केंद्र ने देश के 8 हाईकोर्ट में नियुक्त किए चीफ जस्टिस, जम्मू-कश्मीर से लेकर बंगाल और महाराष्ट्र तक हुआ बदलाव
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद शनिवार को देश के आठ हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. जबकि बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं.
Bigg Boss 20: किसी ने ठुकराया तो कोई हो गया रिजेक्ट, बिग बॉस 20 का हिस्सा नहीं बने ये सेलेब्स
Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ वापस लौट रहा है. ऐसे में फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. शो में माही विज, ईशा रिखी और कनिका मान जैसे सितारें नजर आएंगे. लेकिन आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने बिग बॉस सीजन 20 करने से मना कर दिया. वहीं, कुछ ऐसे नाम भी है, जिन्हें मेकर्स की ओर से रिजेक्ट किया गया है.
1. भागीरथ भट्ट (Bhagirath Bhatt)
फेमस सितार वादक और संगीतकार भागीरथ भट्ट का नाम भी बिग बॉस 20 को लेकर चर्चा में था. हालांकि, उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके साफ कर दिया कि वो शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. भागीरथ ने कहा कि वो संगीत और शांति में विश्वास रखते हैं. उनके मुताबिक बिग बॉस जैसा शोर-शराबे और विवादों से भरा माहौल उनके लिए नहीं है. इसी वजह से उन्होंने शो में जाने से मना कर दिया.
2. कुणाल कामरा (Kunal Kamra)
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को भी बिग बॉस 20 का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे अपने अंदाज में ठुकरा दिया. कुणाल ने सोशल मीडिया पर कास्टिंग टीम के साथ हुई चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह बिग बॉस में जाने से बेहतर किसी "मेंटल हॉस्पिटल" में जाना पसंद करेंगे। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
3. उर्फी जावेद (Urfi Javed)
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का नाम भी बिग बॉस 20 के लिए सामने आ रहा था. लेकिन ये शो करने से एक्ट्रेस ने मना नहीं किया, बल्कि वो मेकर्स की ओर से रिजेक्ट हुई. एक इंटरव्यू में उर्फी ने खुद बताया था कि उनका नाम शो के लिए चर्चा में जरूर था, वो शो करना भी चाहती थी, लेकिन आखिर में उन्हें फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिली. उर्फी के इस बयान के बाद फैंस भी हैरान रह गए थे. बता दें, उर्फी को बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में देखा गया था.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Controversy: यूरिन फेंकने से थप्पड़ मारने तक, बिग बॉस के इन झगड़ों ने हिला दिया था पूरा घर
4. मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat)
मल्लिका शेरावत का नाम भी बिग बॉस 20 से जुड़ा था, लेकिन एक्ट्रेस ने शो में जाने से साफ मना कर दिया. मल्लिका ने पहले भी बताया है कि उन्हें कई बार बिग बॉस का ऑफर मिला, लेकिन उन्हें शो का फॉर्मेट पसंद नहीं है. हाल ही में जब उनसे बिग बॉस 20 में जाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, “नहीं, मैं तो नहीं जाऊंगी.” यानी मल्लिका ने एक बार फिर सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया.
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट की लिस्ट
बिग बॉस 20 में 17 से 18 संभावित कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं. इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रिती तिवारी, अमन गांधी, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू), ईसा रिखी, आसिफ खान, रोहेद खान, कनिका मान, रैपर यूंग DSA, रिया अहिर, लव गिल उदिती सिंह जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है. बता दें शो का प्रीमियर 6 सितंबर से होगा.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को किस पर आया गुस्सा? भड़ककर बोलें- 'पापा ये तेरा काम नहीं...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







