Responsive Scrollable Menu

नवरत्न कंपनी को मिला 903 करोड़ रुपये का काम, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

RVNL Share Price: नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को 903 करोड़ रुपये का काम मिला है। इससे पहले गुरुवार को भी कंपनी को काम मिला था। 

Continue reading on the app

2024 में एयरफोर्स पर हमले में शामिल लश्कर आतंकी ढेर:पाकिस्तान का नागरिक था; दावा- पहलगाम हमले से जुड़े लिंक; अभी भी सेना का ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से चल रहे ऑपरेशन अशदर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बताया कि आतंकी की पहचान यासिर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यासिर पाकिस्तानी नागरिक था और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, यासिर के नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच से भी जुड़ा था। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उसे ढेर किया था। बडगाम में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकी यासिर सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। एजेंसियों के मुताबिक, वह जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा रहा है। इसमें मई 2024 में पुंछ में IAF काफिले पर हमला और दिसंबर 2023 का डेरा की गली (DKG) एंबुश भी शामिल है। 4 मई 2024 को पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकियों ने IAF के काफिले पर हमला किया था, इसमें एक जवान की जान गई थी। 4 आंतकियों के गुप में 3 की मौत सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यासिर(अबु तल्हा) 2022 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय चार सदस्यीय LeT ग्रुप का हिस्सा था। उसके मारे जाने के बाद इस ग्रुप का सिर्फ हाशिम मूसा बचा है। इस ग्रुप में स्थानीय LeT आतंकी जुनैद रमजान के अलावा सुलेमान, यासिर और हाशिम मूसा शामिल थे। जुनैद रमजान पहले ही मारा जा चुका था। उसके मोबाइल फोन से सुरक्षा बलों को चारों आतंकियों की एक तस्वीर मिली थी, जिससे एजेंसियों को इस ग्रुप और JK में उसके नेटवर्क का अहम सुराग मिला। दैनिक भास्कर को सूत्रों ने बताया कि सुलेमान भी एक ऑपरेशन में मारा गया है। वहीं, यासिर की मौत आज अशदर गली में हुई। इस तरह मूल चार सदस्यीय ग्रुप में अब हाशिम मूसा ही सक्रिय सदस्य बचा है। सूत्रों के मुताबिक हाशिम मूसा, सुलेमान और यासिर के नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच से भी जुड़े हैं। दो महीने बाद घाटी में एनकाउंटर सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, मौके से एक AK राइफल बरामद की गई है। यह मुठभेड़ घाटी में करीब 2 महीने बाद हुई है। पिछला एनकाउंटर 9 जुलाई को शोपियां के चानपोरा में हुआ था। सेना ने लश्कर के 2 आतंकी मार गिराए थे, दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव थे। पुलवामा से बडगाम आने की खबर मिली थी सुरक्षाबलों को गुरुवार शाम को आतंकियों के एक संदिग्ध ग्रुप के पुलवामा जिले के पाखेरपोरा से बडगाम के यूसमर्ग की ओर बढ़ने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। चिनार कॉर्प्स ने X पर बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने बडगाम के अशदार गली में जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक: 5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान, 2 को वीरता सम्मान मिला; वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 जवान शहीद हुए थे। केंद्र सरकार ने 13 महीनों बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर इनके नाम सार्वजनिक किए। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल किया गया है। दिल्ली में बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 3D वॉल पर साल 2025 के खंड में भी उनके नाम अंकित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

न मंधाना न हरमनप्रीत, ये स्टार है भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, इतने करोड़ नेटवर्थ

richest indian women cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है. कभी महिला क्रिकेट को सीमित दर्शकों और कम अवसरों के खेल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब चीजें बिल्कुल अलग हैं. महिला प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया तो 2025 में भारतीय टीम के पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने ने इस खेल की लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इसका असर न सिर्फ फेम पर बल्कि, महिला क्रिकेटरों की कमाई और ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है. आज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी स्टार खिलाड़ियों की करोड़ों की ब्रांड वैल्यू है, लेकिन जब भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात आती है तो इन दोनों से आगे एक ऐसा नाम है, जिसने मैदान पर करीब ढाई दशक तक राज किया. चलिए जानते हैं इस स्टार के बारे में. Sat, 5 Sep 2026 19:41:29 +0530

  Videos
See all

Rajeev Dhoundiyal | सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन, अखिलेश का सरकार पर हमला #imranmasood #saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:11+00:00

Sweta Singh के साथ Adbhut Avishvasniya Akalpniya में आज नाड़ीपति गौशाला | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers