Responsive Scrollable Menu

कंगना रनोट ने अफसरों की क्लास लगाई:मंडी में भरी मीटिंग में सभी BDO को खड़ा किया, बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कहते, आप यहां खानापूर्ति कर रहे

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट ने शनिवार को अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद निधि के फंड का इस्तेमाल नहीं होने पर कंगना भड़क गईं। उन्होंने अंग्रेजी में कहा- ‘इट बिकम ए ब्लडी जोक’ (यह एक मजाक बनकर रह गया है) , मैं नेशनल मीडिया में इस बारे में कुछ बोल नहीं पा रही हूं। लोग मुझे निठल्ला कहते हैं। कंगना ने इसके बाद बैठक में सभी BDO को खड़ा कर कहा- सांसद का काम फंड उपलब्ध कराना है, जबकि उसे खर्च करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। अधिकारी केवल खानापूर्ति के लिए बैठकों में न आएं, बल्कि पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर भी काम करें। उन्होंने सवाल किया कि पिछली बैठक में जिन मुद्दों और सुझावों पर चर्चा हुई थी, उन पर अब तक उम्मीद के मुताबिक काम क्यों नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल सुझाव और योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा। इन सुझावों को जमीन पर लागू करना जरूरी है। 11 करोड़ रुपए में से अभी भी आधी राशि का इस्तेमाल नहीं हुआ है। लोग मुझे निठल्ला कहते, लेकिन आप यहां केवल सैलरी उठाने आ जाते। पढ़िए बैठक में और क्या बोलीं कंगना… पिछली बैठक के फैसले आगे क्यों नहीं बढ़े? कंगना रनोट ने मीटिंग में सभी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) से नाराजगी जताते हुए कहा कि हर दिशा बैठक में वही बातें दोहराई जा रही हैं, लेकिन उन पर आगे काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि सुझाव देने के बाद उन्हें लागू करना जरूरी है, तभी अगली स्टेज पर जाकर कमियां और चुनौतियां सामने आएंगी। उन्होंने हर विभाग में एक जैसा पैटर्न होने पर सवाल उठाया और कहा कि यह सब अब नहीं चलेगा। पूरे देश में मंडी की परफॉर्मेंस का मजाक बन रहा कंगना ने कहा कि देशभर में मंडी संसदीय क्षेत्र की कार्यप्रणाली को लेकर खबरें चल रही हैं कि सांसद ने 11 करोड़ रुपए दिए, लेकिन जमीन पर काम नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि खराब परफॉर्मेंस के लिए जिम्मेदार कौन है। कंगना ने कहा कि वह राष्ट्रीय मीडिया के सामने अधिकारियों के वर्क एथिक को लेकर क्या जवाब दें। फंड लेकर बैठे लोग, न जमीन-न परमिशन कंगना ने आरोप लगाया कि कई लोगों ने फंड लेने के बावजूद काम शुरू नहीं किया। कुछ के पास जमीन या जरूरी परमिशन तक नहीं हैं और गलत या अधूरे दस्तावेजों के आधार पर फंड लिया गया। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे लोगों पर दबाव बनाकर जनता का पैसा वापस लेने को कहा। साथ ही कहा कि जिनके काम पूरे हो चुके हैं, उनका डेटा और खर्च भी सही तरीके से अपलोड नहीं किया जा रहा। 'क्या मैं इडियट की तरह पैसा देती जाऊं?' कंगना ने कहा कि 11 करोड़ के फंड का बड़ा हिस्सा अब भी लंबित है और मंडी क्षेत्र में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए के कार्यों का बैकलॉग बना हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि पुराना पैसा और काम लंबित रहते हुए वह नए फंड कैसे जारी करती रहें। कंगना ने सवाल किया कि फंड की मॉनिटरिंग और अधूरे काम पूरे करवाना सांसद का काम है या प्रशासन का। फंड के इस्तेमाल पर मांगा जवाब कंगना ने अधिकारियों से पूछा कि केंद्र से पैसा मिलने के बावजूद कई विकास कार्य आगे क्यों नहीं बढ़ रहे। उन्होंने कहा कि कहीं जमीन की समस्या है तो कहीं मंजूरी और NOC के कारण फंड अटका हुआ है। ऐसे सभी मामलों की पूरी स्थिति सामने लाने को कहा। हर काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश कंगना ने कहा कि हर काम की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। कितने काम 40, 50, 60 या 80 प्रतिशत तक पूरे हुए हैं, इसकी अलग-अलग सूची बनाई जाए। साथ ही अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समयबद्ध प्लान तैयार किया जाए। देखिए, मीटिंग से जुड़े कुछ PHOTOS… --------------- यह भी पढ़ें- BJP सांसद कंगना रनोट के 5 विवादित बयान:सार्वजनिक माफी और सफाई देनी पड़ी, अब 'गटरछाप' वाले बयान पर दिया स्पष्टीकरण विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को गटर जनरेशन और गटरछाप वाले बयान पर सफाई देनी पड़ी है। यह पहला मौका नहीं, जब कंगना को सार्वजनिक तौर पर माफी या फिर सफाई देनी पड़ी हो। सांसद किसान आंदोलन, जावेद अख्तर से कानूनी विवाद और महिंदर कौर मामले में खेद जता चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

1 फिल्म, 1 हीरो और 4 अलग-अलग किरदार, एक्टर ने दांव पर लगा दी थी जान, कमाई से हिल गया था पूरा हिन्दुस्तान

Actor: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनमें कहानी से ज्यादा दर्शकों को यह जानने की एक्साइटमेंट होती है कि आखिर पर्दे पर दिख रहा ये एक्टर इतना अलग कैसे नजर आ रहा है? कभी वह जबरदस्त बॉडी वाला पहलवान दिखता है, तो कभी हैंडसम मॉडल, कभी डरावना जीव और फिर ऐसा शख्स, जिसे पहचानना तक मुश्किल हो जाए. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर झामफाड़ कमाई की थी.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार, जानिए क्यों 'स्कीम ऑफ थिंग्स' से बाहर है बिहार का लाल

Vaibhav Sooryavanshi not in india test scheme of things: राहुल द्रविड़ की ओर से वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट भविष्य की सराहना करने के बावजूद, यह साफ हो गया है कि वह और तिलक वर्मा फिलहाल भारत की रेड-बॉल योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. 10 फर्स्ट-क्लास मैचों के अनुभव वाले वैभव को नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में निरंतरता साबित करनी होगी. दलीप ट्रॉफी फाइनल उनके लिए बेहतरीन मंच है. Sat, 5 Sep 2026 20:07:19 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE: PM मोदी का Gen-Z से संवाद | SRCC | Teachers Day 2026 | PM Modi GenZ Interaction LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:47:15+00:00

Prayagraj News:महिला के पेट से निकलीं 6 सुइयां, हेयर पिन और कांच की चूड़ियां! Pica Disease | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T14:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers