Responsive Scrollable Menu

जूनियर हॉकी एशिया कप- भारतीय मेंस टीम ने ड्रॉ खेला:जापान के खिलाफ आखिरी 59 सेकंड में अनमोल ने गोल किया; विमेंस टीम जीती

चीन में खेले जा रहे जूनियर हॉकी एशिया कप में रविवार को पूल A के दूसरे मैच में भारत ने जापान से 3-3 से ड्रॉ खेला। भारत ने 2-0 की बढ़त गंवाने के बाद आखिरी 59 सेकंड में गोल कर मैच बराबर किया। वहीं, विमेंस टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराया। मेंस टीम के लिए कप्तान अनमोल एका ने दो गोल किए। उन्होंने चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक और आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत ने अपने पहले पूल मैच में इंडोनेशिया को 14-0 से हराया था। भारत ने चौथे मिनट में पहला गोल किया भारत ने मैच के चौथे मिनट में बढ़त बनाई। फाउल के बाद मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर कप्तान अनमोल गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। भारत ने 10वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी की। पेनल्टी कॉर्नर पर आशु मौर्य ने गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। जापान ने इसके तुरंत बाद 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। र्यूशिन सासाकी ने इस मौके को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। हाफ टाइम तक भारत आगे दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने लगातार हमले किए। भारत अपनी बढ़त बढ़ाना चाहता था, जबकि जापान बराबरी के गोल की तलाश में था। किसी भी टीम को निर्णायक मौका नहीं मिला और हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे रहा। तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने नियंत्रण के लिए कड़ी कोशिश की। जापान ने कुछ अच्छे मौके बनाए और एक पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सका। भारत के डिफेंस ने अपनी मामूली बढ़त बचाए रखी। आखिरी क्वार्टर में जापान ने बढ़त बनाई चौथे क्वार्टर में जापान ने बराबरी के लिए दबाव बढ़ाया। उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। दोबारा दिए गए पेनल्टी कॉर्नर पर जापान के कप्तान काजुकी नाकानिशी ने 48वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। मैच के आखिरी पांच मिनट में जापान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार जापान का फ्लिक गोल से बाहर चला गया। जापान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। नाकानिशी ने 59वें मिनट में फिर गोल कर जापान को 3-2 की बढ़त दिला दी। आखिरी 59 सेकंड में भारत ने बराबरी की बराबरी की तलाश में भारत ने अपना गोलकीपर हटाकर हमला तेज किया। भारत को इसका फायदा मिला और मैच खत्म होने से 59 सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। अनमोल एका ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-3 कर दिया। भारत अब मंगलवार को पूल A के अपने तीसरे मैच में कोरिया से खेलेगा। भारत ने मलेशिया को 11-1 से हराया भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप के एलीट पूल मुकाबले में मलेशिया को 11-1 से हराया। भारत की ओर से पूजा साहू और पूर्णिमा यादव ने दो-दो गोल किए, जबकि बिनिमा धन, कृष्णा शर्मा, सुखवीर कौर, गीता यादव और सनिका चंद्रकांत माने ने एक-एक गोल किया। भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए 6 पॉइंट्स के साथ एलीट पूल में टॉप पर है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया था। अब भारतीय टीम 8 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना तीसरा पूल मैच खेलेगी।

Continue reading on the app

52 की उम्र में भी उर्मिला मातोंडकर का फैशन है कमाल, तीज पर ट्राई करें उनके 7 खूबसूरत लुक्स

हरतालिका तीज के खास दिन के लिए अगर आप आउटफिट्स सेलेक्ट करने को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो हम आपकी समस्या का हल लेकर आए हैं। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के ग्लैमरस लुक्स से आप फैशन टिप्स ले सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Ishan kishan Double Century: ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी, पुजारा-वाडेकर के खास क्लब में एंट्री

Ishan kishan Double Century: बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर ठोकते हुए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ दी. 28 साल के ईशान से पहले सिर्फ आठ भारतीय बल्लेबाज ही दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगा पाए हैं. Mon, 7 Sep 2026 13:41:00 +0530

  Videos
See all

Gold Latest Price Update : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्या अभी और बढ़ेंगे दाम? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T08:15:31+00:00

Delhi Building Collapse: Satya Niketan में आंखों के सामने जमींदोज हुई इमारत, रोने लगी महिला | VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T08:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers