हापुड़ में दो गुटों की झड़प में घायल हुए दलित व्यक्ति की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ में दो गुटों की झड़प में घायल हुए दलित व्यक्ति की मौत, छह आरोपी गिरफ्तारदिल्ली में बारिश का कहर! सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
Delhi Building collapse: दिल्ली में भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है. दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में अचानक एक इमारत ढह गई. आशंका है कि इस दुखद घटना के बाद मलबे के नीचे कई लोग फंसे हुए है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं.
#WATCH | Delhi: A building has collapsed near Satya Niketan in South-West Delhi. The fire department received an alert around 1:30 PM. The rescue operation is underway. More details are awaited: Delhi police pic.twitter.com/pnROCroYHq
— ANI (@ANI) September 6, 2026
हॉस्टल के रूप में संचालित थी इमारत
गिरी हुई इस इमारत में छात्रों के लिए एक हॉस्टल चलाया जा रहा था. चूंकि यह इलाका दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के बिल्कुल करीब है, इसलिए यहां बड़ी संख्या में पीजी और हॉस्टल संचालित होते हैं. इस तीन मंजिला इमारत के छोटे-छोटे कमरों में कई छात्र रहते थे. आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय कई छात्र अंदर फंसे हो सकते हैं. हालांकि, अभी तक सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है, लेकिन छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका ने सभी को चिंता में डाल दिया है.
ये भी पढ़ें: 'अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो...' जेन-जी आंदोलन पर मायावती का सरकार पर निशाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation






