Responsive Scrollable Menu

भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी:अगले साल 14 से 28 फरवरी तक मुंबई-वडोदरा में होगा टूर्नामेंट; श्रीलंका से छिनी थी मेजबानी

पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी भारत में खेली जाएगी। ICC ने बुधवार को इस पर मुहर लगा दी है। छह टीमों का यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। टी-20 फॉर्मेट में होने वाली इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी। ICC ने 30 अगस्त को श्रीलंका से मेजबानी छीन ली थी। ICC ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में वहां की सरकार का दखल है। भारत को मेजबानी देने की वजह श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बाद टूर्नामेंट कराने के लिए बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका ने दावा किया था। ICC ने तय मानकों के आधार पर भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ICC ने कहा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जुलाई में ICC की एनुअल कॉन्फ्रेंस में बताए गए सुधार कर रहा है। पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर, क्वालिफाई नहीं कर पाया टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका खेलेंगी। ICC टी-20 टीम रैंकिंग के आधार पर इसका फैसला हुआ। पाकिस्तान टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है। क्वालिफिकेशन के लिए कटऑफ तारीख 6 जुलाई थी, जिसमें पाकिस्तान टॉप-6 में जगह नहीं बना पाया। राउंड-रॉबिन लीग के बाद फाइनल सभी टीमें राउंड-रॉबिन लीग में खेलेंगी। लीग के बाद शीर्ष दो टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी। पुरुषों की चैंपियंस ट्रॉफी 50 ओवर के फॉर्मेट में खेली जाती है। भारत ने पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जिसमें भारतीय टीम ने खिताब जीता था। जय शाह बोले- महिला क्रिकेट के लिए नया अध्याय ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा- ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक नए और उत्साहजनक अध्याय की शुरुआत है। टूर्नामेंट का यह पहला सीजन होगा, जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें कड़े मुकाबले में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा, इससे टीमों को रैंकिंग में ऊपर जाने और वैश्विक मंच पर जगह बनाने के लिए और प्रोत्साहन मिलेगा। शाह ने कहा- हर साल ICC का एक प्रमुख महिला टूर्नामेंट होने से महिला क्रिकेट, उसकी खिलाड़ियों और दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए गति, निरंतरता और मजबूत लय बनाने का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। --------------- ये खबर भी पढ़ें श्रीलंका से छिनी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी:ICC ने लगाया सरकारी दखल का आरोप; अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छिन गई है। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल को लेकर आपत्ति जताई है। अब 14 से 28 फरवरी तक होने वाला छह टीमों का टूर्नामेंट किसी दूसरे देश में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Maruti की नई सस्ती EV मचाएगी तहलका! 315Km तक की रेंज, कीमत 10 लाख से कम होने की उम्मीद

Maruti की नई सस्ती EV मचाएगी तहलका! 315Km तक की रेंज, कीमत 10 लाख से कम होने की उम्मीद

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पहले ही दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिल चुकी है और अब उसके पास अपने सम्मान की लड़ाई जीतने का आखिरी मौका है. मगर क्या वो इसमें सफल हो पाएगी? Wed, 09 Sep 2026 10:06:11 +0530

  Videos
See all

ITO Robbery: कारोबारी से दिनदहाड़े लूटे ₹3 करोड़, घटना का CCTV Video आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T04:54:55+00:00

Gurugram Accident: कार चालक ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:02:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers