Responsive Scrollable Menu

CM शुभेंदु अधिकारी से मिले बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री, बोले – ‘CM हाउस में भी लगे एक दिन दिव्य दरबार’

कोलकाता में चल रही श्री हनुमंत कथा के दूसरे दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिन्हें बागेश्वर सरकार के नाम से जाना जाता है की पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से खास मुलाकात हुई। सौजन्य भवन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुलाकात के दौरान एक मंत्री के पर्ची निकालने के आग्रह पर बागेश्वर सरकार का मुख्यमंत्री आवास में दिव्य दरबार लगाने वाला बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

दरअसल स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बागेश्वर सरकार को मां दुर्गा का चित्र और पूजन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद दोनों ने रात्रि भोज में हिस्सा लिया। आत्मीय माहौल में धर्म, समाज और आध्यात्मिक मूल्यों पर बातचीत हुई। कार्यक्रम में मौजूद कई मंत्रियों और अधिकारियों ने भी बागेश्वर सरकार से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

CM हाउस में दिव्य दरबार वाली बात क्यों बनी चर्चा का केंद्र?

वहीं रात्रि भोज के दौरान कार्यक्रम का सबसे चर्चित पल तब आया जब एक मंत्री ने मुस्कुराते हुए बागेश्वर सरकार से कहा, “बाबा, एक पर्ची निकाल दीजिए।” इस पर बागेश्वर सरकार ने जवाब दिया कि एक दिन का दिव्य दरबार मुख्यमंत्री आवास में भी लगना चाहिए। उनके इस जवाब के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। मुलाकात में धार्मिक परंपराओं, समाज में आध्यात्मिक मूल्यों और जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह श्रद्धा और आत्मीयता से भरा रहा।

बागेश्वर धाम आने का दिया न्योता

वहीं इस दौरान बागेश्वर सरकार ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधायकों को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अवसर मिलने पर धाम आएं और वहां की धार्मिक गतिविधियों में शामिल हों। श्री हनुमंत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन का यह सम्मान समारोह भी कथा का प्रमुख आकर्षण बना। सौजन्य भवन में हुई इस मुलाकात ने आध्यात्मिक संवाद को नई चर्चा दी, जबकि मुख्यमंत्री आवास में दिव्य दरबार लगाने वाली टिप्पणी पूरे कार्यक्रम की सबसे बड़ी सुर्खी बन गई।

सौरभ शुक्ला, छतरपुर

Continue reading on the app

केंद्र ने देश के 8 हाईकोर्ट में नियुक्त किए चीफ जस्टिस, जम्मू-कश्मीर से लेकर बंगाल और महाराष्ट्र तक हुआ बदलाव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद शनिवार को देश के आठ हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. जबकि बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

SA vs ZIM Final: हार से शुरुआत करने वाली टीम बनी चैंपियन, फाइनल में जिम्बाब्वे को दी पटखनी

South Africa wins T20I Tri-Series: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रनों से हराकर नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जॉर्डन हरमन के तूफानी अर्धशतक और डुआन यानसेन के तेजतर्रार कैमियो के दम पर अफ्रीका ने 5 विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में ईथन बॉश, यानसेन और ब्योर्न फोर्टुइन की धारदार गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18 ओवरों में 157 रनों पर सिमट गई. Sun, 6 Sep 2026 22:09:22 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: यूरेनियम पर PM मोदी का जोर क्यों? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T17:14:08+00:00

Chitrakoot Flood News: 660 MM बारिश से मची तबाही, CM Yogi ने लिया हालात का जायजा! Mandakini River #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T17:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers