Multibagger Stock: 1320% रिटर्न के साथ रॉकेट बना यह शेयर, ₹50,000 बने ₹7 लाख! 1 महीने में पैसा डबल से ज्यादा
Multibagger Smallcap Stock: PVP Ventures ने 1320% के छप्परफाड़ रिटर्न के साथ निवेशकों को किया मालामाल
उज्जैन : बारिश के बीच शहीद पार्क पर हुआ भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम, CM यादव ने बढ़ाया उत्साह
उज्जैन में जन्माष्टमी के मौके पर पूरे शहर में उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर के अलग-अलग कृष्ण मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी जगह भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर बार की तरह इस बार भी शहर के शहीद पार्क पर कृष्णा ग्रुप की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पिछले 17 सालों से उज्जैन में ये आयोजन भव्य रूप से आयोजित होता आ रहा है। बीती रात इसमें शामिल होने के लिए कई शहरवासी पहुंचे। मटकी फोड़ कार्यक्रम रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद हुआ लेकिन 7 बजे से ही यहां भजन संध्या शुरू हो चुकी थी।
मटकी फोड़ कार्यक्रम में जमकर झूमे भक्त
उज्जैन में होने वाले इस मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर नागरिकों के बीच हमेशा उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी जब मटकी फोड़ने की कोशिश की जा रही थी। तब युवाओं का उत्साह देखने लायक था। आखिर में अजय ग्रुप बाउंसर की टीम ने कोशिश की और इनाम अपने नाम किया। जैसे ही मटकी फूटी सभी झूमने लगे। इस दौरान बारिश हो रही थी लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
सीएम यादव भी बने हिस्सा
मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन से ही है और वो इस कार्यक्रम के संरक्षक भी है। सीएम कार्यक्रम में तो नहीं आए लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि उज्जैन और भगवान कृष्ण का खास नाता है। वो सांदीपनी आश्रम का जिक्र करते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने मटकी फोड़ के लिए की जाने वाली सामूहिक कोशिश को संगठन की ताकत बताया। सीएम की बातों ने उपस्थित लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Mp Breaking News





