Sunita Ahuja के दावों के बीच Dahi Handi Event में बोले Govinda, फैंस से मांगा Support
सागर जहरीली शराब मामला: जीतू पटवारी का सवाल- कारोबार किसके संरक्षण में है, शराब माफिया बेखौफ क्यों, उच्च स्तरीय जांच हो
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत मामले में सियासत गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सागर जिले से फिर जहरीली शराब के तांडव की खबरें हैं। जिले के बंडा ब्लॉक के घूघर, नौराज, बराज और करीबी गांवों में जहरीली शराब पीने से प्रारंभिक तौर पर करीब 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिल रही है।
जीतू ने आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, मैंने पहले भी इसी सागर जिले में जहरीली शराब कारोबार को मिल रहे सरकारी संरक्षण पर सवाल उठाए थे। मेरा फिर से मेरा सीधा सवाल है। जहरीली शराब का कारोबार किसके संरक्षण में है? शराब माफिया बेखौफ क्यों हैं? गरीबों की जान जाने के बाद ही सरकार क्यों जागती है?
जीतू ने मांग की है कि पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच हो, जिम्मेदार लोगों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो। मृतकों के परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता मिले। पूरे क्षेत्र में अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए। जीतू पटवारी ने यह पोस्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।
सागर जिले से फिर जहरीली शराब के तांडव की खबरें हैं! जिले के बंडा ब्लॉक के घूघर, नौराज, बराज और करीबी गांवों में जहरीली शराब पीने से प्रारंभिक तौर पर करीब 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिल रही है!
मुख्यमंत्री जी,
मैंने पहले भी इसी सागर जिले में जहरीली शराब… pic.twitter.com/vCs3PYB3xW— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 6, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News





.jpg)
