Responsive Scrollable Menu

UP Flood: बलिया में बाढ़ के पानी ने मचाया मातम, टेकार पुलिया के पास नहाने गए चार युवक डूबे, दो की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

UP Flood: बलिया जिले में बाढ़ ने जानलेवा रूप ले लिया है. टेकार माधव मठिया के पास बाढ़ के पानी में नहाने गए चार युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया. यह घटना प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणाम दर्शाती है.

The post UP Flood: बलिया में बाढ़ के पानी ने मचाया मातम, टेकार पुलिया के पास नहाने गए चार युवक डूबे, दो की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Drishyam 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज

Drishyam 3 Trailer Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेज फिल्म दृश्यम 3  (Drishyam 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है. मोहनलाल की दृश्यम 3 के बाद अब अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में अपना आखिरी दांव खेलने जा रहे हैं. फिल्म को लेकर आए इस अपडेट के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि दृश्यम 3 का ट्रेलर कब सामने आएगा. 

दृश्यम 3 का नया पोस्टर हुआ जारी

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Ajay Devgn Drishyam 3) को लेकर मेकर्स ने हाल ही में लेटेस्ट अपडेट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया कि ट्रेलर कब आएगा. इसके साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है. पोस्टर में विजय अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं. जिसमें उनकी फैमिली इंटेंस और सस्पिशियस लुक देती नजर आ रही है. ऐसे एक बार फिर सालगांवकर फैमिली बड़े पर्दे पर लौटने वाली है. दृश्यम 3 को लेकर मेकर्स का कहना है कि इस बार खतरा पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होगा. इसी के साथ ट्रेलर को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है. 

कब रिलीज होगा दृश्यम 3 का ट्रेलर

स्टूडियो 18 के इंस्टाग्राम से फिल्म 'दृश्यम 3' के ट्रेलर रिलीज की डेट को रिवील की गई है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की डेट को कंफर्म किया गया है. मेकर्स की ओर से इंस्टाग्राम पर जारी पोस्टर के मुताबिक, 'दृश्यम 3' का  ट्रेलर 9 सितंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसके साथ कैप्शन लिखा गया है, 'इस बार खतरा और भी बड़ा है. सालगांवकर परिवार, वापस घेरे में है. ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज होगा.'

ये भी पढ़ें: बी प्राक ने दी मेघना गुलज़ार की ‘दायरा’ के इकलौते गाने को अपनी आवाज़, गुलज़ार ने लिखे लिरिक्स और अमित त्रिवेदी ने दिया संगीत

कब रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम  3 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली है. इसमें एक बार फिर विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी आगे बढ़ेगी. फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपनी पुराने किरदार में नजर आएंगे, जबकि जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री दिलचस्प बनाने वाली है. पिछले दिनों रिलीज हुए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ाई थी. बता दें कि ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

दृश्यम फ्रेंचाइजी को पसंद करने वालों संख्या काफी बढ़ी है, फैंस इसके अगले पार्ट का काफी लंबे से इंतजार कर रहे हैं. अब ट्रेलर रिलीज की अनाउंसमेंट भी हो गई है. इसके साथ ही फिल्म को लेकर एक फिर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के बारे में भी चर्चा होने लगी है. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन सकती है. कईमोई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म 'सिंघम अगेन' है, जिसने 43.7 करोड़ (नेट) बिजनेस किया था. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का प्रिडिक्शन है कि फिल्म को हिट फ्रेंचाइजी का फायदा मिल सकता है. साथ ही गांधी जयंती की छुट्टी भी है. ऐसे में अब देखना होगा कि अजय देवगन की ये सुपरहिट फ्रेंचाइजी फैंस का दिल जीत पाती है या नहीं और पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करती हैं, ये तो आपने वाले वक्त ही पूरी तरह साफ हो सकेगा. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले इस टीवी एक्ट्रेस ने खींचे हाथ, ठुकराया ऑफर, जानें क्या है वजह

Continue reading on the app

  Sports

20 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश को हराकर भारत ने AFC अंडर-20 एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

India seal AFC U20 Asian Cup qualification: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया. डैनी मीतेई लैशराम, विशाल यादव और एमडी अरबाश के गोलों की मदद से मिली इस जीत के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. उज्बेकिस्तान से सीरिया की हार के साथ ही भारत का 2006 के बाद से चला आ रहा मुख्य टूर्नामेंट का सूखा खत्म हुआ. यह टूर्नामेंट 2027 में चीन में आयोजित होगा. Sun, 6 Sep 2026 23:36:41 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: हादसे के बाद छात्र ने अपने दोस्त को लेकर जो बताया, सुनकर चौंक जाएंगे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T18:42:17+00:00

Today's Breaking News: Delhi Building Accident | Satya Niketan Building Collapse | PM Modi | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T18:41:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers