DA Hike पर गुड न्यूज, 3 फीसदी बढ़ गया महंगाई भत्ता, इस सरकारी कंपनी के 54 हजार कर्मियों को फायदा
DA Hike 3 Percent in SAIL: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता करीब तीन फीसदी बढ़ा
PM Modi SRCC Visit: 13 साल बाद SRCC पहुंचे पीएम मोदी, Gen-Z से बोले- ‘अपना रिपोर्ट कार्ड आपके सामने लेकर आया हूं’
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 13 साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। कॉलेज की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने Gen-Z को संबोधित किया।
अपने भाषण में उन्होंने SRCC के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए खुद को भी कॉलेज का ‘OG’ बताया। उन्होंने कहा कि SRCC के पूर्व छात्रों ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ‘मोदी माई-बाप कल्चर’ का जिक्र करते हुए कहा कि वह इसके सामने चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा, “मुझमें हिम्मत है, इसलिए अपना रिपोर्ट कार्ड आपके सामने लेकर आया हूं। मुझे पता है झूठ की गूंज नहीं चलेगी।”
Delighted to join the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce. Over the years, this institution has given generations of students the opportunity to learn, grow and make a difference.@SRCCOfficial
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2026
https://t.co/2YyZBJuFAy
13 साल पुराना ऐतिहासिक भाषण और 'ग्लास फुल' का वो नजरिया
बात 6 फरवरी 2013 की है, जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने SRCC के मंच से छात्रों को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने 'आधे भरे पानी के गिलास' का एक प्रसिद्ध उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था कि निराशावादी लोग गिलास को 'आधा खाली' देखते हैं, आशावादी 'आधा भरा', लेकिन मेरा तीसरा ही नजरिया है कि गिलास आधा पानी से और आधा हवा से भरा हुआ है।
उस दौर में गुड गवर्नेंस, ब्रांड इंडिया और मानव संसाधन के इस्तेमाल पर दिए गए उनके भाषण ने युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह भरा था और इसे उनके भावी पीएम दावेदारी के राष्ट्रीय शंखनाद के रूप में देखा गया था।
मेट्रो का सफर तय कर आम लोगों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री
SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। उन्होंने आम यात्रियों और युवाओं के साथ मेट्रो में बातचीत की और कॉलेज परिसर पहुंचे।
शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री के इस सादगी भरे अंदाज और युवाओं के साथ सीधे जुड़ाव ने कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा भर दी। उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
1926 में हुई थी शुरुआत, 100 सालों में गढ़े देश के कर्णधार
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने SRCC के 100 वर्षों के गौरवशाली सफर की सराहना की। प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम द्वारा 1926 में स्थापित यह कॉलेज शुरुआत में दरियागंज के एक छोटे से बंगले से शुरू हुआ था।
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 100 वर्षों में इस संस्थान ने देश को बेहतरीन विद्वान, नीति निर्माता, उद्यमी, प्रशासक और राष्ट्र-निर्माता दिए हैं। इस अवसर पर कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।
BJP के 'Gen Z' आउटरीच अभियान का अहम पड़ाव
प्रधानमंत्री का SRCC दौरा केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे भारतीय जनता पार्टी के युवाओं और 'Gen Z' तक पहुंचने के एक बड़े अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में पार्टी ने युवाओं की आकांक्षाओं को समझने और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई है।
ऐसे में देश के शीर्ष कॉमर्स कॉलेज के मेधावी युवाओं के बीच पीएम मोदी का संबोधन युवाओं को देश के विकास मॉडल और भविष्य के भारत की सोच से जोड़ने की एक मजबूत कड़ी साबित हुआ है।
युवाओं को दिया 'स्वदेशी' और 'ब्रांड इंडिया' का मूलमंत्र
पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत तेजी से दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो रहा है। उन्होंने युवाओं से 'ब्रांड इंडिया' को विश्व पटल पर स्थापित करने, इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के पास न केवल डिग्री हासिल करने की जिम्मेदारी है, बल्कि आने वाले भारत की नींव को आधुनिक, कुशल और मजबूत बनाने की भी बड़ी भूमिका है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Haribhoomi





/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
