्च स्तर है।सरकार के कैपिटल एक्सपेंडिचर में भी तेज सुधार हुआ। FY27 की पहली तिमाही में सरकारी कैपेक्स 23.7% बढ़ा, जबकि FY26 की चौथी तिमाही में इसमें 23.3% की गिरावट आई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, कैपेक्स में यह तेजी घरेलू मांग को मजबूत करने और GDP ग्रोथ को सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभा सकती है। वहीं, वित्तीय घाटा सालाना बजट लक्ष्य के 18.2% पर नियंत्रित रहा।

महंगाई और कच्चा तेल बड़ी चुनौती
महंगाई को लेकर तस्वीर पूरी तरह राहत वाली नहीं है। जुलाई में कंज्यूमर प्राइस इंफ्लेशन 4.4% रहा, जबकि होलसेल प्राइस इंफ्लेशन 9.8% के ऊंचे स्तर पर रहा। मिनरल ऑयल, खाद्य वस्तुओं, धातुओं, केमिकल्स और ईंधन की कीमतों ने WPI पर दबाव बढ़ाया।

EY के मुताबिक, ऊंची WPI महंगाई नॉमिनल GDP ग्रोथ को सरकार के बजट अनुमान 10.04% से ऊपर ले जा सकती है। इससे सरकार के राजस्व संग्रह को सहारा मिल सकता है और कैपेक्स जारी रखने में मदद मिल सकती है।

ग्लोबल रिस्क के बीच आयात घटाने पर जोर
वैश्विक मांग कमजोर रहने और ऊर्जा लागत बढ़ने से भारत के एक्सपोर्ट पर दबाव रह सकता है। ओईसीडी के अनुमान के मुताबिक, FY27 में भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट GDP के 1.9% तक पहुंच सकता है।

हालांकि, EY का मानना है कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और इम्पोर्ट सब्स्टीट्यूशन को बढ़ावा देकर भारत बाहरी जोखिम कम कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 1272 प्रोडक्ट्स पर लक्षित रणनीति से करीब 189 अरब डॉलर के आयात को घरेलू उत्पादन से बदला जा सकता है। इसके साथ एक्सपोर्ट बढ़ाने और घरेलू वैल्यू एडिशन पर जोर देने से अर्थव्यवस्था की सप्लाई साइड मजबूत हो सकती है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

NEET PG 2026 Re-Exam Admit Card: नीट पीजी री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2026, Re-Exam Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश पत्र उन 2,445 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं, जिनकी परीक्षा जयपुर, राजस्थान के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा परीक्षा केंद्रों पर आई तकनीकी खराबी के कारण बाधित हुई थी। उम्मीदवार अपना संशोधित एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार, यह री-एग्जाम आगामी 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

तकनीकी खराबी और पावर फेलियर के कारण दोबारा हो रही परीक्षा
गौरतलब है कि इससे पहले 30 अगस्त 2026 को आयोजित नीट पीजी परीक्षा देश भर के 1,111 केंद्रों पर कुल 2,73,096 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए कराई गई थी, जिसमें से 2,65,980 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों के लिए सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी।

हालांकि, जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्रों (टीसी नंबर 41682 और 41683) पर आंतरिक बिजली फेल होने की समस्या के कारण वहां मौजूद छात्र परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। एनबीईएमएस ने इस व्यवधान के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एम/एस टीसीएस लिमिटेड को जिम्मेदार ठहराया था।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
पुनर्परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना संशोधित हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक एनबीईएमएस पोर्टल natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'नीट पीजी 2026 री-एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड' लिंक को खोजें।
  • उस लिंक पर क्लिक करें और अपनी आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण भरकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्राप्त करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की तिथि, समय व स्थान की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • भविष्य और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें।

बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपने संशोधित एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य अपडेट के लिए केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।

Continue reading on the app

  Sports

जब क्रिकेट के 'भगवान' के सामने खेला गया इतिहास का सबसे रहस्यमयी मैच, क्या था 54 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनने का राज?

cricket unique stories: 1994 में कानपुर में खेले गए भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैच में अंतिम 9 ओवरों (54 गेंदों) में जहां आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, वहां मोंगिया और प्रभाकर मिलकर केवल 16 रन ही बना सके. मोंगिया ने 21 गेंदों में महज 4 रन बनाए. दूसरी तरफ, प्रभाकर ने अपना शतक तो पूरा किया (154 गेंदों में नाबाद 102 रन), लेकिन उन्होंने टीम को जीत दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया. भारत यह मैच 46 रनों से हार गया और स्टेडियम में मौजूद दर्शक सन्न रह गए. Tue, 8 Sep 2026 13:16:22 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Masjid News Live : सहारनपुर ढाहाई गई मस्जिद के नीचे मिला कुआं 250 साल पुराना, मिला खजाना! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:39:26+00:00

MP के Sagar में जहरीली शराबकांड में 23 लोगों की मौत से एक दिन पहले दी गई थी क्लीन चिट | Liquor News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T07:39:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers