Responsive Scrollable Menu

7 चौके और 1 छक्का... शेर-ए-पंजाब टी20 कप में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, भारतीय कप्तान ने खेली इतने रनों की तूफानी पारी

Shubman Gill : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने शेर-ए-पंजाब टी20 कप में तहलका मचा डाला है. शुभमन गिल ने अर्शदीप सिंह की टीम के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और तूफानी पारी खेली. दरअसल, आज यानी 6 सितंबर (रविवार) को मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में लुधियाना लायंस और फाजिल्का फाल्कंस के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के सितारे अर्शदीप सिंह और कप्तान शुभमन गिल के दूसरे से भिड़ रहे हैं. 

अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस लीग में हिस्सा नहीं ले रहे थे. लेकिन आज वो मैदान पर खेलने के लिए उतरे. ये शेर-ए-पंजाब लीग में उनका पहला मैच है. इस मैच में गिल ने मैदान पर चौकों की बरसात कर डाली. उन्होंने छक्का लगाकर भी फैंस का मनोरंजन किया. उनकी इस तूफानी पारी का वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी

लुधियाना लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह और फाजिल्का फाल्कंस के कप्तान सनवीर सिंह टॉस पर आए और लुधियाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में फाजिल्का की ओर से शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने के लिए आए. गिल ने 21 बॉल में 40 रनों की पारी खेली. पारी के दौरान गिल ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा और उन्होंने फैंस का मैदान पर जमकर मनोरंजन किया. 

इस मैच में शुभमन गिल के पास अपनी पारी को और आगे बढ़ाकर अर्धशतक पूरा करने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए. उनको लुधियाना लायंस के स्पिन गेंदबाज कार्तिक चड्ढा ने विकेटकीपर साहिल अरोड़ा के हाथों कैच आउट कराके उनकी पारी का अंत कर दिया.अब तक इस मैच में गिल की टीम 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 99 रन बना चुकी हैं. 

विकेट के लिए तरसे अर्शदीप सिंह

इस मुकाबले में लुधियाना लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह ने अब तक कुल 2 ओवर डाले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 23 रन खर्च कर डाले हैं. उनको एक भी विकेट अभी तक नसीब नहीं हुआ है. इन दो ओवरों में अर्शदीप सिंह का इकोनॉमी रेट 11.50 का रहा है. वो उम्मीद से ज्यादा महंगे साबित हुए हैं. भारतीय पेसर का इस तरह रन देना फैंस को रास नहीं आ रहा है.

अब सोमवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में अभिषेक शर्मा की टीम अमृतसर सूरमाज के खिलाफ शुभमन गिल धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. दरअसल, अमृतसर सूरमाज के साथ फाजिल्का फाल्कंस अपना अगला मैच खेलने वाली है. इस मैच में भारत के दो बड़े स्टार खिलाड़ियों और दोस्तों की टक्कर होगी. जहां अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आमने सामने होंगे. 

टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे गिल और अर्शदीप

भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया की बॉलिंग लाइनअप की अगुआई करते हुए नजर आएंगे. वहीं शुभमन गिल इस सीरीज में नहीं दिखाई देंगे. वो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. 

ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने शतक ठोक रचा इतिहास, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, जानिए बना डाला कौन सा बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

CM धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड देहरादून स्थित होटल में सर्राफ मंडल देहरादून की ओर से आयोजित भव्य एग्जीबिशन का अवलोकन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एग्जीबिशन में प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों और स्वर्णकारों की कला एवं हुनर का अवलोकन किया तथा आयोजकों और स्वर्णकार समाज को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. स्वर्णकार समाज केवल आभूषणों का निर्माण नहीं करता, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं उसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य भी करता है. विवाह, त्योहार और धार्मिक अनुष्ठानों सहित हमारे जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर आभूषण हमारी परंपराओं, भावनाओं और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक रहे हैं.

नई पहचान एवं नए अवसर प्राप्त हो रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’,‘मेक इन इंडिया’, ‘मेड इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से देश के कारीगरों, स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी हुनर को नई पहचान एवं नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं. ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य के अनुरूप भारत को वैश्विक ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग का प्रमुख हब बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी पारंपरिक कौशल, हस्तशिल्प एवं स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के साथ ही कौशल विकास और आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समृद्ध पारंपरिक आभूषणों-गढ़वाली नथ, पौंजी, चंपकली हार, कुमाऊंनी गुलोबंद, पिचौरा हार, झूमका आदि को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है.

रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर

उन्होंने कहा कि पारंपरिक डिजाइनों को आधुनिक आवश्यकताओं और बदलते समय के अनुरूप विकसित कर ‘लोकल टू ग्लोबल’ के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. इससे उत्तराखंड के स्थानीय कारीगरों और स्वर्णकारों  के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा युवा पीढ़ी भी अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से और अधिक जुड़ सकेगी.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पारंपरिक आभूषणों के संरक्षण के साथ-साथ स्वर्णकार समाज के कौशल विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में आवश्यक योजना तैयार कर स्वर्णकारों एवं कारीगरों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ बनाने के ‘विकल्प रहित संकल्प’ के  साथ कार्य कर रही है. उन्होंने इस संकल्प को साकार करने में स्वर्णकार समाज से सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया. इस अवसर पर सर्राफ मंडल देहरादून के पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि, आभूषण व्यवसायी, कारीगर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

  Sports

भारत पर जीत ने बर्बाद किया पाकिस्तान क्रिकेट… मोहम्मद यूसुफ का सनसनीखेज बयान, इस मैच को बताया असली वजह

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस समय सवालों के घेरे में हैं. हर कोई इस टीम की आलोचना कर रहा है. इसी बीच मोहम्मद यूसुफ ने इस खराब प्रदर्शन की वजह टीम इंडिया को बताया है. Sun, 06 Sep 2026 20:13:28 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse News | Satya Niketan हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ? देखिए पूरी Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T15:14:48+00:00

Mainpuri Sadar Election 2027: मैनपुरी सदर में कौन जीतेगा? BJP या SP? 2027 का सियासी गणित! Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T15:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers