दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का ऐतिहासिक दोहरा शतक, टूटा 1987 का बड़ा रिकॉर्ड
Ishan Kishan: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. इस फाइनल मैच में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है. उनके इस दोहरे शतक के दम पर ईस्ट जोन ने फाइनल में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. ईशान का दलीप ट्रॉफी में यह दूसरा शतक है, जबकि फाइनल में पहला दोहरा शतक है. ऐसे में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़कर ईशान किशन ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है और उन्होंने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ बनाया बड़ा कीर्तिमान
ईशान किशन ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले वे तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वो 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं. इसी के साथ ईशान किशन ने दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में बतौर कप्तान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का 39 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अंशुमान गायकवाड़ के नाम था, जिन्होंने 1987 में वेस्ट जोन के कप्तान के रूप में नॉर्थ जोन के खिलाफ 216 रन बनाए थे. ईशान अब इस टूर्नामेंट के फाइनल में 250 रन पूरे करने वाले इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं.
Maruti Suzuki YMC: स्पाई वीडियो में SUV जैसा लुक, इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च से पहले चर्चा में
Maruti YMC Electric MPV: Maruti Suzuki की अगली इलेक्ट्रिक गाड़ी YMC को स्पाई वीडियो में SUV जैसा लुक मिला। 4.5 मीटर लंबाई की उम्मीद, Heartect-e प्लेटफॉर्म, फ्लैट फ्लोर, बड़े केबिन स्पेस के संकेत। e-Vitara जैसे 49kWh/61.1 kWh बैटरी विकल्प और 543 किमी क्लेम्ड रेंज जैसी क्षमता की संभावना।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews





