Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में हादसे को लेकर ABVP का प्रदर्शन, MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत के ढहने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा. इस दौरान सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने एमसीडी कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के विरोध में सिविक सेंटर में मौजूद MCD ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. MCD कार्यालय में तोड़फोड़ भी हुई. इसके साथ जादवपुर यूनिवर्सिटी में 'वंदे मातरम' मार्च और बेंगलुरु व मेरठ में कई मामलों को लेकर एबीवीपी के प्रदर्शन की चर्चा हो रही है.
#WATCH | Delhi: ABVP (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) members protest outside the MCD Office at Civic Centre over the Satya Niketan building collapse incident.
— ANI (@ANI) September 6, 2026
The protesters are demanding the resignation of the MCD Commissioner.
According to the latest update from… pic.twitter.com/cGiViSKKVv
सख्त कार्रवाई की मांग उठाई
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही का परिणाम है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एमसीडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई. प्रदर्शनकारियों के अनुसार, अगर इमारतों की समय पर जांच होती है और नियमों का सही तरह से पालन किया जाता है तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था. एबीवीपी ने मांग की कि इस मामले की जिम्मेदारी तय की जाए और लापरवाही बरतने वाले अफसरों को तुरंत हटाया जाए.
एमसीडी ऑफिस परिसर में तोड़फोड़
प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर पर मौजूद एमसीडी ऑफिस के बाहर काफी हंगामा देखाई दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने एमसीडी ऑफिस परिसर में तोड़फोड़ भी की. इसके बाद इलाके में सुरक्षा काफी बढ़ाई गई. एबीवीपी कार्यकर्ताओं की डिमांड है कि एमसीडी कमिश्नर के इस्तीफे को लेकर है. एबीवीपी के अनुसार, शहर में अवैध निर्माण, जर्जर इमारतों और बिल्डिंग की सुरक्षा से जुड़े केस में एमसीडी की जवाबदेही तय होनी जरूरी है.
मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई
इस बीच सत्य निकेतन इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अब अब तक चार लोगों की जान गई है। घटना के बाद राहत और बचाव का अभी जारी है। हताहत लोगों की सहायता को लेकर टीम मौके पर मौजूद है। सत्य निकेतन के मामले के बाद फिर दिल्ली में पुरानी और कमजोर इमारतों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
अजा एकादशी पर 5 राशियों को जबरदस्त लाभ, 3 राजयोग से होगा फायदा
Rashifal Aja Ekadashi Horoscope 2026 lucky zodiacs : अजा एकादशी पर ग्रहों की शुभ चाल बेहद लाभकारी मानी जा रही है। अजा एकादशी के दिन ग्रहों का संयोग कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan






