Responsive Scrollable Menu

एजबेस्टन टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में नया विवाद:PCB ने खिलाड़ियों के फोन कस्टडी में लिए; वजह नहीं बताई

पाकिस्तान के विवादित इंग्लैंड दौरे पर तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले एक और घटनाक्रम सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपनी कस्टडी में ले लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों के फोन टेस्ट मैच खत्म होने तक बोर्ड के पास रहेंगे। हालांकि, PCB ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और इस कार्रवाई की वजह क्या है। पाकिस्तान टीम सीरीज में 0-2 से पीछे यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पाकिस्तान टीम पहले दो टेस्ट हारकर सीरीज में 0-2 से पीछे है और PCB ने टीम में बड़े बदलाव किए हैं। फोन कस्टडी में लिए जाने की खबर के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में इसके पीछे की वजह और संभावित जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी तक PCB या ICC ने इसे मैच फिक्सिंग या भ्रष्टाचार की जांच नहीं बताया है। ICC नियमों में मैच के दौरान फोन पर पाबंदी ICC के नियमों के तहत इंटरनेशनल मैच के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ड्रेसिंग रूम समेत निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन या दूसरे कम्युनिकेशन डिवाइस रखने या इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती। खिलाड़ियों को ऐसे क्षेत्रों में प्रवेश से पहले अपने डिवाइस सुरक्षित जगह पर जमा कराने होते हैं। हालांकि, मौजूदा मामला सामान्य मैच-दिवस की पाबंदी से अलग बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों के फोन PCB की कस्टडी में रहेंगे और उन्हें तीसरे टेस्ट के खत्म होने तक वापस नहीं किया जाएगा। 7 खिलाड़ी और 2 कोच पहले ही हटाए गए पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा फेरबदल किया है। बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा हेड कोच सफराज अहमद को हटा दिया गया और उनकी जगह माइक हेसन को तीसरे टेस्ट के लिए जिम्मेदारी दी गई। बॉलिंग कोच उमर गुल की जगह एश्ले नॉफके को भी लाया गया है। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से और दूसरा टेस्ट 194 रन से गंवाया था। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के फोन PCB की कस्टडी में लिए जाने की रिपोर्ट ने टीम के भीतर चल रही उथल-पुथल को और बढ़ा दिया है। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया:शेफाली 3 हजार रन बनाने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी; हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान 150वां मैच खेला पाकिस्तान के विवादित इंग्लैंड दौरे पर तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले एक और घटनाक्रम सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपनी कस्टडी में ले लिए हैं। पूरी खबर

Continue reading on the app

संजय राउत बोले- जेल जाने के बाद उन्हें कैंसर हुआ:राहुल ने पॉइजन टेस्ट की सलाह दी थी, शिवसेना यूबीटी सांसद ने 100 दिन जेल में बिताए थे

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें जेल में रहने के दौरान ही कैंसर की बीमारी शुरू हुई थी। राउत 2022 में पत्रा चॉल पुनर्विकास मामले में कथित भूमिका के चलते 100 से ज्यादा दिन जेल में रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें टॉक्सिसिटी टेस्ट कराने की सलाह दी थी, ताकि पता चल सके कि उनके खाने में जहर तो नहीं मिलाया गया था। राउत ने कहा कि मौजूदा सरकार इतनी क्रूर है कि वह कुछ भी कर सकती है। जेल में रहे दूसरे राजनीतिक नेताओं की हालत भी खराब है। 2022 में संजय राउत की गिरफ्तारी, मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद रहे संजय राउत को 1 अगस्त 2022 को ED ने गिरफ्तार किया था। वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में 101 दिन रहे। 9 नवंबर 2022 को PMLA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए। संजय की गिरफ्तारी गोरेगांव के पत्रा चॉल पुनर्विकास प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी। ED ने राउत पर मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी भूमिका का आरोप लगाया था। राउत ने आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था। संजय को 2025 में कैंसर का पता चला, इलाज जारी संजय राउत के मुताबिक, उन्हें पेट के कैंसर का पता नवंबर 2025 में दिवाली से करीब 2-4 दिन पहले चला था। उनके भाई सुनील राउत ने जांच के लिए ब्लड टेस्ट कराया था, जिसके बाद कैंसर की पुष्टि हुई। -------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

केविन पीटरसन को ही इंग्लैंड ने क्यों बनाया स्पेशल मेंटॉर? 12 साल बाद कमबैक के पीछे साउथ अफ्रीकन कनेक्शन?

Kevin Pietersen England Cricket Mentor: 46 साल के केविन पीटरसन आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर थे. अब उन्हें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने व्हाइट बॉल टीम्स का स्पेशल मेंटॉर बनाया है. पीटरसन का मिशन इसी महीने इंग्लैंड का दौरान करने वाली श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शुरू हो जाएगा. Mon, 7 Sep 2026 17:07:35 +0530

  Videos
See all

Iran America War LIVE: ईरान ने जॉर्डन बेस पर 3 अमेरिकी F-35 उड़ाए? | IRGC | Jordan Airbase | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T11:36:49+00:00

Iran America War Update: Germany में अमेरिकी हमलों का विरोध करने वाली पार्टी जीती | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T11:32:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers