जीभ को नाक और ठोड़ी तक पहुंचा लेती है ये बच्ची, अनोखा हुनर देख दंग रह गए लोग , इंटरनेट पर छाया वीडियो..
Viral Video : केरल की नन्हीं बच्ची का अनोखा टैलेंट देखकर इंटरनेट दंग है. वह अपनी जीभ को इतनी आसानी से मोड़ लेती है कि नाक की नोक और ठोड़ी तक पहुंचा देती है. बच्ची की इस असाधारण लचक ने लोगों को हैरान कर दिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया. आप भी देखें..
Muzaffarnagar में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का मुख्य आरोपी समीर अरेस्ट
मुजफ्फरनगर (उप्र), छह सितंबर मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे दुष्कर्म के एक मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छपार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है और उसके दो आरोपियों की तलाश जारी है।
पीड़िता के परिवार की शिकायत के अनुसार समीर ने लड़की को बुलाया था और जब वह उससे मिलने पहुंची तो समीर ने अपने दो साथियों की मदद से कथित तौर पर उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समीर समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य दो आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi






