Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को किस पर आया गुस्सा? भड़कर बोलें- 'पापा ये तेरा काम नहीं...'

Salman Khan Angry Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 शुरू होने में बस एक दिन बचा है और फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है. वहीं, शो का प्रीमियर भी शूट हो चुका है, जिसका वीडियोवायरल हो रहा है.  वीडियो में सलमान खान का स्टेज पर बुरी तरह गुस्सा करते देखा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या हुआ.

बिग बॉस 20 के सेट पर भड़के सलमान

‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर की शूटिंग 3 सितंबर को हुई. इस दौरान सलमान खान एक बार फिर अपने दबंग अंदाज में सेट पर दिखें. भाईजान ने इस दौरान ब्लैक टीशर्ट, जीन्स और हॉफ ब्राउन वास कोर्ट पहना था. वहीं, काउबॉय हैट ने तो उनके लुक पर चार चांद लगा दिए. इस दौरान सलमान पैप्स को कई सारे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन अचानक भाईजान काफी गुस्सा हो गए. दरअसल, जब सलमान खान पैप्स को पोज दे रहे थे, तभी कोई शख्स कैमरों की आगे से गुजर जाता है, जिसके बाद ही सलमान खान आग बबूला हो गए.

सलमान खान ने गुस्से में क्या कहा?

दरअसल, जब सलमान पैप्स को पोज दे रहे थे तो एक शख्स को  दूसरी तरफ जाना चाहता था, लेकिन तभी उस इंसान पर सलमान खान की नजर पड़ी और भाईजान उन्हें तुरंत कैमरे के सामने आने पर फटकार लगाने लगे. सलमान खान ने कहा- 'पापा…, ये तेरा काम नहीं है. कैमरा के सामने आने की कोई जरूरत नहीं है'. वहीं सलमान खान एक और वीडियो (Salman Khan Video) सामने आया है, जिसमें वो पैप्स को गुस्सा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सलमान शांत रहने के लिए इशारा करते हैं और बाद में कहते हैं- 'आप अकेले नहीं हो बाकी सब लोग भी तो है ना.'

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Winners Explainer: ट्रॉफी जीतने के बाद किसी ने कमाया नाम, तो कोई इंडस्ट्री से हो गया गुमनाम

दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स से उठा पर्दा

इस बीच मेकर्स ने शो से दो कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा उठा दिया है. पहला प्रोमो जो सामने आया है, उसमें एक एक्ट्रेस ने बताया कि वो पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस का कहना था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा चरण था. लेकिन फिर उन्हें प्यार हुआ और उनकी जिंदगी में बदलाव शुरू हो गए. प्रोमो वीडियो में वो एक्ट्रेस रोती हुई भी दिखाई दी. फैंस ने अंदाजा लगा लिया है कि ये  ईशा रिखी (Isha Rikhi) हैं ईशा रिखी इन दिनों अपने और बादशाह के तलाक की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं.

दूसरे कंटेस्टेंट कौन हैं?

वहीं, बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के मेकर्स ने दो दूसरा प्रोमो शेयर किया है उसमें एक एक्ट्रेस  ने डांस करते हुए एंट्री की, जिसकी झलक देख लोगों ने दावा किया कि ये कोई और नहीं बल्कि कनिका मान (Kanika Mann) हैं. अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कनिका मान 'बिग बॉस 20' में क्या धमाल मचाती हैं.  वहीं, बता दें कि सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर को प्रीमियर होने वाला है. इस शो के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10.30 बजे देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 House Video: कार्निवल थीम, फूड ट्रक और रूम 2X, अंदर से लग्जूरियस है बीबी हाउस

Continue reading on the app

Happy Teacher's Day 2026 Wishes: आपकी सीख ने हमें आगे बढ़ना सिखाया.... टीचर्स डे पर अपने शिक्षक को भेजे ये दिल छूने वाले संदेश

Happy Teacher's Day 2026 Wishes: हर साल 5 सितंबर 2026 को भारत में शिक्षक दिवस यानी कि टीचर्स डे मनाया जाता है. इस दिन डॉक्टर सर्वपल्लि राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है. वे देश के महान शिक्षक तो थे ही मगर उसके साथ-साथ वे देश के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी रह चुके हैं. वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और आस्थावान हिंदू विचारक थे. उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया दया था. इनका जन्म वर्ष 1888 में 5 सितंबर को हुआ था.  उन्हें सम्मान प्रकट करने के लिए उनके छात्रों ने शिक्षक दिवस की शुरुआत की थी. शिक्षक का स्थान हमारे जीवन में सर्वोपरी माना जाता है. हर शिक्षक का हमारे जीवन में योगदान होता है, जिनसे हमें सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं बल्कि जिंदगी में सही और गलत फैसले लेना भी सिखाते हैं. 

ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने टीचर्स को दिल छू लेने वाले कोट्स, शायरी या फिर विशेज भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन टीचर्स डे विशेज लेकर आए हैं.

टीचर्स डे 2026 शुभकामनाएं (Teacher's Day 2026 Wishes in Hindi)

1.किताबों का ज्ञान तो बहुत लोग देते हैं,
लेकिन जिंदगी जीने की कला कुछ खास लोग सिखाते हैं, 
मेरे जीवन को सही दिशा देने वाले, 
मेरे सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 

2.सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
आपके ज्ञान, मार्गदर्शन और समर्पण से ही हमारा 
भविष्य उज्जवल है.

3.आपकी सीख ने हमें आगे बढ़ना सिखाया,
हर मुश्किल में खुद पर भरोसा करना सिखाया,
आप जैसे गुरु का साथ मिलना सौभाग्य है,

हैप्पी टीचर्स डे

4.गुरु वो होते हैं जो, हमारे सपनों को पहचानते हैं और उन्हें उड़ान देते हैं, 
मेरे जीवन में आपका योगदान हमेशा याद रहेगा, 
शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! 

5.आपने सिर्फ पढ़ाया नहीं,
बल्कि हर कदम पर सही राह दिखाई,
आपकी दी हुई सीख जिंदगीभर हमारे साथ रहेगी,
आपको शिक्षक दिवस की दिल से शुभकामनाएं! 

6.शिक्षक है शिक्षा का सागर
शिक्षक बांटे ज्ञान बराबर
शिक्षक मंदिर जैसी पूजा
माता-पिता का नाम है दूजा
प्यासे को जैसे मिलता पानी
शिक्षक है वहीं जिंदगानी

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! 

7.अंधेरों में जो दीप जलाए,
हर मुश्किल में जो हौसला बढ़ाए,
वही सच्चा गुरु कहलाए,
जो शिष्य को खुद से बेहतर बनाए!

Happy Teacher’s Day

8.अक्षर-अक्षर हमें सिखाते,

शब्द-शब्द का अर्थ बताते,

कभी प्यार से कभी डांट से,

जीवन जीना हमें सिखाते

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं...

9.किताबों से आगे का ज्ञान दिया,

हर मुश्किल में मुस्कुराने का वरदान दिया,

हमारी छोटी-सी दुनिया को सपनों से सजाया,

गुरुजी, आपने हमें जीने का सही अंदाज सिखाया!

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं...

10.कलम हाथ में थी, मगर लिखना आपने सिखाया,
सपना आंखों में था, मगर उसे पाना आपने सिखाया,
आज जो कुछ भी हैं हम, उसमें आपका योगदान है,
गुरुजी, आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है!

Happy Teacher’s Day!

11.एक अच्छा शिक्षक जिंदगी बदल सकता है,
और आपने मेरी जिंदगी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है, 
मेरे प्यारे गुरु को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...

12.हमारी मंजिल चाहे जितनी बड़ी हो, उसकी पहली सीढ़ी पर अक्सर किसी शिक्षक की सीख लिखी होती है.

सभी टीचर्स को हैप्पी टीचर्स डे!

13.गुरु के मिलने से ज्ञान मिलता है!
ज्ञान मिलने से ही सम्मान मिलता है!
गुरु का आशीर्वाद हो और मन में हौसला!
तो अपनी मेहनत से पूरा जहां मिलता है

हैप्पी टीचर्स डे!

14.आप केवल किताबों के पन्ने पलटना नहीं सिखाते,
बल्कि जीवन के पन्नों पर मुस्कुराकर जीना सिखाते हैं.
आप मेरे जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं.

शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!

15.आपने सिर्फ किताबी पाठ नहीं पढ़ाया,
बल्कि हर मुश्किल से टकराने का हौसला भी दिया
जीवन के हर मोड़ पर रोशनी दिखाने के लिए शुक्रिया..

शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!

16.आपके रूप में मुझे एक ऐसा गुरु मिला जिसने
मुझे खुद पर और अपने सपनों पर यकीन करना सिखाया
आप जैसा शिक्षक मिलना किसी ईश्वर के आशीर्वाद से कम नहीं!

शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!

17.आपकी एक छोटी सी थपकी और प्रोत्साहन के दो बोल,
मेरे लिए हर बड़ी चुनौती को आसान बना देते हैं।
आप मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ हैं!

शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

18. आपकी एक छोटी सी थपकी और प्रोत्साहन के दो बोल,
मेरे लिए हर बड़ी चुनौती को आसान बना देते हैं..
आप मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ हैं!

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

19.आपका दिया ज्ञान मेरी पूंजी है और आपका स्नेह मेरी ताकत.
आप जैसा गुरु पाकर मैं खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली शिष्य मानता/मानती हूं.

हैप्पी टीचर्स डे

20.आज मैं जो कुछ भी हूं या कल जो बनूंगा,
उसकी नींव आपने ही रखी है.
आपके प्रति यह आदर और सम्मान जीवन भर यूं ही रहेगा...

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

21.प्रिय सर/मैम आप एक महान 
शिक्षक और मार्गदर्शक है
मैं आज जो भी कुछ हूं
उसमें आपका बहुत बड़ा 
योगदान है

हैप्पी टीचर्स डे

22.साक्षर हमें बनाते है,
जीवन क्या है समझाते हैं,
जब गिरपत है हम हार कर
तो साहस वही बढ़ाते हैं,
ऐसे महान व्यक्ति ही तो
शिक्षक कहलाते हैं

हैप्पी टीचर्स डे

23.हमें दिया ज्ञान का भंडार
भविष्य के लिए किया हमें तैयाक
उन गुरुओं के सदा रहेंगे हम आभारी
जिन्होंने किया कृतज्ञ अपार हमें

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

24.ज्ञान रुपी खजाना
गुरु कृपा से मिल जाता है
गुरुऋण से कहां कोई 
इंसान मुक्त हो 
पाता है

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

25.जीवन के इस लंबे सफर का नक्शा दिया
मुझे एक बेहतर इंसान बनने का रास्ता दिया
आप मेरे लिए भगवान से बढ़कर है

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

26.गुरु का महत्व कभी होगा ना कम,
भले कर ले कितनी भी उन्नति हम,
वैसे तो है इंटरनेट पर हर प्रकार का ज्ञान
पर अच्छे-बुरे की नहीं है उसे पहचान

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

27.गुरु का दर्जा है
सबसे महान,
क्योंकि गुरु ही
बनाते हैं इंसान

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

28.जो झुक जाता है उसके आगे
वो सबसे ऊपर उठ जाता है
गुरु की छत्र छाया में
सबका जीवन सुधर जाता है

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

29.जीने की कला सिखाते शिक्षक,
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक,
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

30.तुमने सिखाया उंगली पकड़ कर हमें चलना
तुमने बताया कैसे गिरने के बाद संभलना
तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे इस मुकाम पे
शिक्षक दिवस के दिन करते हैं आभार सलाम से

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें- Fatty Liver Rise in India: सावधान! भारत में बढ़ रहा है फैटी लिवर का रिस्क, AIIMS ने जारी की चेतावनी

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Suryavanshi ने Duleep Trophy Final में मचाया गदर, Tilak Varma के माइंड गेम को किया फेल

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहले ही दिन युवा वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक अंदाज से दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। पूर्व क्षेत्र की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन ने शुरुआती 15 ओवर में ही 100 रन जोड़कर मुकाबले का रुख बदल दिया। इस दौरान साउथ ज़ोन  के कप्तान तिलक वर्मा भी काफी परेशान नजर आए और उन्होंने वैभव का ध्यान भटकाने की कोशिश में उनसे कुछ कहासुनी की।

करीब 10वें ओवर के आसपास तिलक वैभव के पास पहुंचे और उन्हें उकसाने की कोशिश की। उस समय वैभव कुछ ओवर पहले ही मोहम्मद सिराज के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर चुके थे। दक्षिण क्षेत्र के तेज गेंदबाज पूर्व क्षेत्र के दोनों सलामी बल्लेबाजों पर अपेक्षित दबाव नहीं बना पा रहे थे। ऐसे में तिलक ने खुद मोर्चा संभालने की कोशिश की।

हालांकि उनकी तरफ से की गई टिप्पणी भी ज्यादा लंबी नहीं चली। वैभव के पास जाकर तिलक ने कहा, "क्या रे, ये उपकप्तान?" और इसके बाद वहां से हट गए। वैभव पर इस बात का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया और पूर्व क्षेत्र की बल्लेबाजी उसी गति से आगे बढ़ती रही।

बता दें कि दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट की प्रमुख प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेती हैं और युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी क्रिकेटरों को भी खुद को साबित करने का मौका मिलता है। ऐसे मुकाबलों में प्रदर्शन खिलाड़ियों के आगे के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए काफी अहम माना जाता है।

फाइनल में पूर्व ज़ोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्हें उम्मीद थी कि शुरुआती घंटे में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में गेंद ने सीम और उछाल भी दिखाया, लेकिन वैभव और ईश्वरन ने जल्द ही गेंदबाजी आक्रमण की रणनीति को समझ लिया।

वैभव ने खास तौर पर ऑफ साइड में शानदार शॉट लगाए, जबकि ईश्वरन ने लेग साइड पर गेंदबाजों को निशाना बनाया। दोनों ने बिना अनावश्यक जोखिम लिए तेजी से रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी का दबाव इतना बढ़ गया कि तिलक वर्मा को आठवें ओवर से ही सीमा रेखा के पास पांच क्षेत्ररक्षकों को लगाना पड़ा। लाल गेंद के क्रिकेट में इतनी जल्दी इतने ज्यादा सीमा क्षेत्ररक्षकों को लगाना आम रणनीति नहीं मानी जाती, लेकिन उस समय दक्षिण क्षेत्र को रन रोकने के लिए यह बदलाव करना पड़ा।

ईश्वरन ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए 14वें ओवर में ही अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने केवल 46 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। दूसरी तरफ वैभव भी अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे और उनकी बल्लेबाजी में वही आक्रामकता दिखाई दे रही थी जिसके लिए वह कम उम्र में चर्चा में आए हैं।

हालांकि 16वें ओवर में दक्षिण क्षेत्र को बड़ी सफलता मिली। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीवी मिलिंद ने छोटी गेंद फेंकी, जिस पर वैभव अपना विकेट गंवा बैठे। उनकी पारी भले ही अर्धशतक तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन उन्होंने शुरुआती चरण में अपनी टीम को जिस स्थिति में पहुंचाया, उसने मैच की दिशा तय कर दी थी।

इसके बाद पूर्व ज़ोन को एक और झटका लगा। अभिमन्यु ईश्वरन और एस मोहन के बीच मैदान पर हुई गलतफहमी के कारण ईश्वरन रन आउट हो गए। इस तरह साउथ ज़ोन क्षेत्र ने पहले सत्र में दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

पहले सत्र की समाप्ति तक पूर्व क्षेत्र का स्कोर दो विकेट पर 133 रन था। शुरुआती घंटे में तेज गेंदबाजों को मिलने वाली संभावित मदद के बावजूद पूर्व ज़ोन के बल्लेबाजों ने जिस तरह दक्षिण क्षेत्र के आक्रमण का सामना किया, उससे उनकी तैयारी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। खासकर वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में बड़े मंच पर जिस बेखौफ अंदाज का प्रदर्शन किया, उसने दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले ही सत्र को चर्चा में ला दिया हैं।
Sun, 06 Sep 2026 19:54:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं AIIMS | Satya Niketan | Breaking | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T14:45:28+00:00

घटना स्थल पहुंचीं CM Rekha Gupta, दिए सख्त आदेश | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T14:46:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers