IND vs SL : भारत के इन 4 खिलाड़ियों ने नहीं किया श्रीलंका में परफॉर्म तो कट जाएगा टीम से पत्ता? आंकड़ों पर भी डालें नजर
IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. टीम की कप्तानी शुभमन गिल को मिली है, वहीं उपकप्तान की भूमिका में केएल राहुल नजर आने वाले हैं. टीम में रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के रूप में अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इस टीम में युवा और नए चेहरों को भी मौका मिला है. गुरनूर बराड़ और सारांश जैन को पहली बार भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. इनके अलावा मानव सुथार भी श्रीलंका दौरे पर अपना जलवा दिखने के लिए तैयार हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. ये दोनों मुकाबले भारत में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. उससे पहले आज हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखना चाहेंगे. ये खिलाड़ी अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो इनको अपनी जगह भी गंवानी पड़ सकती है.
???? News ????#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
श्रीलंका के खिलाफ अपनी जगह बचाने उतरेंगे भारत के ये 4 खिलाड़ी
1 - मानव सुथार : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार के पास श्रीलंका में प्रदर्शन कर अपनी जगह टीम में पक्की करने का मौका होगा. क्योंकि अब टीम इंडिया में रविंद्र जडेजा वापस आ गए हैं. ऐसे में उनकी जगह पर खतरा बन सकता है. उनके लिए ऐसे में श्रीलंका दौरान अग्निपरीक्षा रहने वाला है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 1 टेस्ट की 2 पारियों में 7 विकेट लिए हैं.
Sharp turn ???? Excellent review☝️
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
Wicket number 4️⃣ in the innings for Manav Suthar ????
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/tXKFPuJ6yP
2 - प्रसिद्ध कृष्णा : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी काफी लंबे समय से टीम इंडिया के स्क्वाड के साथ जुड़े हुए हैं. लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अभी तक यादगार और मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में उनके लिए श्रीलंका दौरा अपनी जगह टीम में बचाने रखने के लिए होगा. यहां पर उनकी भी अग्निपरीक्षा होने वाली है. कृष्णा ने 7 टेस्ट की 13 पारियों में 25 विकेट लिए हैं.
3 - कुलदीप यादव : इंडियन क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में हमेशा शामिल किया जाता है लेकिन उनको खेलने के मौके बहुत कम मिल पाते हैं. ऐसे में श्रीलंका दौरे पर अगर वो उम्दा प्रदर्शन नहीं करते तो टीम इंडिया से अपनी जगह खो सकते हैं. ये दौरा उनके लिए असली अग्निपरीक्षा रहने वाला है. कुलदीप ने 18 टेस्ट की 34 पारियों में 79 विकेट लिए हैं.
4 - सारांश जैन : टीम इंडिया में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को जगह मिली है. उनके पास श्रीलंका दौरे पर खुद को साबित करने का मौका होगा. अगर वो इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो शायद उनको आगे आने वाले सीरीज मे मौका नहीं मिले. ऐसे में अपनी जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका दौरा उनके लिए अग्निपरीक्षा होगा.
Saransh Jain has earned his maiden Test call-up ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 28, 2026
Take a look at the new off-spinner, who set the stage on fire with his stunning 5/49 in the Duleep Trophy final. ???? pic.twitter.com/VIlTxFDhAy
श्रीलंका दौर के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
ये भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का किस चैनल पर होगा प्रसारण? जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी
Vinod Khanna Madhuri Dixit Intimate Scene: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किसिंग और इंटीमेट सीन रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरीं. 80 और 90 के दशक में जब फिल्मों में रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स आज के मुकाबले काफी कम दिखाए जाते थे, उस दौर में पर्दे पर फिल्माया गया कोई भी बोल्ड सीन लंबे समय तक चर्चा का विषय बन जाता था. ऐसा ही एक मामला फिल्म 'दयावान' से जुड़ा है, जिसमें विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और विवादित किसिंग सीन्स में गिना जाता है.
फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच एक लंबा किसिंग सीन फिल्माया गया था. बाद में इस सीन को लेकर ऐसी चर्चाएं सामने आईं कि शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना कथित तौर पर इंटीमेट सीन में अपना कंट्रोल खो बैठे थे और उन्होंने माधुरी दीक्षित को कथित तौर पर जबरदस्ती किस किया. यहां तक कहा गया कि इस दौरान माधुरी के होंठ पर चोट भी लगी थी.
किसिंग सीन पर हुई चर्चा
इसी बीच अब इस पुराने विवाद पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. इसकी वजह हैं सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट और विनोद खन्ना के करीबी रहे ज्योति वेंकटेश. उन्होंने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में इस विवादित किसिंग सीन को लेकर अपना नजरिया साझा किया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विनोद खन्ना जानबूझकर माधुरी दीक्षित के साथ ऐसा कर सकते थे.
विनोद खन्ना को लेकर क्या बोले ज्योति वेंकटेश?
ज्योति वेंकटेश ने बातचीत के दौरान विनोद खन्ना के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि वो उनके काफी करीब थे और उनके साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित को किस करते समय हद पार की होगी, तो उन्होंने इस बात पर डाउट जताया. उनका कहना था कि वो विनोद खन्ना को जितना जानते थे, उसके आधार पर उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वो जानबूझकर किसी एक्ट्रेस के साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे.
ज्योति वेंकटेश ने यह भी कहा कि उस वक्त माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री में नई थीं. अगर उनके साथ सेट पर वाकई कुछ गलत हुआ होता, तो उनके मुताबिक संभव है कि माधुरी बाद में सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात करतीं. हालांकि, यह ज्योति वेंकटेश का व्यक्तिगत आकलन है और इससे उस समय सेट पर वास्तव में क्या हुआ था, यह निश्चित तौर पर साबित नहीं होता.
'दयावान' के डायरेक्टर पर जताया शक
जब ज्योति वेंकटेश से पूछा गया कि अगर विनोद खन्ना की गलती नहीं थी, तो फिर उस सीन में आखिर गलती किसकी हो सकती है तो उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर फिरोज खान की तरफ इशारा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि हो सकता है डायरेक्टर ने ही विनोद खन्ना को किसिंग सीन जारी रखने के लिए कहा हो. उनके मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर जिस तरह से सीन को शूट करवाना चाहते हैं, कलाकार अक्सर उसी हिसाब से परफॉर्म करते हैं. ज्योति वेंकटेश ने संभावना जताई कि शायद फिरोज खान ने ही विनोद खन्ना को किसिंग सीन को आगे बढ़ाने के लिए कहा होगा.
'सेट पर क्या हुआ', बाहर कैसे पता चलेगा?
इस बातचीत में ज्योति वेंकटेश ने फिल्म सेट की एक अहम बात भी बताई. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सेट पर क्या होता है, इसकी जानकारी आमतौर पर बाहर तभी आती है, जब वहां मौजूद कोई व्यक्ति उसके बारे में बताए. उन्होंने बताया कि उस समय मीडिया में ये कहानी चल रही थी कि विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित को फोर्सफुली किस किया था. लेकिन उनके पास इस दावे की पुष्टि करने के लिए कोई डायरेक्ट जानकारी नहीं थी.
ज्योति वेंकटेश ने ये भी कहा कि उन्होंने इस बारे में कभी विनोद खन्ना को फोन करके सवाल नहीं किया. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वो किसी एक्टर से ऐसा सवाल नहीं पूछते थे, जिससे वो असहज या शर्मिंदा महसूस करे. उनके मुताबिक, अगर कोई एक्टर खुद उनके साथ किसी मामले को लेकर बात करता था तभी वो उस टॉपिक पर आगे सवाल करते थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















