काग़ज़ी पार्टियों को चंदाः बीबीसी की पड़ताल पर क्या बोले राजनीतिक दल और विश्लेषक
बीबीसी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कई नेताओं ने जांच की मांग की. वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया.
रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा ट्विस्ट! पुतिन ने कीव पर 72 घंटे हमले रोकने का दिया आदेश
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को अगले तीन दिनों यानी 72 घंटों तक यूक्रेन की राजधानी कीव पर किसी भी प्रकार का सैन्य हमला न करने का सख्त निर्देश दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि इस अवधि के दौरान कीव पर रूसी मिसाइलों और ड्रोन का कोई खतरा नहीं रहेगा.
रॉयटर्स और रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी तास के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला अमेरिकी विशेष प्रतिनिधियों, स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे को ध्यान में रखकर लिया गया है. पुतिन शनिवार को इन दोनों अमेरिकी दूतों के साथ युद्ध को लेकर गहन चर्चा करेंगे. बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को इस बातचीत के नतीजों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले
शांति की उम्मीद लेकर मॉस्को पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधि
सालों से जारी इस विनाशकारी युद्ध को किसी अंजाम तक पहुंचाने और शांति वार्ता को फिर से पटरी पर लाने के मकसद से अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शनिवार को मॉस्को पहुंच चुके हैं. इस अहम दौरे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव ने खुद हवाई अड्डे पर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. इसके बाद इन नेताओं के काफिले को मॉस्को एयरपोर्ट से शहर की तरफ जाते हुए देखा गया. आपको बता दें कि दिमित्रिएव की इस मामले में अहम भूमिका है, क्योंकि वह इससे पहले भी पुतिन और अमेरिकी वार्ताकारों की बैठकों में शामिल रहे हैं और तनाव के समय में भी उन्होंने दोनों पक्षों के बीच संवाद कायम रखा था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News
News Nation






