Mumbai में GSB Seva Mandal ने Ganesh Utsav के लिए कराया 703 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बीमा
मुंबई, छह सितंबर मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगामी गणपति उत्सव के लिए 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कराया है, जबकि पिछले साल यह रकम 474 करोड़ रुपये थी। आयोजकों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को 66 किलोग्राम से अधिक सोने और 335 किग्रा चांदी के गहनों से सजाया जाएगा।
दस दिन तक चलने वाला गणपति उत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई का सबसे समृद्ध गणेश मंडल माने जाने वाला जीसीबी सेवा मंडल, किंग्स सर्कल में इस उत्सव का आयोजन करता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। जीसीबी सेवा मंडल ने कहा कि वह 14 से 18 सितंबर तक पांच दिन के लिए अपना 72वां गणेशोत्सव आयोजित करेगा।
बारह सितंबर को रात 8 बजे विराट दर्शन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंडल के प्रवक्ता अमित पाई ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल हमने गणेश उत्सव के लिए 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कराया है। एक जिम्मेदार मंडल होने के नाते, हर श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
चाइना मास्टर्स: एन से यंग ने लगाई खिताबी हैट्रिक, सीजन का अपना 7वां टाइटल जीता
चाइना मास्टर्स: एन से यंग ने लगाई खिताबी हैट्रिक, सीजन का अपना 7वां टाइटल जीता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama





