Responsive Scrollable Menu

कभी कपड़े तो कभी पर्सनल लाइफ पर भद्दे सवाल... जब महिला एथलीटों का फूटा गुस्सा, मौके पर ही की बोलती बंद

खेल जगत में एथलीटों और मीडिया के बीच तीखी नोकझोंक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खिलाड़ियों के भड़कने की कई घटनाएं इतिहास में दर्ज हैं. हाल ही में टेनिस खिलाड़ी आर्याना सबालेंका से जुड़ा एक नया मामला सुर्खियों में है. सिर्फ इतना ही नहीं, भारतीय महिला एथलीटों के साथ भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जब कपड़ों और पर्सनल लाइफ से जुड़े भद्दे सवालों पर वे गुस्सा हो गईं.

Continue reading on the app

TVK Coordination Meeting: तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल तेज, 9 सितंबर को टीवीके की बैठक; क्या कांग्रेस से टूटेगा गठबंधन?

TVK coordination meeting: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ एक अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। आगामी 9 सितंबर को टीवीके की ओर से दूसरी समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।

इससे पहले जुलाई के महीने में कोवलम के एक निजी होटल में पहली समन्वय बैठक संपन्न हुई थी। हाल ही में हुए 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और उसने 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल न कर पाने के कारण पार्टी को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, विदुथलाई चिरुतैगल काची (VCK), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और वाम दलों पर निर्भर रहना पड़ा है।

वाम दलों और एमडीएमके नेताओं से हुई मुलाकात
इस महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले शुक्रवार को टीवीके के मंत्रियों ने वाम दलों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। ग्रामीण विकास और जल संसाधन मंत्री एन. आनंद, लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन, ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री आर. निर्मल कुमार तथा स्कूली शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव पी. शणमुगम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्य सचिव एम. वीरपांडियन से अलग-अलग मुलाकात की।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन मुलाकातों में मंत्रियों ने वाम दलों से औपचारिक रूप से सरकार में शामिल होने का आग्रह किया है। इसके अलावा, टीवीके नेताओं ने एमडीएमके (MDMK) के महासचिव वाइको से भी मुलाकात की, जिनकी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाले द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) की पूर्व सहयोगी रह चुकी है।

2029 के पीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस और टीवीके में ठनीयह सारा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब 2029 के आम चुनावों में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग को लेकर टीवीके और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। डीएमके नीत गठबंधन के पूर्व सदस्य रहे कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि टीवीके राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में समर्थन नहीं देती है, तो वह गठबंधन से बाहर हो सकती है।

तमिलनाडु के कांग्रेस नेता टीवीके की इस मांग से खासे नाराज हैं और उन्होंने इसे "फैन माइंडसेट" (प्रशंसकों की मानसिकता) करार दिया है। कांग्रेस का दावा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी ही 2029 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वर्तमान में तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस के दो मंत्री शामिल हैं, जिनमें उच्च शिक्षा मंत्री पी. विश्वनाथन और पर्यटन एवं पर्यटन विकास निगम मंत्री एस. राजेश कुमार हैं।

कांग्रेस विधायक दल की नेता ने स्पष्ट किया पार्टी का रुख
इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की नेता थाराहाई कथबर्ट ने कहा कि हमारी पार्टी या व्यापक गठबंधन के भीतर आधिकारिक रुख को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद पहले ही राहुल गांधी को गठबंधन के संभावित उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया है। व्यक्तिगत विधायकों की व्यक्तिगत बयानबाजी हमारी तय नेतृत्व रणनीति को नहीं दर्शाती है।

Continue reading on the app

  Sports

कभी कपड़े तो कभी पर्सनल लाइफ पर भद्दे सवाल... जब महिला एथलीटों का फूटा गुस्सा, मौके पर ही की बोलती बंद

खेल जगत में एथलीटों और मीडिया के बीच तीखी नोकझोंक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खिलाड़ियों के भड़कने की कई घटनाएं इतिहास में दर्ज हैं. हाल ही में टेनिस खिलाड़ी आर्याना सबालेंका से जुड़ा एक नया मामला सुर्खियों में है. सिर्फ इतना ही नहीं, भारतीय महिला एथलीटों के साथ भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जब कपड़ों और पर्सनल लाइफ से जुड़े भद्दे सवालों पर वे गुस्सा हो गईं. Sat, 5 Sep 2026 11:50:42 +0530

  Videos
See all

Patna Flood News: पटना में गंगा का रौद्र रूप, जलमग्न हुए घर और थाने | Ground Report | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:11:00+00:00

Nepal Flood Update: नेपाल त्रासदी में बाल-बाल बची महिला ने सुनाई आपबीती! #trishuliriver #nepalinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers