Responsive Scrollable Menu

टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड:अमेरिकी गोल्फर को जेल नहीं जाना पड़ेगा, मार्च में रोड एक्सीडेंट हुआ था

अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड हो गया है। फ्लोरिडा की मार्टिन काउंटी कोर्ट ने 27 मार्च को हुए रोड एक्सीडेंट को उनकी लापरवाही माना है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 50 साल के वुड्स पर यह दूसरा केस है। इससे पहले 2017 में वुड्स पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस चला था। नशे में ड्राइविंग के आरोप थे, लापरवाही में बदले अदालत ने वुड्स के नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में बदल दिया गया है, जो कि दूसरा अपराध है। अब उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। यह उनका दूसरा अपराध है। 2017 के केस में वुड्स ने लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप स्वीकार किया था। उन्हें DUI डायवर्जन प्रोग्राम पूरा करना पड़ा था। उन्हें निगरानी पर रखा गया था और 50 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी पड़ी थी। पिकअप से टकरा गई थी वुड्स की कार वुड्स की कार एक पिकअप ट्रक से टकराकर पलट गई थी। हालांकि, वुड्स और ट्रक के ड्राइवर दोनों को चोट नहीं लगी। वुड्स ने पुलिस को बताया था कि हादसे के समय उन्होंने अपना फोन नीचे देखा और रेडियो स्टेशन बदल रहे थे। सोब्रायटी टेस्ट में फेल, गिरफ्तारी भी हुए थे नशीले पदार्थों की जांच के लिए होने वाले सोब्रायटी टेस्ट में फेल होने के बाद वुड्स को गिरफ्तार किया गया था। ब्रीथलाइजर में शराब का कोई अंश नहीं मिला, लेकिन वुड्स ने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। वुड्स ने अफसरों को बताया था कि उन्होंने कुछ गोलियां ली थीं। मार्टिन काउंटी शेरिफ ऑफिस से जारी गिरफ्तारी के हलफनामे के अनुसार वुड्स की जेब से बाद में हाइड्रोकोडोन की 2 गोलियां मिली थीं। यह हलफनामा द एथलेटिक ने देखा है। अफसरों ने वुड्स को ‘सुस्त’ बताया था। वकील ने दोनों आरोपों में निर्दोष बताया था वुड्स के वकील डगलस डंकन ने 31 मार्च को उनकी ओर से दोनों आरोपों में निर्दोष होने की दलील दी थी। उन्होंने जूरी ट्रायल की मांग भी की थी। उसी दिन वुड्स ने कुछ समय के लिए खुद को अलग करने और इलाज कराने की बात कही थी। उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड के एक रिहैब सेंटर में कई हफ्ते बिताए थे। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू; 3 अक्टूबर को कोलकाता में मुकाबला होगा भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। मैच साल्ट लेक स्टेडियम में होगा। टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

एसिडिटी और सीने में जलन से हैं परेशान? भूलकर भी न करें खाने से जुड़ी ये 8 आम गलतियां

एसिडिटी और सीने में जलन से हैं परेशान? भूलकर भी न करें खाने से जुड़ी ये 8 आम गलतियां

Continue reading on the app

  Sports

फ्लैट पिच पर मोहम्मद शमी की मास्टर क्लास बॉलिंग, फिर भी टीम में जगह नहीं, सिराज के तो छूट गए पसीने

टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में धूम मचा दी. फ्लैट पिच पर जहां गेंदबाजों के लिए करने के लिए कुछ खास नहीं होता है, वहां शमी ने विकेट निकाले. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया था. दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की हालत खराब हो गई जो कि लगातार रेड बॉल टीम में हैं. Wed, 9 Sep 2026 10:44:05 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on US Army Base LIVE: ईरान का US बेस पर हमला | Breaking News | Israel | Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T07:12:49+00:00

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबर | Hormuz Attack | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T07:12:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers