Responsive Scrollable Menu

खेती की आड़ में साइबर ठगी! भाई बनकर युवती को फंसाया, खाते से उड़ाए लाखों रुपये!

फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधों पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. सेक्टर-56 इलाके में रहने वाली एक युवती से लगभग एक लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एनआईटी (NIT) साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान के अलवर निवासी दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अजय और 31 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने इन दोनों को चार सितंबर को फिरोजपुर झिरका और अलवर से धर दबोचा.

भाई बनकर फोन पर ऐसे बिछाया ठगी का जाल

इस पूरी धोखाधड़ी की शुरुआत 25 जुलाई 2026 को हुई थी। सेक्टर-56 के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उनका मोबाइल फोन अक्सर घर पर ही रहता है. घटना वाले दिन उनके नंबर पर एक अज्ञात कॉल आई, जिसे उनकी बेटी ने उठाया. फोन करने वाले जालसाज ने खुद को युवती का भाई बताया और किसी काम का बहाना बनाकर पांच हजार रुपये भेजने की गुजारिश की.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले

इसके बाद उस कथित भाई ने फोन पर पेमेंट के लिए एक क्यूआर स्कैनर भेजा. जैसे ही युवती ने उसे स्कैन किया, उसके खाते से बीस हजार रुपये कट गए. जब युवती ने पैसे ज्यादा कटने की बात कही, तो ठग ने पैसे न मिलने का बहाना बनाया. उसने तुरंत एक दूसरा स्कैनर भेजकर युवती को झांसे में लिया और और भी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली. इस तरह अपनी मीठी बातों में उलझाकर आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 99,948 रुपये ऐंठ लिए. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित परिवार ने साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज कराया.

खेती की आड़ में कर रहे थे साइबर अपराध

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गहराई से तकनीकी जांच शुरू कर दी. पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह बात खुलकर सामने आई कि अजय कुमार ही वह मुख्य कॉलर था जिसने युवती को भाई बनकर फोन किया था और उसे बातों में फंसाया था. वहीं, इस धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड दूसरे आरोपी अमरजीत के नाम पर पंजीकृत था. पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये दोनों आरोपी मुख्य रूप से खेती-किसानी का काम करते हैं, लेकिन इसी आड़ में वे लोगों को फोन करके अपना शिकार बना रहे थे. पुलिस ने सभी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.  

ये भी पढ़ें: दुनिया के अमीरों पर AI की मेहरबानी! अरबपतियों की संख्या और संपत्ति दोनों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ये भी पढ़ें: विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

 

Continue reading on the app

'मैंने पेनकिलर लेकर...' रिंकू सिंह ने किया बड़ा खुलासा, मेरठ मावेरिक्स को फाइनल में पहुंचाने के बाद दिया बड़ा बयान

Rinku Singh : भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. रिंकू को इससे पिछली सीरीज में मौका मिला था, जहां उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से खेला गया था. रिंकू सिंह ने दलीप ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने सेंट्रल जोन की ओर से ईस्ट जोन के खिलाफ 60 रनों की पारी खेली. 

अब एक बार फिर रिंकू सिंह ने मुश्किल परिस्थितियों में धमाल मचाया है. उत्तर प्रदेश के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, दर्द में भी रिंकू सिंह ने किस तरह बल्लेबाजी की और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा. दरअसल, रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी करते हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

रिंकू सिंह ने दर्द में भी खेली शानदार पारी 

क्वालिफायर 1 में मिली पिछली हार को याद करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि, 'मैं टीम के लिए कुछ भी करूंगा, चाहे उसमें चोट लगे या कुछ और हो. मुझे लगा कि अगर मैं थोड़ा और फिट होता और कोई बल्लेबाज मेरे साथ टिका रहता, तो हम वह मैच जीत सकते थे. आज भी वैसी ही स्थिति थी. मैंने पेनकिलर ली और खेला. मेरा हाथ थोड़ा बेहतर महसूस हो रहा था, लेकिन सच कहूं तो मुझे अभी भी काफी दर्द हो रहा है'.

मैच को फिनिश करने पर रिंकू का बड़ा बयान

मैच फिनिश करने पर रिंकू सिंह ने कहा कि, 'आपको सावधानी से तैयारी करनी होती है और लगातार सोचना होता है कि किस गेंद पर अटैक करना है, स्ट्राइक कैसे रोटेट करनी है और क्रीज में आप कितनी गहराई में खड़े हैं. ये हिसाब-किताब आपके दिमाग में चलते रहते हैं. इतने लंबे समय से अपनी पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए मुझे ऐसी ही स्थितियों में खेलने की आदत हो गई है, जहां कुछ गेंदों पर कुछ खास रन बनाने की जरूरत होती है. यह बस एक आदत बन गई है'.

रिंकू ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'हमारा बैटिंग ऑर्डर वैसा प्रदर्शन नहीं कर रहा है जैसा हम चाहते हैं. इस मुकाबले में भी हमने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए. मैंने बल्लेबाजों से बात की थी कि हम खुद को बेहतर कैसे तैयार कर सकते हैं, हमें मानसिक रूप से खेल के प्रति कैसा नजरिया रखना चाहिए और मैच को अंत तक ले जाना कितना जरूरी है. हमारी मुख्य चर्चा इसी बारे में थी'.

रिंकू सिंह ने की यश गर्ग की तारीफ

उन्होंने कहा कि, 'मैं सोच रहा था कि मुझे प्रशांत को गेंदबाजी करनी चाहिए. मैंने जीशान को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे आउट कर सकता हूं, इसलिए मुझे पूरा भरोसा था कि यह मेरे और टीम के लिए बहुत अच्छा ओवर साबित हो सकता है. यश पिछले चार वर्षों से हमारी टीम के लिए शानदार काम कर रहे हैं. वह लगातार अहम विकेट लेकर योगदान देते हैं, वह फील्डिंग में चुस्त हैं और बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं'.

यूपी टी20 लीग 2026 के क्वालिफायर-2 मैच में पहले बैटिंग करते हुए नोएडा किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते मेरठ मावेरिक्स को जीत के लिए 135 रन का मामूली लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू की टीम लड़खड़ा गई थी. टीम 61 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली. यश गर्ग ने 44 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी और फाइनल में पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें : Explainer: पाकिस्तान क्रिकेट में क्यों होती है इतनी उथल-पुथल? कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को किस वजह से किया जाता है बाहर, जानें कारण

Continue reading on the app

  Sports

2182 गेंदों पर 3000 रन, शेफाली वर्मा बनीं दुनिया की यंगेस्ट रन मशीन, टूटे कई दिग्गजों के रिकॉर्ड

Shafali verma 3000 T30I Runs: शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र और सबसे तेज (2,182 गेंद) 3,000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. शेफाली ने एलिसा हीली और गैबी लुईस के रिकॉर्ड तोड़े. Sat, 5 Sep 2026 23:07:04 +0530

  Videos
See all

PM मोदी ने SRCC के पूर्व छात्रों की जमकर तारीफ, बोले- ‘धुरंधर न हों, लेकिन धूम तो मचाई है’ | #PMModi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T18:30:52+00:00

Sparsh Shrivastava: फिल्म प्रमोशन में स्पर्श श्रीवास्तव का खास अंदाज #sparshshrivastava #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T18:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers