Responsive Scrollable Menu

सागर जहरीली शराब मामला: जीतू पटवारी का सवाल- कारोबार किसके संरक्षण में है, शराब माफिया बेखौफ क्यों, उच्च स्तरीय जांच हो

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत मामले में सियासत गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सागर जिले से फिर जहरीली शराब के तांडव की खबरें हैं। जिले के बंडा ब्लॉक के घूघर, नौराज, बराज और करीबी गांवों में जहरीली शराब पीने से प्रारंभिक तौर पर करीब 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिल रही है।

जीतू ने आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, मैंने पहले भी इसी सागर जिले में जहरीली शराब कारोबार को मिल रहे सरकारी संरक्षण पर सवाल उठाए थे। मेरा फिर से मेरा सीधा सवाल है। जहरीली शराब का कारोबार किसके संरक्षण में है? शराब माफिया बेखौफ क्यों हैं? गरीबों की जान जाने के बाद ही सरकार क्यों जागती है?

जीतू ने मांग की है कि पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच हो, जिम्मेदार लोगों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो। मृतकों के परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता मिले। पूरे क्षेत्र में अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए। जीतू पटवारी ने यह पोस्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।

Continue reading on the app

एपीपीयू ने विनय प्रकाश सिंह को लगातार दूसरी बार महासचिव के तौर पर चुना

भारतीय डाक सेवा के 1988 बैच के अधिकारी विनय प्रकाश सिंह को एशिया-पैसिफिक पोस्टल यूनियन (एपीपीयू) का लगातार दूसरी बार चार साल के कार्यकाल के लिए महासचिव से चुना गया है. उन्हें 4 सितंबर को बैंकॉक में आयोजित 14वीं एपीपीयू कांग्रेस में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया.

जनवरी 2027 से शुरू होगा दूसरा कार्यकाल

विनय प्रकाश सिंह का दूसरा कार्यकाल जनवरी 2027 से शुरू होगा और दिसंबर 2030 तक चलेगा. उनका दोबारा चुना जाना एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में उनके नेतृत्व पर पोस्टल एडमिनिस्ट्रेशन के भरोसे और आम सहमति को दिखाता है. यह अंतरराष्ट्रीय पोस्टल सहयोग में भारत के योगदान की भी एक अहम पहचान है. यह दोबारा चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब एपीपीयू एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में डाक सहयोग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है. 

32 सदस्य देशों का अंतर सहकारी संगठन है APPU

यह संघ 32 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका मुख्यालय बैंकॉक में है. यह संयुक्त राष्ट्र की डाक क्षेत्र के लिए विशेष एजेंसी, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) के क्षेत्रीय संघ के रूप में कार्य करता है. विनय प्रकाश सिंह 2022 में 13वीं एपीपीयू कांग्रेस में पहली बार चुने जाने गए. जनवरी 2023 में पद संभालने के बाद से विनय प्रकाश सिंह ने डाक प्रशासनों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने और पूरे क्षेत्र में डाक सेवाओं के विकास व आधुनिकीकरण में मदद करने में योगदान दिया है. माना जा रहा है कि उनका दूसरा कार्यकाल क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और डाक क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का और अवसर प्रदान करेगा.

भारत सरकार में कई वरिष्ठ पदों पर कर चुके हैं काम

तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में विनय प्रकाश सिंह ने भारत सरकार में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है, जिनमें डाक सेवा बोर्ड के सदस्य, डाक विभाग में वरिष्ठ उप महानिदेशक और मुख्य सतर्कता अधिकारी, उत्तर प्रदेश सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल और इंडिया पोस्ट मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक शामिल हैं. 

उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और सेना डाक सेवा कोर में भी कार्य किया है. एक प्रख्यात शिक्षाविद के रूप में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आधुनिक इतिहास में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से प्रबंधन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई में गरजे ईशान किशन, दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन कप्तान का तूफानी शतक, टीम मजबूत

Ishan Kishan Smashes Century: ईशान किशन के तूफानी शतक और वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी के दम पर ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन साउथ जोन पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया. चेन्नई में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में कप्तान ईशान किशन ने 122 गेंदों पर धमाकेदार शतक जड़ा. इससे पहले युवा वैभव सूर्यवंशी ने 44 रनों की तेज तर्रार पारी से टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन बनाए. Sun, 6 Sep 2026 17:15:56 +0530

  Videos
See all

Building Collapses in Delhi Live: दिल्ली में जहां गिरी बिल्डिंग...वहीं से कवरेज | Satya Niketan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T11:40:09+00:00

Chitrakoot में CM योगी का बहुत बड़ा बयान | Breaking News | Yogi Adityanath | Flood | UP New #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T11:44:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers