Responsive Scrollable Menu

कर्मचारियों और उनके परिवारों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बने सरकारी सिस्टम: जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा नियमों को कर्मचारियों और उनके परिवारों की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील और उपयोगी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।

केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) फोरम की सीएसएस शील्ड पहल के शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास, मुश्किल समय में अपने सहकर्मियों के साथ खड़े रहने की नई संस्कृति विकसित कर सकते हैं।

यह पहल सीएसएस अधिकारियों के निधन पर उनके परिवारों को आपसी सहयोग प्रदान करने की एक व्यवस्था है। इस पहल के तहत मंत्री ने दिवंगत अधिकारियों मोहन चंद्र भट्ट और राजेंद्र चंद्र के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

उन्होंने कहा कि जब सहकर्मी एक परिवार की तरह मिलकर किसी शोकाकुल परिवार की मदद करते हैं, तो यह केवल संगठन ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश होता है। उन्होंने कहा कि यह पहल कर्मचारियों और उनके परिवारों की जरूरतों के प्रति सरकारी व्यवस्था को अधिक संवेदनशील बनाने के व्यापक प्रयासों के अनुरूप है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि नियमों और प्रक्रियाओं की लगातार समीक्षा करने तथा जहां सुधार की आवश्यकता हो वहां आवश्यक बदलाव करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है।

सरकार के अनुसार, सीएसएस फोरम के प्रतिनिधियों ने बताया कि सीएसएस शील्ड के औपचारिक शुभारंभ से पहले भी फोरम स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से दिवंगत सीएसएस अधिकारियों के परिवारों की सहायता करता रहा है।

सरकार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान कई सीएसएस अधिकारियों की मृत्यु हुई थी। इस अनुभव ने आपसी सहयोग की एक व्यवस्थित और मजबूत व्यवस्था की आवश्यकता को और अधिक स्पष्ट किया।

फोरम ने बताया कि वर्ष 2020 से अब तक सीएसएस अधिकारियों ने मिलकर लगभग 1.30 करोड़ रुपए का योगदान दिया है, जिससे करीब 65 से 70 दिवंगत अधिकारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

सरकार के अनुसार, नई पहल के तहत फोरम का लक्ष्य प्रत्येक शोकाकुल परिवार को कम से कम 15 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराना है। साथ ही, भागीदारी बढ़ने के साथ भविष्य में इस सहायता राशि को और बढ़ाने का भी उद्देश्य है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, माही विज से आम्रपाली दुबे तक, ये 17 सेलेब्स आएंगे नजर

Bigg Boss 20 Contestants List: बिग बॉस (Bigg Boss) एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसे देखने को वालों की संख्या बहुत बड़ी है. पिछले साल 'बिग बॉस सीजन 19' के खत्म होने के साथ ही 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss) को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. हर साल फैंस को बिग बॉस में अपने-अपने फेवरेट्स को देखने चाहत होती है. इसी के साथ अब बिग बॉस 20 अपने नए अंदाज के साथ लौट रहा है. हालांकि, अभी तक शो से ऑफिशिलयल तौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कई पक्के सोर्स से संभावित कटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम है. 

Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने

बिग बॉस 20 में  'बालिका वधू' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे शो के लिए मशहूर माही विज (Mahhi Vijj) अपने साथ टेलीविजन का कई सालों का अनुभव लेकर एंट्री करने वाली हैं. वहीं इसके साथ शो में सबसे बड़ा सरप्राइज है मैरी कॉम (Mary Kom), जिन्होंने खेल जगत में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. बिग बॉस 20 में भोजपुरी बवाल में नजर आ रहीं आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी. उनकी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी है, वह हिंदी ऑडियंस के बीच भी बड़ी पहचान रखती हैं. इतना ही नहीं इस लिस्ट में आमिर खान के भाई फैसल खान का नाम भी शामिल है. हालाकि, उनके नाम को लेकर अभी पूरी तरह पक्की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कई रिपोर्ट्स में उनके नाम की भी चर्चा है.  

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

1.माही विज
2.आम्रपाली दुबे
3.रिती तिवारी
4.अमन गांधी
5.काजी तौकीर
6.मैरी कॉम
7.अरिश्फा खान
8.कुशल तंवर (गुल्लू)
9.ईसा रिखी
10.आसिफ खान
11.रोहेद खान
12.फैजल खान
13.कनिका मान
14.रैपर यूंग DSA
15.रिया अहिर
16.लव गिल
17.उदिती सिंह

बिग बॉस 20 के प्रीमियर की शूटिंग हुई पूरी

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर की शूटिंग 3 सितंबर को हुई थी. 6 सितंबर को शो कलर्स और जियो हॉटस्टार पर ऑन एयर होगा. जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री कराई जाएगी. प्रीमियर के दौरान एक बार फिर सलमान खान अपने दबंग अंदाज में सेट पर नजर आए. भाईजान ने इस दौरान ब्लैक टीशर्ट, जीन्स और हॉफ ब्राउन वास कोर्ट पहना था. वहीं, काउबॉय हैट ने तो उनके लुक पर चार चांद लगा दिए. 

कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 20'?

वहीं, अगर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के बारे में बात की जाए कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं तो शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होगा. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10.30 बजे देख सकते हैं. इसी तरह से शो का हर एपिसोड इसी टाइम पर ऑनएयर किया जाएगा. फैंस अपने पसंदीदा शो को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

लिस्ट में करण वाही और खुशी दुबे का नहीं

हर साल बिग बॉस में रियलिटी शो स्टार और टीवी एक्टर करण वाही के नाम को लेकर चर्चा होती है. इस बार भी उनके नाम की भी चर्चा हुई. लेकिन उनका नाम बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में नहीं है. कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर कहा जा रहा था कि वह बिग बॉस में पार्टिसिपेट कर रहे हैं लेकिन लिस्ट के मुताबिक, वह शो का हिस्सा नहीं है. उनके अलावा खुशी दुबे के नाम को लेकर भी चर्चा देखने को मिली थी लेकिन बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स लिस्ट में उनका नाम भी शामिल नहीं है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि वह शो में नजर आ सकती हैं. लेकिन अभी पक्के तौर पर नहीं कहा सकता है. आपको बता दें कि कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में आमिर खान के भाई फैसल खान का नाम है, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह बिग बॉस 20 का हिस्सा नहीं है. ऐसे में अब देखना होगा कि जिन-जिन नामों को लेकर चर्चा थी, उनमें से कौन-कौन बिग बॉस 20 का हिस्सा बनते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss Controversy: यूरिन फेंकने से थप्पड़ मारने तक, बिग बॉस के इन झगड़ों ने हिला दिया था पूरा घर

Continue reading on the app

  Sports

‘T20 को क्रिकेट मत कहो…’ पंजाब किंग्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने ICC को क्यों दी ये सलाह?

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों और दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रिकी पॉन्टिंग ने क्रिकेट के प्रचार के लिए ये खास सुझाव दिया है. उन्होंने इसकी एक मजेदार वजह भी बताई है. Sat, 05 Sep 2026 19:25:23 +0530

  Videos
See all

Prayagraj News:महिला के पेट से निकलीं 6 सुइयां, हेयर पिन और कांच की चूड़ियां! Pica Disease | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:45:39+00:00

PM Modi LIVE: PM मोदी का Gen-Z से संवाद | SRCC | Teachers Day 2026 | PM Modi GenZ Interaction LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:47:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers