Drishyam 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज
Drishyam 3 Trailer Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेज फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है. मोहनलाल की दृश्यम 3 के बाद अब अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में अपना आखिरी दांव खेलने जा रहे हैं. फिल्म को लेकर आए इस अपडेट के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि दृश्यम 3 का ट्रेलर कब सामने आएगा.
दृश्यम 3 का नया पोस्टर हुआ जारी
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Ajay Devgn Drishyam 3) को लेकर मेकर्स ने हाल ही में लेटेस्ट अपडेट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया कि ट्रेलर कब आएगा. इसके साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है. पोस्टर में विजय अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं. जिसमें उनकी फैमिली इंटेंस और सस्पिशियस लुक देती नजर आ रही है. ऐसे एक बार फिर सालगांवकर फैमिली बड़े पर्दे पर लौटने वाली है. दृश्यम 3 को लेकर मेकर्स का कहना है कि इस बार खतरा पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होगा. इसी के साथ ट्रेलर को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है.
कब रिलीज होगा दृश्यम 3 का ट्रेलर
स्टूडियो 18 के इंस्टाग्राम से फिल्म 'दृश्यम 3' के ट्रेलर रिलीज की डेट को रिवील की गई है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की डेट को कंफर्म किया गया है. मेकर्स की ओर से इंस्टाग्राम पर जारी पोस्टर के मुताबिक, 'दृश्यम 3' का ट्रेलर 9 सितंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसके साथ कैप्शन लिखा गया है, 'इस बार खतरा और भी बड़ा है. सालगांवकर परिवार, वापस घेरे में है. ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज होगा.'
कब रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली है. इसमें एक बार फिर विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी आगे बढ़ेगी. फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपनी पुराने किरदार में नजर आएंगे, जबकि जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री दिलचस्प बनाने वाली है. पिछले दिनों रिलीज हुए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ाई थी. बता दें कि ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन
दृश्यम फ्रेंचाइजी को पसंद करने वालों संख्या काफी बढ़ी है, फैंस इसके अगले पार्ट का काफी लंबे से इंतजार कर रहे हैं. अब ट्रेलर रिलीज की अनाउंसमेंट भी हो गई है. इसके साथ ही फिल्म को लेकर एक फिर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के बारे में भी चर्चा होने लगी है. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन सकती है. कईमोई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म 'सिंघम अगेन' है, जिसने 43.7 करोड़ (नेट) बिजनेस किया था. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का प्रिडिक्शन है कि फिल्म को हिट फ्रेंचाइजी का फायदा मिल सकता है. साथ ही गांधी जयंती की छुट्टी भी है. ऐसे में अब देखना होगा कि अजय देवगन की ये सुपरहिट फ्रेंचाइजी फैंस का दिल जीत पाती है या नहीं और पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करती हैं, ये तो आपने वाले वक्त ही पूरी तरह साफ हो सकेगा.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले इस टीवी एक्ट्रेस ने खींचे हाथ, ठुकराया ऑफर, जानें क्या है वजह
ईशान किशन ने शतक ठोक रचा इतिहास, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, जानिए बना डाला कौन सा बड़ा रिकॉर्ड
Ishan Kishan : भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है. ईशान ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ शतक लगाया है. इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर डाला है. ईशान ने इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद क्रीज पर आकर ईस्ट जोन की पारी को आगे बढ़ाया और शानदार पारी खेली. उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है.
ईशान किशन ने खेली 111 रनों की धमाकेदार पारी
इस मैच में ईशान किशन ने पहले 71 बॉल में 7 चौकों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद ईशान ने 122 बॉल में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. ईशान ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 135 बॉल का सामना करते हुए 14 चौके और 1 छक्के के साथ 111 रनों की पारी खेली. ईशान आज के दिन नाबाद पवेलियन लौटे. अब वो दूसरे दिन अपनी पारी 111 रनों से आगे शुरू करेंगे.
???? for Ishan Kishan ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
He brings it up in style ????
The East Zone captain leading from the front with a superb knock ????
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/ql9el4G60Q
ISHAN KISHAN - 4000 RUNS COMPLETED IN FIRST CLASS CRICKET. pic.twitter.com/dXT8tmC22E
— M A N U. (@IMManu_98) September 6, 2026
On the move ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
Captain Ishan Kishan and Kumar Kushagra take the attack to Vijay ????
The duo has brought up the 100-run stand as well ????#DuleepTrophy | #SZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/x4k2UIWu0N
ये भी पढ़ें : 'मैंने कप्तान और कोच से सवाल पूछे...' सुरेश रैना का लंबे समय बाद रिटायरमेंट पर छलका दर्द, क्या विराट कोहली पर साधा निशाना?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







