Responsive Scrollable Menu

'मैंने पेनकिलर लेकर...' रिंकू सिंह ने किया बड़ा खुलासा, मेरठ मावेरिक्स को फाइनल में पहुंचाने के बाद दिया बड़ा बयान

Rinku Singh : भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. रिंकू को इससे पिछली सीरीज में मौका मिला था, जहां उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से खेला गया था. रिंकू सिंह ने दलीप ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने सेंट्रल जोन की ओर से ईस्ट जोन के खिलाफ 60 रनों की पारी खेली. 

अब एक बार फिर रिंकू सिंह ने मुश्किल परिस्थितियों में धमाल मचाया है. उत्तर प्रदेश के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, दर्द में भी रिंकू सिंह ने किस तरह बल्लेबाजी की और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा. दरअसल, रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी करते हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

रिंकू सिंह ने दर्द में भी खेली शानदार पारी 

क्वालिफायर 1 में मिली पिछली हार को याद करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि, 'मैं टीम के लिए कुछ भी करूंगा, चाहे उसमें चोट लगे या कुछ और हो. मुझे लगा कि अगर मैं थोड़ा और फिट होता और कोई बल्लेबाज मेरे साथ टिका रहता, तो हम वह मैच जीत सकते थे. आज भी वैसी ही स्थिति थी. मैंने पेनकिलर ली और खेला. मेरा हाथ थोड़ा बेहतर महसूस हो रहा था, लेकिन सच कहूं तो मुझे अभी भी काफी दर्द हो रहा है'.

मैच को फिनिश करने पर रिंकू का बड़ा बयान

मैच फिनिश करने पर रिंकू सिंह ने कहा कि, 'आपको सावधानी से तैयारी करनी होती है और लगातार सोचना होता है कि किस गेंद पर अटैक करना है, स्ट्राइक कैसे रोटेट करनी है और क्रीज में आप कितनी गहराई में खड़े हैं. ये हिसाब-किताब आपके दिमाग में चलते रहते हैं. इतने लंबे समय से अपनी पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए मुझे ऐसी ही स्थितियों में खेलने की आदत हो गई है, जहां कुछ गेंदों पर कुछ खास रन बनाने की जरूरत होती है. यह बस एक आदत बन गई है'.

रिंकू ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'हमारा बैटिंग ऑर्डर वैसा प्रदर्शन नहीं कर रहा है जैसा हम चाहते हैं. इस मुकाबले में भी हमने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए. मैंने बल्लेबाजों से बात की थी कि हम खुद को बेहतर कैसे तैयार कर सकते हैं, हमें मानसिक रूप से खेल के प्रति कैसा नजरिया रखना चाहिए और मैच को अंत तक ले जाना कितना जरूरी है. हमारी मुख्य चर्चा इसी बारे में थी'.

रिंकू सिंह ने की यश गर्ग की तारीफ

उन्होंने कहा कि, 'मैं सोच रहा था कि मुझे प्रशांत को गेंदबाजी करनी चाहिए. मैंने जीशान को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे आउट कर सकता हूं, इसलिए मुझे पूरा भरोसा था कि यह मेरे और टीम के लिए बहुत अच्छा ओवर साबित हो सकता है. यश पिछले चार वर्षों से हमारी टीम के लिए शानदार काम कर रहे हैं. वह लगातार अहम विकेट लेकर योगदान देते हैं, वह फील्डिंग में चुस्त हैं और बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं'.

यूपी टी20 लीग 2026 के क्वालिफायर-2 मैच में पहले बैटिंग करते हुए नोएडा किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते मेरठ मावेरिक्स को जीत के लिए 135 रन का मामूली लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू की टीम लड़खड़ा गई थी. टीम 61 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली. यश गर्ग ने 44 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी और फाइनल में पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें : Explainer: पाकिस्तान क्रिकेट में क्यों होती है इतनी उथल-पुथल? कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को किस वजह से किया जाता है बाहर, जानें कारण

Continue reading on the app

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में बिना अनुमति नमाज अदा करने पर सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में बिना अनुमति नमाज अदा करने पर सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill: 8 चौके-छक्के… शुभमन गिल का इस टीम के लिए धमाकेदार डेब्यू, 21 गेंदों में ठोके इतने रन

Sher-E-Punjab T20 league:भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में पहला मैच काफी शानदार रहा. उन्होंने फाजिल्का फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए दमदार आगाज किया. Sun, 06 Sep 2026 23:18:40 +0530

  Videos
See all

दिल्ली चलती कार में लगी आग | #viralnews #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:10:38+00:00

Delhi Building Collapse | ABVP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, MCD Office में की तोड़-फोड़ | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers