Responsive Scrollable Menu

दलीप ट्रॉफी फाइनल- ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी:वैभव सूर्यवंशी-अभिमन्यु ईश्वरन क्रीज पर; शमी का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच

चेन्नई में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन नाबाद हैं। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन और साउथ जोन की तिलक वर्मा कर रहे हैं। फाइनल 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई में खेला जा रहा है। पहले दिन के पहले सेशन में ईस्ट जोन बल्लेबाजी कर रहा है। शमी का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ उतरते ही अपने करियर का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच पूरा कर लिया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई दी गई। शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले शमी को सम्मान में 100 नंबर की स्पेशल जर्सी दी गई। साथ ही उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की साइन की गई बॉल भी दी गई। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।

Continue reading on the app

एजबेस्टन टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में नया विवाद:PCB ने खिलाड़ियों के फोन कस्टडी में लिए; वजह नहीं बताई

पाकिस्तान के विवादित इंग्लैंड दौरे पर तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले एक और घटनाक्रम सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपनी कस्टडी में ले लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों के फोन टेस्ट मैच खत्म होने तक बोर्ड के पास रहेंगे। हालांकि, PCB ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और इस कार्रवाई की वजह क्या है। पाकिस्तान टीम सीरीज में 0-2 से पीछे यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पाकिस्तान टीम पहले दो टेस्ट हारकर सीरीज में 0-2 से पीछे है और PCB ने टीम में बड़े बदलाव किए हैं। फोन कस्टडी में लिए जाने की खबर के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में इसके पीछे की वजह और संभावित जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी तक PCB या ICC ने इसे मैच फिक्सिंग या भ्रष्टाचार की जांच नहीं बताया है। ICC नियमों में मैच के दौरान फोन पर पाबंदी ICC के नियमों के तहत इंटरनेशनल मैच के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ड्रेसिंग रूम समेत निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन या दूसरे कम्युनिकेशन डिवाइस रखने या इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती। खिलाड़ियों को ऐसे क्षेत्रों में प्रवेश से पहले अपने डिवाइस सुरक्षित जगह पर जमा कराने होते हैं। हालांकि, मौजूदा मामला सामान्य मैच-दिवस की पाबंदी से अलग बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों के फोन PCB की कस्टडी में रहेंगे और उन्हें तीसरे टेस्ट के खत्म होने तक वापस नहीं किया जाएगा। 7 खिलाड़ी और 2 कोच पहले ही हटाए गए पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा फेरबदल किया है। बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा हेड कोच सफराज अहमद को हटा दिया गया और उनकी जगह माइक हेसन को तीसरे टेस्ट के लिए जिम्मेदारी दी गई। बॉलिंग कोच उमर गुल की जगह एश्ले नॉफके को भी लाया गया है। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से और दूसरा टेस्ट 194 रन से गंवाया था। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के फोन PCB की कस्टडी में लिए जाने की रिपोर्ट ने टीम के भीतर चल रही उथल-पुथल को और बढ़ा दिया है। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया:शेफाली 3 हजार रन बनाने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी; हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान 150वां मैच खेला पाकिस्तान के विवादित इंग्लैंड दौरे पर तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले एक और घटनाक्रम सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपनी कस्टडी में ले लिए हैं। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

'मियां भाई' को जमकर पड़ी मार, ईशान-वैभव सबने बहती 'रनों की गंगा' में धोया हाथ, अचानक सिराज को हुआ क्या है?

mohd siraj struggle: घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक, दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जो कुछ भी हुआ, उसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. सिराज वो गेंदबाज़ है जिनकी की रफ़्तार और स्विंग से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज़ थर-थर कांपते थे, आज उसे विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. Mon, 7 Sep 2026 15:35:00 +0530

  Videos
See all

कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुई कहासुनी… फिर पेट्रोल पंप पर हुआ हंगामा! Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:24+00:00

Colonel Rajeev Bhardwaj: 'डर के जीने से इंसान मर जाता है' #surakshasabha #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T10:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers