‘अमेरिका और भारत के मजबूत रिश्तों से दुनिया जलती है’, अमेरिकी राजदूत ने की PM मोदी की प्रशंसा
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका की साझेदारी की मजबूती पर जोर दिया है. उन्होंने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच रक्षा, व्यापार और कूटनीतिक संबंधों और दोनों के बीच उच्च स्तरीय जुड़ाव के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध बहुत मजबूत हैं, जिस वजह से दूसरे देश जलते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन नेताओं की सूची में टॉप पर हैं, जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिलना चाहते हैं.
पीएम मोदी का फ्लोरिडा दौरा सिर्फ बहुपक्षीय बैठक तक सीमित नहीं रहेगा- गोर
अमेरिका के राजदूत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप जिन नेताओं से मुलाकात करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप पर होंगे. यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच पर्सनल कॉर्डिनेशन और दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को दिखाता है. गोर ने उम्मीद जताई कि दिसंबर में जी-20 सम्मेलन के लिए पीएम मोदी का फ्लोरिडा दौरा सिर्फ बहुपक्षीय बैठक तक सीमित नहीं रहेगा. हालांकि, अब तक किसी भी द्विपक्षीय बैठक की घोषणा नहीं हुई है.
अगले साल भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप- गोर
गोर ने कहा कि आप अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछेंगे कि आपके पास 35 लोग आ रहे हैं तो आप किससे मिलना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी उस लिस्ट की टॉप पर होंगे क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को दोस्त मानते हैं. उन्होंने संकेत दिया कि ट्रंप अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं. गोर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस पर फिर से काम किया जा रहा है. दोनों पक्ष समझौते के बहुत ज्यादा करीब हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी कुछ महीने में समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. यह दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा.
पीएम मोदी भारत में स्थिरता लेकर आए- गोर
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए गोर ने कहा कि भारत में स्थिरता लाने का उन्होंने काम किया है. इस वजह से भारत अमेरिका का और करीबी साझेदार बन गया है. गोर ने भारत को भरोसेमंद रक्षा साझेदार बनाया और कहा कि यह संबंध सैन्य साजो-सामान की खरीदी-बिक्री में बहुत आगे है.
सर्जियो गोर ने कश्मीर को बताया था भारत का अभिन्न अंग
हाल में भारत में पदस्थ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया था, जिससे पाकिस्तान जलभुन गया था. पाकिस्तान को ये बात हजम नहीं हो पाई, जिस वजह से उसने इस्लामाबाद में पदस्थ अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स यानी कार्यवाहक राजदूत को तलब कर लिया था. पाकिस्तान ने कार्यवाहक राजदूत से सर्जियो गोर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.
पाकिस्तान ने जताई थी आपत्ति
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताए जाने को खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने कहा कि ये इंटरनेशनल लेवल का विवादित इलाका है. इस्लामाबाद ने कहा कि ये बातें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. ये जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के लंबे वक्त से जारी रुख के खिलाफ है. पाकिस्तान ने गोर के इस बयान को UN चार्टर और इंटरनेशनल कानून के खिलाफ कहा है. बता दें, भारत का हमेशा से यही स्टैंड रहा है कि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं.
???? PR No. 2️⃣2️⃣2️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) August 19, 2026
Demarche on the Visit of the US Ambassador to India, Sergio Gor, to IIOJK, and Incorrect Statement regarding the Status of the Disputed Territory
????⬇️ pic.twitter.com/Vlg9IwiWlC
Shani Dev: शनिवार को घर में शनिदेव की आरती करना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







