Responsive Scrollable Menu

Ground Report: 4000 ग्लेशियरों पर मंडराया विस्फोट का खतरा, एक्सपर्ट Bhupendra Das का बड़ा दावा

Ground Report: नेपाल की धरती पर 26 अगस्त 2026 की सुबह ऐसा कोहराम बरपा, जिसे याद करके आज भी रूह कांप उठती है. सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच आए एक घंटे के जलप्रलय ने चारों तरफ बर्बादी का मंजर बिछा दिया. पहाड़ों से उतरा पानी का तेज सैलाब अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को तिनके की तरह बहा ले गया. इतिहास में पहले कभी नेपाल ने पानी का इतना विकराल रूप और जान-माल का इतना बड़ा नुकसान नहीं देखा था. दुनिया भर के वैज्ञानिक और पर्यावरण प्रेमी अब इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि आखिर शांत दिखने वाले हिमालय में ऐसा क्या घट रहा है, जो अचानक विकराल आपदा बन जाता है.

ग्लेशियर फटने की असल वजह क्या है

काठमांडू में मौजूद जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र दास के मुताबिक यह घटना सामान्य बाढ़ नहीं, बल्कि ग्लेशियर झील के टूटने से पैदा हुआ जलप्रलय यानी ग्लोफ (GLOF) है. उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 के बाद से नेपाल में अब तक 40 से 50 बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार पानी का बहाव और बर्बादी की तीव्रता सबसे ज्यादा रही. जब ऊंचे पहाड़ों पर तापमान बढ़ता है, तब बर्फ बहुत तेजी से पिघलने लगती है. पिघली हुई बर्फ का पानी पत्थरों और कमजोर मलबे से बने प्राकृतिक बांधों के पीछे जमा होता रहता है. जैसे ही पानी का दबाव बढ़ता है, यह कमजोर प्राकृतिक घेरा टूट जाता है और भयानक सैलाब बनकर नीचे की बस्तियों को तबाह कर देता है. देखिए सैयद आमिर की ग्राउंड रिपोर्ट...

Continue reading on the app

CM धामी का प्रदेश को बड़ा तोहफा, विभिन्न विकास योजनाओं के साथ निर्माण कार्यों के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकास खण्ड हिण्डोलाखाल के नागचौण्ड शिवालय का सौन्दर्यीकरण एवं विकास खण्ड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 1.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 82.62 लाख  तथा जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये  जाने के लिए 1.00 करोड रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री की ओर से जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटरमार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सी०सी० मार्ग का निर्माण किये जाने के लिए 62.19 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 37.31 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

61.76 करोड़ रुपये की योजना 

मुख्यमंत्री की ओर से धौरणखास, जनपद देहरादून में टाईप द्वितीय के 36 आवासों के निर्माण के लिए 2.27 करोड़ रुपये तथा नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बंधित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए 61.76 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ उरेडा मुख्यालय देहरादून में प्रस्तावित सुपर ई०सी०बी०सी० भवन के निर्माण को लेकर  16.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में धनराशि 1.00 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया है. 

4.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री की ओर से जनपद नैनीताल के अन्तर्गत हल्द्वानी में सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अन्तर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान के लिए ₹ 9.80 करोड़, सम्भागीय परिवहन कार्यालय के लिए ₹ 10.98 करोड तथा ऑटोमेटिव ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक हेतु ₹ 4.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया हैै. 

मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर हैलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा तथा मौसम संबंधी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न हैलीपोर्टों/हैलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर आबजर्विग सिस्टम एवं सीलोमीटर की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग तथा 03 वर्ष की व्यापक अनुरक्षण सेवा हेतु ₹ 10 करोड के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 7.56 करोड़, में से ₹ 4.78 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में सब्सिडी प्रदान किये जाने हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष ₹ 36.51 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब, बताई चयन की कड़वी सच्चाई

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है. Sun, 6 Sep 2026 23:53:36 +0530

  Videos
See all

Bittu River Cleaning: कचरे से पटी नदी देख नहीं पाया बिट्टू, अकेले शुरू कर दी सफाई! River Pollution #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T20:00:22+00:00

दिल्ली में बारिश, मौसम हुआ ठंडा | #viralnews #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T20:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers